Alka Tomar

From Jatland Wiki
Jump to navigation Jump to search
Alka Tomar

Alka Tomar is an indian wrestler. She is from village Sisauli in Uttar Pradesh. Alka Tomar won bronze in freestyle 55kg of woman’s wrestling in Asian games 2006. She got Arjuna Award - 2006.

कामनवेल्थ गेम्स में अलका तोमर के स्वर्ण पदक जीतने पर उसके गांव सिसौली में जश्न का माहौल है। गांव में मिठाइयां बांटी जा रही हैं। मल्ल अलका के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

कामनवेल्थ गेम में शुक्रवार को अलका तोमर के स्वर्ण पदक जीतने पर गांव सिसौली में जश्न मनाया जाने लगा। देश व क्षेत्र का गौरव बढ़ाने पर मिठाइयां बांटी गईं। अलका के घर पर बधाई देने के लिए लोगों का तांता लग गया।

हालांकि अलका के परिवार के अधिकतर लोग दिल्ली में ही हैं, लेकिन पिता नैन सिंह तोमर व दादी शांति देवी घर पर ही मौजूद थीं। नैन सिंह तोमर ने बताया की जब अलका का कुश्ती लड़ रही थी तो वह और उसकी दादी शांति देवी ने टीवी पर नजरें गढ़ा रखी थीं। जबकि दादी को लड्डू खिलाकर जीत का जश्न मनाया। अलका की दादी शांति देवी ने बताया कि उन्हें अलका से स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद थी। कहा कि अब उस घड़ी का इंतजार है जब वह अलका को गले से लगाकर मुबारकबाद देंगी।[1]

सम्मानित करेगा कालेज

मुंडाली : स्वर्ण पदक जीतने पर अलका तोमर के कालेज ने भी सम्मानित करने की घोषणा की है। मऊखास स्थित बीएमएम इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा नरेंद्र सिंह सोम ने यह जानकारी दी।


External Links

Alka Tomar at Wikipedia


Alka Tomar on Trans World Sport

References


Back to The Wrestlers