क्या जाटों में अंतर-धर्म विवाह होते हैं, हो सकते हैं अथवा होते आये हैं?
अक्सर इस मुद्दे पर सोशल मीडिया में चर्चा होती देखी गई है| जाटों के नाम से भिन्न-भिन्न सोशल ग्रुप्स में अक्सर पूछा जा रहा है, जैसे कि क्या जाटों में अंतर-धर्म विवाह हो सकते हैं या पहले कभी हुए हैं?
ऐसे ही उदाहरणों की सूची बनाने हेतु शुरू कर रहा हूँ यह थ्रेड, जिसमें जो उदहारण मेरी जानकारी में हैं उनको भी दाल रहा हूँ| जैसे कि
१) १८५७ की क्रांति के शहीद बल्लबगढ़ नरेश महाराजा नाहर सिंह (हिन्दू जाट) का विवाह कपूरथला राजघराने की राजकुमारी (सिख जट्टी) से हुआ था|
२) वर्त्तमान में महाराजा पटियाला की बहन (सिख जट्टी) हिन्दू जाट राजघराने भरतपुर की महारानी हैं|
३) महाराजा रणजीत सिंह की माता जींद रियासत हरियाणा की राजकुमारी थी और जींद एक हिन्दू बहुल रियासत उनका नानका था|
मुझे अभी यह तीन उदाहरण याद हैं, आप लोग इस सूची में और नाम जोड़ने में योगदान करें| एक बात ध्यान रखियेगा कि उदाहरण होने जाटों के चाहिए, फिर धर्म चाहे कोई भी हो| आप चाहें तो साधारण परिवारों से भी ऐसे उदाहरण इस थ्रेड में जोड़ सकते हैं|
इस थ्रेड को सोशल रिस्पांसिबिलिटी में इसलिए डाल रहा हूँ क्योंकि इसमें वर्त्तमान के उदाहरण भी हैं और इसीलिए इसको इतिहास सेक्शन में नहीं डाला|
तो देखें चौथा उदाहरण किसकी तरफ से आता है? - Phool Kumar Malik