View Full Version : Let Us Talk About Agriculture
dndeswal
January 12th, 2008, 07:52 PM
.
(This post is in Devanagari script. If there is difficulty in reading the text, there is need to install ‘Mangal’ font (http://vedantijeevan.com:9700/font.htm).)
खेती के खतरे
मैं सोच रहा हूं कि खेती जैसे उबाऊ (boring) मजमून पर लिखने से क्या फायदा? यहां तो सारे 'टैकनोक्रेट' शहरी जाट बैठे हैं जो राजनीति, टेकनोलाजी, क्रिकेट, 'क्रियेटिव मूवीज', 'melodrama' और दुनिया भर के अगड़े-झगड़े यहां पर 'डिस्कस' कर रहे हैं । पता नहीं कितने होंगे जिनको खेती के बारे में थोड़ी-बहुत दिलचस्पी होगी । हम सब का खेती से पुराना वास्ता रहा है, पर आजकल सब इससे दूर हटते जा रहे हैं । विदेशी investment की बातें हो रही हैं पर खेती में पूंजी कौन लगाना चाहता है - खेती तो हमेशा एक घाटे का सौदा रही है । टाटा ने एक नई, सस्ती कार तो बाजार में उतार दी पर कोई बड़ा औद्योगिक घराना खेती पर पूंजी नहीं लगाना चाहता । उपजाऊ जमीन पर वे कब्जा जरूर कर रहे हैं, खेती करने या करवाने के लिये नहीं, पर SEZ के नाम पर । हां, अमरीकन ढ़ंग की 'कारपोरेट खेती' की बात जरूर हो रही है जो भारत की स्थितियों के बिल्कुल अनुकूल नहीं । और ऊपर से WTO के माध्यम से हम पर दबाव पड़ रहा है कि कृषि उत्पादों के व्यापार को खुला रखो । विदेशी बीज हमारे यहां आने से कितनी खरपतवार दाखिल हो चुकी है, इसका जिक्र मैं अपने धागे "कांग्रेस-घास (http://www.jatland.com/forums/showthread.php?t=22631)" में कर चुका हूं ।
पर खेती जरूरी है - वर्ना हमारा पेट कैसे भरेगा ? सत्तर के दशक में हरित क्रान्ति हुई और अनाज की पैदावार बढ़ी, गांव के मेहनती लोगों की वजह से देश अनाज के मामले में आत्मनिर्भर हुआ । कुल उपज तो बढ़ी, पर यह बढ़ोतरी सिर्फ गेहूं, चावल, कपास और गन्ने तक सिमट कर रह गई । बाकी जिन्सों - दालों, तिलहन और बाजरा, जवार जैसे मोटे अनाजों की पैदावार होनी कम होती चली गई । जहां-जहां नहर का पानी पहुंचा, वहां चना और दूसरी दालों की पैदावार होनी बंद हो गई । आज हालत यह हो गई है कि दालें, जो आम आदमी की खुराक मानी जाती थी, विदेशों से मंगाई जा रही हैं और महंगाई की वजह से आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं । खाने के तेल भी बाहर से मंगवाए जा रहे हैं ।
एक किसान के पास खेती के सिवाय आमदनी का और कोई जरिया नहीं होता । फसल की पैदावार और अपनी आमदनी बढ़ाने के चक्कर में लाखों किसान मौत के जाल में फंस रहे हैं । कपास को देखो । पंजाब के किसान कई साल से कपास के तरह-तरह के हाईब्रिड बीज अपना रहे हैं, दुनियां भर की कीटनाशक दवाइयों का इस्तेमाल कर रहे हैं, फिर भी उनकी फसल गिरती जा रही है । कपास तो बरसात के मौसम की फसल है और उसमें पानी की जरूरत नहीं, पर आजकल के हाइब्रिड बीजों वाली नस्ल में ट्यूबवैल का पानी भी देना पड़ रहा है जिसके कारण धरती के जलस्रोत नीचे जा रहे हैं । यही हाल चावल की फसल का है । हरयाणा को ही देख लो, जहां के लोग चावल खाने के आदी नहीं हैं, फिर भी वहां बासमती चावल की फसल उगाई जा रही है ताकि उसे बेचकर कुछ आमदनी की जा सके । धान (चावल) एक बरसाती फसल है जो पहले बरसात के पानी से ही हो जाया करती थी । पर आजकल उसमें भी या तो नहर या फिर ट्यूबवैल का पानी दिया जा रहा है । जब बरसात के मौसम में ही जमीन का पानी निकाला जायेगा तो आगे क्या होगा ? और तो और, ईंख में भी बरसात के मौसम में सिंचाई की जा रही है । अब जनवरी का महीना है और गेहूं की बिजाई हो चुकी है । सर्दियों में गेहूं की फसल को कई बार पानी देना पड़ रहा है । इसीलिये जमीन का पानी बहुत नीचे सरक गया है और जमीन की ऊपरी सतह बालू रेत जैसी शक्ल अख्तियार कर रही है । अगर यही हालत रही तो आगे पेड़ भी सूख सकते हैं ।
अमरीकन विशेषज्ञों का कहना है कि एक किलोग्राम चीनी के बनने में सौ लीटर पानी का इस्तेमाल होता है - यह हिसाब शुरू से ईंख के खेत की सिंचाई और गन्ने की मिल में पानी के प्रयोग के कुल जोड़ पर आधारित है । अमरीका में ईंख खूब हो सकता है पर वहां की सरकार गन्ने की खेती को बढ़ावा नहीं देती, बाहर से चीनी मंगवाना बेहतर मानती है - सिर्फ इसलिये कि वहां के जल संसाधनों पर दबाव न पड़े । सयाने लोग हैं वे, हमारी तरह मूर्ख नहीं । सन् 1977 में जनता पार्टी सरकार के समय चीनी महंगी हो गई थी और किसानों को गन्ने का अच्छा मोल मिला । अगले साल उन्होंने इतना गन्ना बो दिया कि मिलों से संभालना मुश्किल हो गया । यू.पी. के किसान चौधरी चरणसिंह के पास गए (वे उस समय केन्द्र में गृहमंत्री थे) । चौधरी साहब ने अपनी टोपी उतार कर, सिर पर हाथ रख कर कहा - बस एक यह जगह बची हुई है, मेरे इस सिर पर भी ईंख बो दो !
