PDA

View Full Version : "हिंदी दिवस" की हार्दिक शुभकामनाएँ !!!!!!



rajpaldular
September 14th, 2013, 12:38 PM
हिंदी और अंग्रेजी में वही अंतर है जो शीतल मटके के पानी और फ्रिज के पानी के स्वाद में है।
आप सभी को "हिंदी दिवस" की हार्दिक शुभकामनाएँ।

rajpaldular
October 9th, 2013, 02:12 PM
हिंदी एक वैज्ञानिक भाषा है और कोई भी अक्षरवैसा क्यूँ है उसके पीछे कुछ कारण है, दुनिया के किसी भी भाषा में ये बात देखने में नहीं आती.।
क, ख, ग, घ, ङ- कंठव्य कहे गए, क्योंकि इनके उच्चारण के समय ध्वनि कंठ से निकलती है.।।
एक बार बोल कर देखिये
च, छ, ज, झ,ञ- तालव्य कहे गए, क्योंकि इनके
उच्चारण के समय जीभ तालु से लगती है।
एक बार बोल कर देखिये..।
ट, ठ, ड, ढ , ण- मूर्धन्य कहे गए,
क्योंकि इनका उच्चारण जीभ के मूर्धा से लगने पर ही सम्भव है।
एक बार बोल कर देखिये.।
त, थ, द, ध, न- दंतीय कहे गए, क्योंकि इनके उच्चारण के समय जीभ दांतों से लगती है।
एक बार बोल कर देखिये.।
प, फ, ब, भ, म,- ओष्ठ्य कहे गए,
क्योंकि इनका उच्चारण ओठों के मिलने पर ही होता है।
एक बार बोल कर देखिये.।
हम अपनी भाषा पर गर्व करते सही है परन्तु लोगो को इसका कारण भी बताईये..।।
इतनी वैज्ञानिकता दुनिया की कोई भाषा नही है..।।