PDA

View Full Version : Karodon rupaye kamane wale Dhoni...



kuldeeppunia25
April 7th, 2011, 05:45 PM
भारतीय रेल विश्व विजेता टीम के कप्तान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का क़र्ज़ चुकाने को तैयार हो गयी है। धोनी पर रेलवे का लगभग चार हज़ार रूपया बकाया है। मालूम हो कि टीम इंडिया में चयन से पहले धोनी पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में 2001 से 2004 के बीच बतौर टिकट संग्राहक (टीटीई) काम करते थे।

रेलवे अब ये रुपए धोनी को देगी और जल्द ही इसके बारे में उन्हें खबर भी करेगी। धोनी के करीब चार हजार रुपये करीब छह वर्षो से रेलवे के खजाने में पड़े हैं। धोनी ने अपने सेवाकाल में रेलवे से किसी आवश्यक कार्य के लिए कुछ कर्ज लिया था। उसी के समायोजन के बाद करीब चार हजार रुपये की धनराशि धोनी को वापस देने का निर्णय हुआ है। धोनी के प्रोविडेंट फंड में भी कुछ रकम जमा थी, इस रकम से कर्ज की राशि काटने के बाद भी माही के खाते में 3879 रुपये बचे।

यह रकम धोनी को दी जाए या नहीं, इसे लेकर अधिकारियों में दुविधा थी। रेलवे के नियमानुसार बगैर प्रक्रिया पूरी कर नौकरी छोड़ गए मुलाजिम का ऐसे पैसों पर कोई हक नहीं बनता। खडग़पुर डिवीजन के तत्कालीन डिवीज़नल रेलवे मैनेजर एके गांगुली ने धोनी की प्रतिभा को पहचानते हुए उन्हें रेलवे में भर्ती किया था।

दक्षिण-पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार मित्तल और मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सौमित्र मजूमदार ने बताया कि रेल मंत्रालय के उच्चाधिकारी जल्द ही दिल्ली में समारोह आयोजित कर उन्हें यह राशि वापस लौटाने की कोशिशों में जुटे हैं। लेकिन करोड़ों में खेल रहे धोनी के लिए चार हजार रुपये की क्या कीमत है? क्या वे यह रकम वापस लेने को राजी होंगे? इस सवाल पर रेल अधिकारियों का कहना है कि सवाल पैसे का नहीं, भावना का है।

खैर यह तो सभी जानते हैं कि धोनी के लिए चार हजार रुपए कोई मायने नहीं रखती लेकिन रेलवे द्वारा इतने दिनों बाद इन रुपयों की चर्चा करना समझ में नहीं आता। आपको क्या लगता है।

mere khyall se to indian railway ko Retd. employees ki problems solve karne me or dusre kaam me itni energy lagani chahiye..........agar dhoni ke pesse ki itni fikar thi to kya uske famous hone ka wait kar rahe the harami railway wale .............Iss desh ko publicity ka chaska lag gya hai ........

ravinderjeet
April 7th, 2011, 10:38 PM
पांडे सुन्दरी आली लेन में लागरे सें ये सब | अखबार एर टी वि पे फोटू आजा गा | हजारों रेलवे इम्प्लाई का पिस्सा डकार जाने वाले लोग इब्ब धोनी तें , चार हजार रपिये देवन खातर याचना करण लागरे सें |