पानी के ज्यादा इस्तेमाल का एक पहलू और भी है - यूरिया और दूसरी खादों का बेहद इस्तेमाल । पंजाब, हरयाणा और पश्चिम यू.पी. में एक खेत में जितना यूरिया दस साल पहले डाला जाता था, आज उससे दुगुना यूरिया डाला जा रहा है और इसीलिए सिंचाई भी ज्यादा करनी पड़ रही है । पंजाब में बहुत सी जगहों पर ज्यादा रासायनिक खाद और बेहद जहरीले कीटनाशकों के छिड़काव की वजह से यह जहर धरती के बहुत नीचे तक चला गया है और जमीन का पानी भी पीने लायक नहीं रहा । कुओं के पानी को पीकर गांवों के लोग भी कैंसर जैसी बीमारियों के चपेटे में आ रहे हैं और दुधारू पशुओं में नई-नई बीमारियां पनप रही हैं । तीस साल पहले के मुकाबले आज पंजाब के लोग कपास पर 20-25 तक स्प्रे कर रहे हैं पर कीड़ों की तायदाद बढ़ती जा रही है । जैसे DDT के ज्यादा छिड़काव से मच्छरों में प्रतिरोध-क्षमता (resistance) पैदा हुई है और अब उन पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है, यही हाल इन दवाइयों का है । पंजाब से तो ऐसी रिपोर्ट मिली है कि वहां कुछ जिलों में जन्मजात विकलांग बच्चों की दर बढ़ती जा रही है । आदमियों के वीर्य में शुक्राणुओं की संख्या तेजी से घटती जा रही है और महिलाओं में गर्भपात के मामलों की तायदाद भी बढ़ रही है । बस देखते जाओ, यही हालात रहे तो शायद किसी को परिवार-नियोजन करवाने की जरूरत ही न पड़े !
....continued
.
dndeswal
January 12th, 2008, 07:53 PM
.
...continued from previous post.
यू.पी से ऐसी रिपोर्ट भी आई है कि दस लाख हेक्टेयर में बुवाई नहीं हो सकी है । इससे यू.पी और उत्तर भारत की प्रमुख उपज गेहूं के उत्पादन में कमी की आशंका उभर आई है । गेहूं के साथ-साथ दलहन और तिलहन के उत्पादन में भी गिरावट से इनकार नहीं किया जा सकता । प्रभावित भूमि में बुआई न हो पाने का एक कारण बुंदेलखंड का सूखा बताया जा रहा है । पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गेहूं की बुआई में कमी इसलिए आई क्योंकि इस इलाके की गन्ना मिलों ने समय रहते गन्ने की पेराई शुरू नहीं की । वहां पर अक्तूबर-नवंबर में कुछ गन्ने को मिल में भेजकर दिसंबर के महीने में गेहूं बो दिये जाते हैं, पर इस साल समय रहते ऐसे उपाय नहीं किए जिनसे वहां के किसान गन्ने की कटाई कर गेहूं की बुआई करने में सफल हो जाते।
खेती की रखवाली पर भी खर्च होता है पहले तो जंगली जानवर फसल को तबाह कर जाते थे । आजकल वे तो कम हो गए पर दूसरे खतरे बढ़ गए । ठीक ही कहते हैं कि 'खेती खसम सेती' - यानी खेती या फसल तभी बची रह सकती है जब एक 'खसम' की तरह उसके सिर पर खड़े रहो और रखवाली करते रहो, नहीं तो उसके सौ दुश्मन हैं और उसके उजड़ने में देर नहीं लगती । मौसम की मार और ओलों की वजह से बरबादी का डर अलग ।
मैंने अपने एक दोस्त से बात की जो हरयाणा एग्रीकल्चर युनिवर्सिटी हिसार में प्रोफेसर हैं । कहने लगे कि मैं तो गोभी का फूल ऐसा खरीदता हूं जिसमें कीड़ा लगा हो । अगर किसी फल या सब्जी में कीड़ा लगा हो तो समझो कि वह खाने लायक है क्योंकि उस पर दवाई का छिड़काव नहीं हुआ । क्या फर्क पड़ता है, कीड़े वाले हिस्से को फेंक दो, बाकी तो खाने लायक और साफ सुथरा होगा । हिसाब लगा लो कि आजकल शहरों में बिकने वाली सब्जी को खाकर लोगों की सेहत पर कितना असर हो रहा होगा ! आगे कहने लगे कि गांवों का पढ़ा-लिखा तबका तो बाहर शहरों में जा बसता है और गांव में रह जाते हैं बेचारे अनपढ़ लोग जो खेती करते हैं । जैसे डाक्टर एक वक्त एक गोली लेने को कहे और जल्दी ठीक होने के चक्कर में मरीज तीन-चार गोली खा ले तो उसकी ही जान को खतरा है । ठीक इसी तरह गांव के अनपढ़ किसानों को यह समझाना मुश्किल है कि ज्यादा यूरिया डालने से तुम्हारे खेत को ही नुकसान है, पर वे तो सिर्फ उपज बढ़ा कर ज्यादा आमदनी के चक्कर में रहते हैं । रहें भी क्यों न ? वे ट्रैक्टर और बीज आदि के लोन लेकर उतार नहीं पाते । और बैंक भी लोन तभी देते हैं जब नई तकनीक से और महंगे बीजों से खेती की जाये । पशु का लोन भी तभी दिया जाता है जब एक संकर नस्ल की गाय खरीदी जाये - भला देसी गाय किस काम की ?
