सिंगापुर। भारत की सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज का खिताब अपने नाम कर लिया है। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में सायना ने चीनी ताइपे की जू यिंग तेई को 21-18, 21-15 से मात दी।
महिला सिंगल्स के इस मुकाबले में यिंग तेई शुरू में सायना को चुनौती दी और एक समय दोनों खिलाड़ी 18-18 की बराबरी पर थीं। लेकिन इसके बाद सायना यिंग तेई के ऊपर हावी हो गईं और पहला गेम 21-18 से जीतने के बाद सायना ने दूसरा गेम 21-15 से जीतकर खिताब पर कब्जा कर लिया। सायना ने महज 33 मिनट में यह मुकाबला जीत लिया। इस टूर्नामेंट में सायना को पहली वरीयता दी गई थी।
इससे पहले सेमीफाइनल में सायना ने लैन ल्यू को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 8-21, 21-17, 21-8 से मात दी थी। दुनिया की छठे नंबर की सायना इससे पहले पिछले साल इंडोनेशिया सुपर सीरीज का खिताब भी अपने नाम कर चुकी है। यह सायना का दूसरा सुपर सीरीज खिताब है। इंडोनेशिया खिताब भी सायना ने जून के महीने में ही जीता था। सायना शानदार फॉर्म में चल रही हैं पिछले सप्ताह ही सायना ने इंडियन ओपन ग्रांप्री गोल्ड का खिताब जीता था।
Many congratlations to Saina.. dekhte hain ab sarkar kyaa award dete ehai Saina ko..
sania mirza ko toh congress waalon ne bina koi khaas achievemnet ke hi plot,paisa pata nahee kya kya dediya..