PDA

View Full Version : "जाट-समाज राहत कोष ट्रस्ट" ने प्रेस-कांफ्र



phoolkumar
May 28th, 2017, 02:30 AM
"जाट-समाज राहत कोष ट्रस्ट" ने प्रेसकांफ्रेंस कर, फरवरी 2016 जाट आंदोलन के पीड़ितों की सहायतार्थ जुटाए गए चंदे की पाई-पाई करी सार्वजनिक:

"आम आदमी पार्टी" भी दावों के बावजूद चंदे के हिसाब में जो ट्रांसपेरेंसी नहीं दिखा पाई, वो दिखाई "सर्वखाप पंचायत" ने!

फरवरी जाट आंदोलन 2016 के पीड़ितों की मदद हेतु "जाट सर्वखाप" ने ट्रस्ट बना कर जो "4 करोड़ 59 लाख" रूपये (राउंड फिगर, डिटेल्स देखें सलंगित वेबपेज पर) चंदा एकत्रित किया था, व् इसके अतिरिक्त ज्ञात सूत्रों से जो कुल "12 करोड़ 91 लाख रूपये" (राउंड फिगर, डिटेल्स देखें सलंगित वेबपेज पर) चंदा आया; 26 मई 2017 को रोहतक में प्रेस कांफ्रेंस कर उसकी "पाई-पाई का हिसाब" समाज के समक्ष रख; अपनी उस सदियों पुरानी नि:स्वार्थ सेवा व् समाज के प्रति निष्ठां और जवाबदेही की छवि को पेश किया जो अरविन्द केजरीवाल की आम आदमी पार्टी तक में दावों के बावजूद देखने को नहीं मिली|

खाप-चौधरियों की मुख्य भूमिका वाले “जाट-समाज राहत कोष ट्रस्ट” का यह सम्पूर्ण हिसाब-किताब देने का कुलीन कार्य इस बात का फिर से साक्षी बन गया कि क्यों खापें सदियों से लगातार आज भी क्यों वाजिब हैं|

इस चंदे के बैंक अकाउंट, CA की ऑडिट रिपोर्ट्स, चंदा आवंटन की वर्गीकृत रिपोर्ट्स समेत तमाम रोचक तथ्य देखें इस लिंक से: http://www.khapland.in/khaplogy/jsrkt-donation-report/

जय यौद्धेय! - फूल मलिक

phoolkumar
May 28th, 2017, 02:31 AM
ट्रस्ट द्वारा चंदे की प्राप्ति व् आवंटन के 31/03/2017 तक के मुख्य बिंदु:



1) ट्रस्ट की बैंक अकाउंट में आया कुल चंदा – inr 45864163
2) ट्रस्ट द्वारा आवंटित कुल धनराशि – inr 39058067
3) ट्रस्ट के पास शेष राशि – inr 6806096
4) कुल जारी चैकराशि, जो कैश नहीं हुई है – inr 120000
5) चंदा राशि पर बैंक से प्राप्त ब्याज राशि – inr 459429
6) शहीदों के परिवारों को वितरित कुल राशि – inr 34864000
7) घायलों के परिवारों को वितरित कुल राशि -inr 3051000
8) जेलों में बंद युवाओं को वितरित कुल राशि – inr 460000
9) केस लड़ने हेतु वकीलों को दी गई फीस – inr 220000
10) महम सम्मान समारोह आयोजन, सम्मान सामग्री (मोमेंटो, शॉल आदि) व् अन्य संबंधित ख़र्च राशि – inr 225221
11) बैंक चार्ज – inr 862
12) जाट आंदोलन पर बनने वाली डाक्यूमेंट्री हेतु दी गई राशि – inr 200000
13) जाट समाज राहत कोष ट्रस्ट की जानकारी में ट्रस्ट समेत समाज के अन्य सोर्सों द्वारा आंदोलन-पीड़ितों की सहायता हेतु दी गई कुल राशि: Inr 129092129


यह खाप थ्योरी के निस्वार्थ सेवाभाव व् समाज के प्रति जवाबदेही पर चलने की शिक्षा व् सानिध्य में पले-बड़े लोगों के "जाट-समाज राहत कोष ट्रस्ट" से जुड़े होने का करिश्मा रहा कि फरवरी 2016 के जाट आरक्षण आंदोलन में हर प्रकार से काम आये युवाओं की आर्थिक मदद बारे “जाट-समाज राहत कोष ट्रस्ट” के तत्वावधान में जो चंदा इकट्ठा किया था; उसकी सम्पूर्ण रिपोर्ट आज दिनांक 26 मई 2017 को खापलैंड.इन वेबसाइट के माध्यम से, रोहतक में प्रेस-कांफ्रेंस करके समाज के समक्ष पेश की|


इससे, खापों का नि:स्वार्थ व् निष्काम छवि से काम करने का ऐतिहासिक तौर-तरीका एक बार और फिर से सत्यापित हो गया| आज के ऐसे दौर में जब कुछ स्वार्थी संगठन समाज के भले के नाम पर समाज से चंदा उगाह के मुड़ के समाज को उसका हिसाब-किताब देना तो दूर; बल्कि ठेंगा और आँखें तक दिखा रहे हैं, ऐसे में निसंदेह खाप-चौधरियों की मुख्या भूमिका वाले "जाट-समाज राहत कोष ट्रस्ट" का यह सम्पूर्ण हिसाब-किताब देने का कुलीन कार्य इस बात का फिर से साक्षी बन गया कि क्यों खापें सदियों से लगातार आज भी क्यों वाजिब हैं|



जय यौद्धेय! - फूल मलिक