मैंने उस प्रोफेसर साहब से पूछा कि इसमें गलती किसकी है ? आप जैसे खेती के पंडितों ने गांव के लोगों को ये फार्मूले बताये, सरकार ने कहा कि कुछ भी करो, उपज बढ़ाओ । अब जब उन बेचारों ने आपकी बात मान कर, मेहनत करके देश को अनाज का भंडार दे दिया, फिर भी आप उनकी ही गलती बता रहे हो ? बस यही जवाब मिला कि जब तक किसान शिक्षित नहीं होंगे, ऐसा होता रहेगा । तो प्रोफेसर साहब, उनको शिक्षित कौन करेगा ? गांवों में तो आप लोग भी नहीं रहना चाहते, वे क्या तुम्हारी युनिवर्सिटी में आयेंगे तुम्हारा लेक्चर सुनने ?
मैंने गांव के एक बुजुर्ग से भी इस बारे में बात की । कहने लगे - भाई, सीमा तो हर चीज की होती है । एक औरत तीन-चार या पांच-छह बच्चे पैदा कर सकती है, पर उससे बीस बच्चे पैदा करने की उम्मीद तो नहीं की जा सकती न ! धरती का भी यही हाल है । पहले जहां एक कीले में बीस मण अनाज होता था, आज उसमें पचास-साठ मण पैदा हो रहा है । यह आखिरी हद (saturation point) है - कुछ भी कर लो इससे ज्यादा तो होने से रहा, कम बेशक हो जाये । और जमीन का रकबा भी इतना ही रहेगा, यह धरती कोई रबड़ तो है नहीं कि इसको फैला लो । सारे बणी-बोझड़े काट दिये, जंगली जनावर खतम हो गये । "ईब तै भाई गांव फैलते जावैं सैं - पहल्यां एकाध भाई कंवारा रह जाया करता, ईब तै सबनै बन्नो चाहिये और सबनै मकान चाहिये । खेती का रकबा घटता जा-सै, ऊपर तैं सरकार अर ये बिल्डर घरती पै कब्जा करण लाग-गे । पहल्यां साल में एक फसल लिया करते, आधी धरती 'साढ़ू' राख लिया करते ज्यूकर उसनै बी कुछ आराम मिलै । ईब तै भाई, हामनै धरती कै लठ दे राख्या सै - बिचारी धरती और कितना नाज पैदा करैगी?"
ताऊ की बात सोलह आने सच लगी । बस और क्या लिखूं ? बाकी आप लिख लो ।
.
naveenprakash
January 12th, 2008, 09:44 PM
Ram Ram Dayanand Sir,
U r right regarding ur views but I have a different view to put from my side if u can understand.
My father is also a principal Scientist or U can say a Dr. in IARI(NBSS&LUP) Delhi and one of our jat fellow and a good friend of my father is also in the same position but in Horticulture.
Now I come to the point........
We also do farming in our village Riya Dawla(Jhajjar) and we find a lot of difference in many ways when we r doing a laboratory test in the so called HAU,IARI,ICAR or other agricultural Universities and when we do it in real in our fields being a farmer.I would be mentioning the differences below and what I feel is that we r doing research work,investing huge money but we r not addressing the root causes that affect a farmer considering economic,social aspects and not only education or educating a farmer(which u have pointed out in the latter part of ur 2nd post).
Now the Differences.....
1.our farming community is economically getting weaker because there investment per acre is more as compared to what the get in return(while in research we r thinking only about the yield and not this monetary aspect and the govt. is also not thinking about them when it comes to setting MSP etc bcoz of vote bank in cities like metros.Wht the Govt. can do is give loans which r to be payed later)
2. our irrigation system in real is much different when we come to a specified portion of field in HAU and in real in our village.
3. IN HAU or IARI there r so many care takers on a single field so obviously monitoring increases but a farmer cannot look(concentrate) on it so minutely.
4.The distribution system of seeds is in a very sorry state bcoz farmers hesitate in testing new varieties and the scientists r also lazy on there part to initiate them.
5.The most important among everything is the dependence on the rainfall and unwanted natural clamaties,of which there is no solution(there can't be any solutions also) whether its a Dr. or a farmer.Here research also fails.
There r many more........
so I feel that 1st of all the govt. should address to the root casue of a farmer considering the MSP of a crop in the market, improvement in irrigation system ,then only education and research can Help.
I don't find any fault in a farmer or a scientist but I feel that a farmer is the best researcher in his field according to time whether he is educated or not.
UR VALUABLE VIEWS R WELCOME...........
skadian123
January 12th, 2008, 10:18 PM
Deswal Sahab,
A very thought provoking thread, though not sure the amount/intensity of serious discussion/debate it would invite.
The fertile land is being turned into concrete jungles at an ever-increasing fast pace. This shameless act of the builder lobby - grabbing fertile agricultural land from the gullible farmers is being vociferously supported by the government - very much hands in glove.
Land is a limited and to a large extent non-reclyable resource and we are putting undue pressure on it in our lust for all things material which we can easily do without. As you rightly pointed out ground water level is going deeper and deeper at an alarming pace. Moreover, these aquifers are being turned into underground pools of poison aggravated by the seeping of industrial and agricultural pollutants. We are plundering our earth in every way possible - something like 'cutting the very branch that we are sitting on'.
Roti, Kapda aur Makaan the three basic and primary needs of mankind without which we cannot exist have been turned into investment options thereby gradually turning them into commodities which are bcoming out of reach of the common man.
