PDA

View Full Version : हिंदी पुस्तकें



deependra
November 16th, 2012, 01:53 AM
मुझे नही पता कि ऐसा कोई धागा पहले जाटलैंड पे रहा है, मुझे खोज करने पर तो नहीं मिला। जैसे कि इस धागे का शीर्षक है- हिंदी पुस्तकें, यहाँ पर हम अपनी पसंदीदा हिंदी पुस्तकों की सूची लिख सकते हैं, जो हमने स्वयं पढ़ी हैं और पसंद की हैं चाहे पुस्तक किसी भी विधा की हो- आत्मकथा, जीवनी, दर्शन, स्वस्थ्य-चिकित्सा, योग, लघुकथा, नाटक, उपन्यास आदि। शुरुआत के लिए मैं कुछ पुस्तकों के नाम लिखता हूँ जो मेरे पास हैं और मुझे काफी पसंद आई हैं-
1. पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की आत्मकथा- बिस्मिल जी ने ये आत्मकथा फांसी से कुछ दिन पहले लिखी थी और अपने आप में एक बेहतरीन पुस्तक है।
2. सिंहावलोकन- क्रन्तिकारी यशपाल द्वारा लिखित पुस्तक जिसमे उस समय की क्रांतिकारी गतिविधियों की जानकारी मिलती है।
3. सत्यार्थ प्रकाश और आर्य समाजी साहित्य- घर में आर्यसमाजी विचारधारा होने के कारण काफी साहित्य पढ़ा है। हर कोई आर्य समाजी साहित्य पढने में रूचि नहीं रखेगा पर सत्यार्थ प्रकाश एक बार जरूर पठनीय पुस्तक है।
4. कल्याण मार्ग का पथिक- स्वामी श्रधानंद की आत्मकथा। भारत में लिखी गयी शुरूआती आत्मकथाओ में से एक।
5. सत्य के साथ मेरे प्रयोग- गांधी जी की आत्म कथा।
क्रमश:..