Jatland Forums  

Go Back   Jatland Forums > Jatland Wiki

Notices

Humorous Jokes in Haryanavi/फौजी जवानों पर चुटकुले

From Jatland Wiki

ट्रेनिंग

फौजी ट्रेनिंग कर के पहली बार छुट्टी आया । उसके घर आळे सारे कट्ठे हो-गे अर बूझण लागे - भाई, क्यूकर ट्रेनिंग होवै सै फौज में ?

फौजी ने सारे घरवाले लाइन में खड़े कर दिये (उनमें फौजी की बहू भी थी जो कि गर्भवती थी) ।

फौजी बोला - जवानो, सावधान ।

सारे सावधान खड़े हो गये ।

फिर फौजी बोला - छाती बाहर, पेट अन्दर !

उसकी बहू नै मुश्किल हुई । उसका बाबू समझ-ग्या बहू की दिक्कत अर बोल्या - "छोरे, यो के कहै सै तू" ?

फौजी बोला - खामोश, जब आफिसर आर्डर दे रहा हो तो किसी जवान को कुत्ते की तरह बीच में नहीं भौंकना चाहिये !!


दो अट्ठे अठारह !

एक बै एक फौजी छुट्टी आया । उसनै सोच्या अक देखूं तै सही बाळक कुछ पढ़ैं सैं कि ना ।

वो आपणे छोरे तैं बोल्या - रै चिंटू, दो अट्ठे (2 x 8) कितणे होवैं सैं ? चिन्टू बोल्या - अठारह (18) ।

फौजी बोल्या - "बेटा, लगभग ठीक सै" !!


“खाट खड़ी कर दूंगा”

एक प्राइवेट कम्पनी में नौकरां की जरूरत थी । अखबार में छपवा दिया । इंटरव्यू देण खातिर एक सादा-भोला फौजी भी आ-ग्या ।


मैनेजर न्यूं बोल्या - तू क्या सेवा कर सकता है ?


फौजी बोल्या - तेरी खाट खड़ी कर दूंगा अर तेरा बिस्तरा गोळ कर दूंगा !!


Dndeswal 11:09, 8 June 2008 (EDT)


Back to Index Humorous Jokes in Haryanavi


All times are GMT +5.5. The time now is 08:26 AM.