As again rightly pointed out by you, there is a limit to which you can increase productivity - yield per hectare. We have almost reached the threshold. From the way things are unfolding, I can foresee a future when due to acute shortage of space to grow food for the ever increasing hungry population, the government will have to clear the concrete jungles to grow food - reverse deforestation. We can live without those swanky cars and malls but not without food - we would realise it some day very soon.
With more than two-third of our oil needs being met through imports from the volatile international market, we have foolishly added one more item - food in our global shopping list. What an irony - we are letting go the gains from the Green Revolution that had once heralded the era of self-sufficiency.
As I mentioned in one of the threads, what a dilemma - we all love open and green spaces, yet we are bent upon turning them into close, congested ghettos. Alas....
rkumar
January 13th, 2008, 12:53 AM
Deswal Sahab,
Issue you have raised is extremely important. However, being non-glamourous, no TV channel or news paper is interested in taking it up. There are no think tanks who debate these issues. Our agriculture minister spends more time in cricket politics than on agriculture related issues. The way things are going, food availability is going to be a big issue in coming years. There will be massive population migrations or revolts or food riots. Being closely associated with farm activities, I know the problem, but don't know the solution. My gut feeling is that during next 10-15 years we will see the real impact of depleting water levels and rising fuel prices. Things will reach to unmanageable levels in large parts of world. I am not sure if we can save the world from this impending disaster, however, we can certainly start preparing ourselves individually to face the crisis. We human being have great sense of survival instinct. I am sure people will fall in line to accept sustainable practices after going through crisis. Nothing sort of world wide disaster will make us understand it.
RK^2
aakankshac
January 13th, 2008, 02:06 AM
Farming in Haryana is an issue that is often discussed in my family. I find it ridiculous how agricultural land in Haryana is being sold for money and being used to either build properties or factories on such a large scale. The consequence of this is bound to be catastrophic in the long-term - not only in terms of India's ability to meet the food demands of her own population but also in terms of the impact on society in Haryana.
India was once (and still is) known as an agricultural country but now India needs to import grains. With a population exploding at its seams, it is clear India's dependency on these grains will only grow. Another effect will be the increase in costs for the consumer. Imported grains will certainly be more expensive than locally produced grains. However a food shortage will naturally result in high prices too.
Sustainability and Preservation are key challenges all the developed countries are facing and they are taking appropriate actions to tackle these issues. Why are we ignoring these two issues and doing the opposite and exploiting/wasting our precious resources? Is it due to ignorance, indifference or for immediate benefits reaped (money)?
To preserve Haryana's Agricultural Industry, to encourage farming and to ensure it's profitibality in terms of yields as well as monetary value, the following actions need to be taken:
1. Goals must be identified
2. Current state of affairs must be assessed
3. A plan for preserving, reviving and increasing profits of the agricultural industry must be drafted.
4. Required Actions must be taken.
But who will do this? The Agricultural Board/Representatives of the Farmers (I'm not sure of the exact name of the department) in the Haryana Government? The farmers of Haryana? The scientists and researchers in this field? Perhaps the Haryana Government should employ a team of experienced, effective, smart Managers, Engineers and experts in the field of Agriculture (pun intended) and get them to work on this issue. I would say 6 months would be more than enough for assessment and planning.
Surely, the government has the money for that. And if not (hah), then give it as an assignment to an ambitious group of MBA & Engineering students at one of India's best Management & Engineering colleges. Even they would be able to come up with something beneficial.
gaganjat
January 13th, 2008, 10:18 AM
Deswal Ji !
It is really a matter of concern...every single word you have written really needs attention.
Pesticides, fertilizers, water, health of people, HYV, shortage of land, import-export etc etc etc......IT IS REALLY REALLY IMPORTANT
Government really need to save farmers and farming land...it is a high time...Agriculture industry needs a revolution to sort out all these problems.
Our Country generally does not believe in taking precautions...we are more on curing side !
....but thaks a lot, that was an eye opener..atleast we have a better idea of the problem...making people aware is the very first step.
rixbelgium
January 13th, 2008, 12:53 PM
Good share
delhione
January 13th, 2008, 11:01 PM
to us 'Hunger' means either missing the breakfast or being on a religious Fast.... but try to imagine the sufferance of people who died of hunger, days and days without food, to what extant they would have compromised to save their life...... the same way discussing the farmer or hardship in the agriculture is dishonesty unless we have faced the adverse working conditions or the helplessness of a debt ridden farmer...... i dont know what my point is but whenever i see the super calculating capacity of a newly invented processor and the suicide report of a debt ridden farmer in the same news edition... i feel ashamed !!!!!
virendernarwal
January 13th, 2008, 11:22 PM
म्हारी खेती-बाड़ी की जमीनें कईं गाँवों में हैं…… आजकल शिरी, हाळी, साज्जी, नौकर खेती के काम के लिये पहले की तराह आसानी से नही मिलते इसलिये हम अपने खेत ठेके पर ही दे देते हैं…….…..हरियाणा में एक नारा आजकल काफ़ी प्रचलित ओर प्रशिद्व है.....आप लोगों नै भी सुना होगा…...हुड्डा तेरे राज में जीरी गई जहाज में…….तो इस बार जीरी की मेहरबानी से माहरे ठेके के रेट जो पिछले साल सोलाह हज़ार के करीब हुआ करते थे इस साल छ्ब्बीस हज़ार तक पहुंच गये है। फ़िर जैसा की देशवाल जी ने भी कहा के “खेती खसम सेती”….इसलिये कौन ट्रेकटर-ट्राली,नौकर-चाकर और खाद-पाणी के चकरा मे पडै…….सिधा ठेके पै दे दो…और ठेका भी एडवान्श में ले लो….और लेओ जी से साल भर ।
खेती उबाऊ है, उपजाऊ है या कमाऊ है……ये तो अलग-2 जगह पर और विभिन्न भोगोलिक परिस्थितों पर निर्भर करता है जैसे कि पानी की उपल्भता ट्यूबवैल या नहरी पानी, रास्ता घौर या सडक, शहर या गाँव से खेत की दूरी.......इत्यादी।
हम अभी भी खेती की जमीन खरीदते रहते हैं……इसके दो फ़ायदे है…..एक तो ठेका आजकल बहुत बढिया मिल जाता है ओर दूसरा हर साल जमीन के रेट…… लागत के हिसाब से बढिया बढ़ जाते हैं।
पानी का चोवा जहाँ पहले हमारे यहाँ 20 फ़ुट तक मिल जाता था वहीं आजकल 250 फ़ुट से अधिक तक चला गया है……पानी की इस किल्लत को देखते हुये….डी.सी. ने एक बार अगेती सांठी जीरी की लुवाई पर कानूनी रोक तक लगा दी थी।
अपने किसान भाई भी भेड की चाल चलते हैं……अगर आलू के रेट बढ़ गये तो फ़ेर सारे आलू ही उगाना चालू कर देते हैं…….जैसे इस बार हमारे यहाँ जीरी पचास हजार एकड़ तक निकली है….…अब सब किसान ईंख की तरफ़ से मुँह मोड लेंगे और चारों तरफ़ आपको जीरी ही जीरी नजर आयेगी।
हमारे किसान भाई “कारपोरेट खेती” करने में असर्मथ हैं…..आप ही बतलाएं के पांच-दस एकड का जमींदार ट्रेक्टर,रैपर,कम्पाईन जैसे विकशीत साधन खरीद भी ले लेकिन जौत/जमीन छोटी होने की वजाह से अंत मे वो उसके लिये घाटे का सौदा ही साबित होता है।
आज तीन फ़सलें तो किसान उगा ही रहें हैं……..और चौथी फ़सल उगाने के भी प्रयोग जारी हैं..जैसे गेहूँ की कटाई के बाद….साठीं मूँग बो दी….मूँग के बाद जीरी लगा दी…और जीरी के बाद खीरा, गाजर, मूली, आलू, पालक, सरसों आदि की अगेती बुआई कर दी।
इस बात का कोई ख्याल नहीं रख रहा है के खाद और दवाईयों के अधिक उपयोग से बिमारियाँ फ़ैलती है…आजकल इस प्रगति और स्प्रदा के दौर में हर आदमी नोट छापने में लगा हुआ है। कोई जिये या मरे…….अपनी बल्ला से…..????
जिस किसान भाई पै आज सौ एकड जमीन का जमींदारा है……मेरे हिसाब से तो वो सफ़ल व्यापारी के समान है….व्यापारी नै उसका व्यापार धोखा दे सकै लेकिन आज जमीन…. जमींदार को धोखा नही देगी……और मेरे पास व्यापार और जमीदारा दोनों का साथ साथ अनुभव है. जमीन के रेट साल-दर-साल बढ़ते ही रहेंगे…क्यूंकि ये कोई रबर तो है नही जिसको आप अपनी आवश्यकता अनुसार बढ़ा सकें।
जैसे कि पूर्वज बोल कर गये हैं……..के ज्यादा बेटियों वाला और ज्यादा जमीन वाला दोनों हारैं थे………लेकिन आजकल बेटियों की भी कद्र है और जमीन की भी कद्र है।
खेती के खतरों से तो हम सहमत हैं..…लेकिन खेती की जमीन पर पैसा लगाना आज घाटे का सौदा नही रहा।
.
.
mann123
January 14th, 2008, 07:33 AM
Very True Deswal and Narwal jee
We need to bring back the agriculture as a true culture of Bharat.
rixbelgium
January 14th, 2008, 06:32 PM
India needs another Harit Kranti
brainspeak
January 14th, 2008, 11:48 PM
respected deshwal sir...u have raised a very important topic which concerns all...moreover bhai virender narwal has also put forward his invaluable views..
but i wud like to point out one thing-- it concerns the use of fertilizers....
in India the per hectare use of fertilizers is very less as compared to the developed countries nd even less then some of the developing ones notably china...
the productivity which is proportional to the use of manure/fertilizer is therefore less in India....though the area under cultivation is highest in the world...further, the Indian farmer is ignorant nd by fertilizer he understands only urea(containing nitrogen) whereas the need is to put in phosphate and potash also...
the discussion is centred around the traditional green revolution areas....where the use of urea has been excess but if we look at the country as a whole the use of fertilizers is to be increased....
similarly other inputs -- infrastructural nd institutional can be looked into...
mukeshkumar007
January 15th, 2008, 06:23 PM
किसान के सामने आज के दिन समस्याये ज्यादा है सहूलियत कम!
किसान आज के दिन बढ़ी दुविधा मे फंसा हुवा है, अकेली खेती से उसका भला भी नही हो रह है और कुछ करने के लिए उसके पास कुछ बचा भी नही है!
ऐसा नही है की किसान विकास की योजना नही बनता, वो बनता भी है लेकिन कभी भी बेचारे की योजना के हिसाब से कुछ होता ही नही है खेती मे जितना वो इन्वेस्ट करता है उसका आधा भी उसको वापिस नही मिलता है जब तक फसल पकती है वो इतना कर्जा करके बैठ जाता है की फसल निकलते टाइम कर्जदार खेत मे ही आ लेते है, पता चला की जितनी फसल हुई थी उससे तो कर्जदार ही नही चुके है उसके ख़ुद के सपने तो धरे के धरे ही रह गये!
राजस्थान मे किसानों की बेचारो की हालत इतनी बदतर है की उस बरे मे कुछ भी लिखना कम होगा. इधर उधर से कर्जा करके कुवे पर बिजली का कनेक्सन लेते है फिर इस उम्मीद मे की इस बार अच्छी फसल करके सारा कर्जा चुका दिया जाएगा..
वो जमीन को ढंग से तैयार करके अच्छी से बुवाई करता है लेकिन फिर जब ज्यादा पानी देने के लिए ज्यादा बिजली की जरुरत पड़ती है तो बिजली वाले बिजली मे कटती करना शुरू कर देते है! जो बिजली बुवाई करते टाइम 8 घंटे आती है वो अंत मे 5 घंटे मे हो जाती है हालांकि बिजली का बिल उतना ही रहेगा नतीजन आधी फसल तो ऐसे ही नष्ट हो जाती है कई जगह बेचारे किसान जनरेटर किराये पर लगाते है लेकिन वो फिर ज्यादातर के लिए महंगा ही साबित होता है
कुल मिलाकर बुवाई से लेकर कटाई तक का खर्चा इतना हो जाता है की अंत मे फसल निकालता है तो पता चलता है इससे तो खर्चा भी नही निकल पाया. यानि की राई के भाव राई के ही लग गए ..
जब तक फसल पकती है किसान यह सोचता रहता है की इस बार फसल बेचकर यह करेंगे और वो करेंगे लेकिन बेचारे की सारी प्लानिंग धरी की धरी ही रह जाती है.. और उसके सपने अगली से अगली फसल के लिए स्थगित होते रहते है, पूरे कभी नही होते है.. गधे की तरेह काम करते करते वो ढंग से नहाना धोना भी भूल जाता है पुरा परिवार उसके साथ काम करता है लेकिन फिर भी अंत मे धूल के सिवाय कुछ नही मिलता.
ना तो अपना कुछ भला कर पता है ना ही अपने बचो का सुरक्षित करियर बना पता है, क्योकि अच्छी सी एडुकेशन दिलाने के पैसे भी इतने लगते है के बेचारा सोच भी नही सकता की अपने चिल्ड्रेन्स को ढंग की सी स्कूल मे प्रवेश दिला दे ! सरकारी स्कूल मे तो सबको पता ही है की पढ़ाई के नाम के 12 बजे हुवे है... और गाम मे एक आध पराईमरी स्कूल मे बजे तो भी टाइम पर बेचारा फीस नही दे पता है मुझे आज भी याद है की जब फीस टाइम से जमा नही करा पाते थे तो हमे कई बार स्कूल से बहार निकल दिया जाता था. और 4-5 दिन तक ऐसे ही घर पर बैठ रहते थे जब तक फीस का बंदोबस्त नही हो जाता था... 12 वी तक की एडुकेशन तो जैसे तेसे कर लेते है लेकिन आगे की पढ़ाई का कुछ पता नही है .. एक किसान के बेटे के लिए अभियन्त्रिकी या Mba की डिग्री तो दिन मे सपने देखने के समान है
एक किसान बाप यह भी नही चाहता की उसकी ओलाद उसकी जैसे ही गधे की तरेह महेनत करती रहे और कुछ ढंग की एडुकेशन भी नही दिलवा सकता... ज्यादा समस्या तो किसान के सामने प्रतिदिन का खर्चा चलाने की रहती है.. इसके लिए या तो वो कोई कर्जा करता है या फिर छोटा मोटा काम.
निति निर्धारक और सरकार खेती का भला करने के लिए हजारो नीतियाँ बनाते है लेकिन एक बार भी किसान से उसकी राय ने ली जाती है बंद एयर कंडीश्नर कमरों मे बैठकर यह लोग इन किसानों का भला करने के नाम पर ख़ुद का भला जरूर कर लेते है
अब टाइम यह है की किसानों को सरकार के भरोसे न रह कर ख़ुद ही अपने भले के लिए सोचना कहिये.. लेकिन दिन दिन भाईचारे और सहयोग की भावना जिस प्रकार घट रही है उससे देखते तो इस प्रकार की उम्मीद करना भी शायद बेकार है. आज गामो मे एक एक इंच जमीन के लिए आपस मे लड़ाई कर लेते है तो उनसे क्या उम्मीद करी जा सकती ही की वो अपनी समस्याओ के लिए एक हो जायेंगे. और उनकी इस कमी का फायेदा पॉलिटिकल पार्टीज उठाती है
आपसी भाईचारे की कमी से एक हक्टैर जमीन को इतने हिस्सों मे बाँट लेते है की जो प्रोडक्शन उस एक हक्टैर मे होना चाहिए वो नही हो पता क्योंकि फिर सब अपने हिस्सों को ध्यान मे रखते हुवे अपनी आवश्यकता के हिसाब से खेती करते है .. जिसका परिणाम लो प्रोडक्शन और वस्टेज ऑफ़ रेशोर्सेज..
jitendershooda
January 16th, 2008, 10:29 AM
Nice topic and eveybody has replied well.
Once Dr. Ranbir Dahiya was telling that this so called Green Revolution have had its very bad effects and these we are now facing in several forms. He told that Vietnam has also gone through Green revolution but they dont follow it blindly and now they are in very better situation. Dont know much internal details.
So would be nice if Dr. Dahiya or others can put some light on this too.
cooljat
January 16th, 2008, 11:28 AM
Deshwal Uncle Ji,
Indeed a thought provoking & eye opening thread you've started, every single world is worth pondering for and needs serious attention!
They say India is Krishi-Pradhan Country but here Kishan is most exploited. :( thats why many farmers commit suscide cuz after paying so much hard work, sweat, money he doesnt get anything!! Shame on Govt!!
Well, nobody feels the pain of poor farmers!! thats really bad!! :(
Rock on
Jit
dndeswal
January 16th, 2008, 09:30 PM
.
मेहनती लोगों ने बंजर जमीन को हरा-भरा बनाया जहां आज धरती सोना उगल रही है । पंजाब के लोगों ने उत्तरांचल का ऊधमसिंहनगर जिला बसाया और वहां पर बहुत उत्तम खेती हो रही है । सरदार लोग तो थाईलैंड जैसी जगहों पर भी खेती कर रहे हैं । एक सरदारजी ने कई एकड़ ईंख बो रखा था । रात को एक हाथियों के झुंड ने सारे ईंख का कबाड़ा कर दिया । अब करवा लो उनकी रपट थाने में ! ऐसी वारदात का तो कोई बीमा भी नहीं करता ।
ऊपर मुकेश ने राजस्थान के किसानों की सही तसवीर खींची है । हरयाणा के कुछ लोग जिनके पास पैसा था या जिनको हाल में अच्छा मुआवजा मिला है, उन्होंने पिलानी के आस पास जमीन खरीद ली और वहां पर भी जमीन महंगी करवा दी । अब कईयों ने बीकानेर जिले में सैंकड़ों एकड़ जमीन खरीद ली है । एक लाख रुपये में एक एकड़ जमीन मिल गई, और क्या चाहिये? वैसे अब वहां पर भी भाव बढ़ गया है, फिर भी एक कीला अढ़ाई-तीन लाख में आसानी से मिल रहा है । मैंने ऐसे ही अपने एक जानकार से बात की (उसने कई कीले जमीन वहां खरीदी है) । पहले वहां पर झाड़ों के सिवाय कुछ न था । अब हरयाणा के मेहनती लोगों की वजह से हरियाली हो गई है, पर इसके लिये काफी पैसा खर्च करना पड़ा ।
राजस्थान के उस इलाके में एक बिजली का ट्यूबवैल लगवाने में पांच लाख रुपये खर्च हो जाते हैं । उस भाई ने भी वहां पर ट्यूबवैल लगवाया है । पानी चार सौ फुट नीचे है, पर है मीठा । कहने लगे कि एक 'समरसिबल' पम्प लगवाया है जो आठ इंच पाइप के अन्दर जमीन के काफी नीचे फिट करना पड़ता है । मेरी समझ में नहीं आया कि यह 'समरसिबल' क्या बला है । दिमाग पर जोर देकर समझ में आया कि यह 'submersible pump' है, यानी कि जो धरती के नीचे submerge किया जा सके या डुबकी लगा ले ।
मेहनत और पूंजी का नतीजा रंग ला रहा है । पर सवाल यह है कि आखिर कब तक ? कुदरत ने जमीन में जो चार सौ फुट नीचे पानी दिया हुआ है, अगर इसी तरह ताकतवर पंपों की मदद से ऊपर खींचा जाता रहा तो कुछ साल बाद इसका असर दिखने लगेगा । हो सकता है कि पानी एक हजार फुट नीचे चला जाये । वहां इतनी बरसात तो होती नहीं कि जमीन में पानी रिस कर नीचे जाता रहे । आखिर नीचे कोई समुद्र तो है नहीं, कितने दिन तक इस पानी का दोहन करते रहोगे ? यही यक्ष प्रश्न है । कानूनी तौर पर देखा जाये तो जो आदमी जमीन खरीदता है, वह उस जमीन के ऊपरी हिस्से का ही मालिक है क्योंकि उसने जमीन ही खरीदी है, नीचे की संपत्ति या भूमिगत पानी उसका नहीं है । जमीन के अंदर बहुत गहराई में चार सौ फुट नीचे के पानी पर अकेले उस जमीन के मालिक का हक नहीं बनता, पर इस सब पर आजकल किसी का ध्यान नहीं जा रहा । जब पानी की भयंकर किल्लत पड़ेगी, तब ऐसा कानून जरूर बनेगा ।
इन्सान गल्तियां करता रहता है और कुदरत उसको सजा देती रहती है । कुदरत के साथ-साथ रहने में ही भलाई है, इसके साथ ज्यादा खिलवाड़ करना तो समझो प्रलय को दावत देना है । महाभारत का एक सीन याद करो । वनवास के दौरान युधिष्ठिर ने भीम को जंगल से कुछ सूखी लकड़ियां लाने भेजा, ताकि चूल्हा जलाया जा सके । भीम एक बड़ा सा गट्ठर उठा लाये । युधिष्ठिर ने कहा - "प्रिय भीम, ये इतनी सारी लकड़ियां क्यों उठा लाये? प्रकृति से हमें इतना ही लेना चाहिये जितनी हमें आवश्यकता है, अधिक लोभ करना पाप है ।"
धरती के पानी को भी निकालो, पर जरा देख-भाल कर । पहले बाल्टियों द्वारा कुओं से पानी निकाला जाता था और कुंओं में पानी की कभी कमी नहीं होती थी । अब शक्तिशाली बिजली के पंपों से धरती के पानी को निचोड़ा जा रहा है । जरा संभल के भाई, कहीं ऐसा न हो कि हमें पीने के पानी के ही लाले पड़ जायें !
.
mukeshkumar007
January 17th, 2008, 12:36 PM
.
[SIZE=3][B][COLOR=black][FONT=Mangal]राजस्थान के उस इलाके में एक बिजली का ट्यूबवैल लगवाने में पांच लाख रुपये खर्च हो जाते हैं । उस भाई ने भी वहां पर ट्यूबवैल लगवाया है । पानी चार सौ फुट नीचे है, पर है मीठा । कहने लगे कि एक 'समरसिबल' पम्प लगवाया है जो आठ इंच पाइप के अन्दर जमीन के काफी नीचे फिट करना पड़ता है । मेरी समझ में नहीं आया कि यह 'समरसिबल' क्या बला है । दिमाग पर जोर देकर समझ में आया कि यह 'submersible pump' है, यानी कि जो धरती के नीचे submerge किया जा सके या डुबकी लगा ले ।
[SIZE=3]मेहनत और पूंजी का नतीजा रंग ला रहा है । पर सवाल यह है कि आखिर कब तक ? कुदरत ने जमीन में जो चार सौ फुट नीचे पानी दिया हुआ है, अगर इसी तरह ताकतवर पंपों की मदद से ऊपर खींचा जाता रहा तो कुछ साल बाद इसका असर दिखने लगेगा । हो सकता है कि पानी एक हजार फुट नीचे चला जाये । वहां इतनी बरसात तो होती नहीं कि जमीन में पानी रिस कर नीचे जाता रहे । आखिर नीचे कोई समुद्र तो है नहीं, कितने दिन तक इस पानी का दोहन करते रहोगे ? [COLOR=black][FONT=Mangal]
But uncleji, they left with no option but to go for this 'submersible pump' !!
अब जब किसान कुवे की खुदवाई और उस पर बिजली का कनेक्सन लेने मे २ से ३ लाख का खर्चा करता है लेकिन जब पता चलता है के जमीन के उपरी हिस्से मे पानी तो सुख गया तो उसके पास कोई उपाय भी नही बचता इस 'submersible pump' खुदवाने के अलावा, अब जब कोई उनकी सोचता ही नही है तो वो भी क्यो सोचे की आगे क्या होगा, वो आने वाले कल की चिंता करे उससे पहले तो यक्ष प्रशन उनके सामने रोज की रोजी रोटी का बंदोबस्त करना है, जो सिर्फ़ उस खेती मे होने वाले अनाज से ही सम्भव है और जब उसे लगता है की उपरी पानी से कुछ नही होने वाला तो उसके सामने वर्तमान मे तो एक ही रास्ता बचता है और वो है यह 'submersible pump' ...
लेकिन हम इस पानी की प्रॉब्लम से मुँह भी नही मोड़ सकते, आज हर एक कुवे पर यह 'submersible pump' लगा हुआ है , जब मे ८ वी क्लास मे था तब हमारे गाव मे एक ही कुवा था जिस पर बिजली का कनेक्सन था लेकिन उसमे भी उपरी पानी से ही सिंचाई करी जाती थी लेकिन आज तो पूरे गाव मे कोई २५ से ३० कुवे हो रखे है और सभी मे 'submersible pump' लगा हुवा ... सब से बड़ी बात तो यह है की इसके बावजूद भी पानी की प्रॉब्लम बड़ी है .. जब पहले ५ घंटे मे ३ बीघा की सिंचाई होती थी आज उठने टाइम मे केवल २ बीघा भाई मुश्किल से हो पाती है और रही सही कमी यह बिजली विभाग वाले पुरी कर देते है बिजली कटती करके.. यानि कुल मिलाकर सारे जतन करने के बाद भी किसान के लिए तो दिक्कत ही दिक्कत है ... और आने वाले टाइम मे उनकी दिक्कतों मे इजाफा ही होगा यह तो तय है..... ऐसे विपरीत हालात देखकर तो कोई भी खेती को रोजगार के साधन के रूप मे नही अपनाना चाहेगा....
लेकिन ऐसा नही है की हालात मे सुधार नही हो सकता है, अगर टाइम रहते सही कदम उठाये जाए तो किसानों का भला भी हो सकता है और आने वाले कल को भी अनुकूल बनाया जा सकता है
mukeshkumar007
January 17th, 2008, 12:37 PM
In my point of view corporatisation of agriculture will be a right solution. This is the way by which we can ensure better production and can create awareness among farmers.
Before addressing the agriculture related problems, focus should be paid first on generating awareness among farmers. Education is the only solution I can think of, through which we can organize them and can make them understand about every pros and cons of each and every solution to their problems.
Since farmers are worried of their daily expenditures hence they can not invest money in agriculture for long terms thereby affecting the production adversely. To solve this problem, focus should be paid on increasing the side jobs for them and having some policies to provide loans for this purpose.
Our education system is such that it doesn’t allow students; those come from economically poor background, to pursue their dream career. They have to face lots of adversities and because of this majority of them leave the study in middle and get involved either in agriculture or in other unproductive activities. What I feel is that there is a need for drastic change in the system to help the needy students to reduce the burden on their already burdened farmer parents.
In my point of view, there should be a public/private oranisation that takes agriculture business directly in its hands to solve all the agriculture related hazards professionally. It can have an agreement with farmers for a fix time for that farmers can be paid a fixed amount. During this period it is upto that organization to decide what crops is to be grown or not. Care must be taken that farmer’s interests, long terms or short terms, are not getting affected. I am dammn sure that it will increase the production by double because the crops can be grown by keeping complete available land for irrigation in mind. That particular organization can employee the farmers for doing the irrigation in that particular field by paying monthly salary. In this way farmer’s income will also get doubled and now they will not have to be worried about their daily expenditure.
shwetadhaka
January 17th, 2008, 04:16 PM
The youth of today feels dejected without a girlfriend or a boyfriend whatever, he never misses a chance to take stock of the latest movie hitting the box office, is crazy about the branded stuffs, have perfect plans about how to spend his weekend this time, enjoys the ‘Fair & handsome’ glow on his face and the likes. And now ask them whether they will dig their hands in soil and dry out in sun and give so much pain to their backs and bent down to sow seeds etc ? Can be yes ! Will talk about that too but first let me ask seriously how many of us will leave our jobs and engage in any sort of agricultural activity? The issue is, everyone thinks about such key issues in monetary terms and this is also not wrong! if agricultural activities have become some less profitable then who will go forward to take all pains and get no gains ? To add to this, agricultural activity have an element of risk attached always,