Page 6 of 7 FirstFirst ... 2 3 4 5 6 7 LastLast
Results 101 to 120 of 123

Thread: नमस्कार!! मैं अरविन्द केजरीवाल बोल रहा हूँ|

  1. #101
    बीते कुछ दिनों में दिल्ली में बहुत कुछ हुआ है "आप" के साथ| सिद्धू साब गुलाटी मारते हुए आप की पहुँच से बाहर हो चुके है| न खुदा मिला न विसाले सनम| ऐसा ही कुछ हाल हमारे युगपुरुष और सिद्धू का हुआ|
    इसी बीच आप के एक मंत्री साब राशन कार्ड के बहाने काण्ड करते धरे गए| सुना है केजरी जी ने सीडी देने से पहले बीस दिन तक खूब रिवाइंड-फॉरवर्ड करके तसल्ली की| फिर आनन फानन में अपनी चिरपरिचित ईमानदारी का सबूत देते हुए मंत्री साब को बाहर का रास्ता दिखाया| अच्छा है|

    इसी बीच युगपुरुष जी अपनी रहस्यमयी ख़ासी का इलाज कराने डॉक्टरों के पास पहुँच गए| लेकिन डॉक्टरों ने उनकी जीभ पर ही कैंची चला दी| जी हाँ सही सुना आपने, जीभ पर| तर्क दिया कि केजरी जी की जीभ ही खांसी की असली वजह है| ज्यादा लम्बी हो गयी थी| यही असली जड़ थी उस बारामासी खांसी की|
    असल परिणाम अभी आने बाकी है कि जीभ कटने से खांसी को फायदा होता है या दिल्ली की आम जनता को| जो हर रोज़ केजरी जी के मुख से मोदी-मोदी सुनते हुए पक चुकी है|
    खबर ये भी है कि केजरी जी पंजाब में डेरा डालने वाले है| अब वही ताजपोशी होगी| यहाँ दिल्ली में वैसे भी शिशोदिया है ही सँभालने के लिए| अब चिकनगुनिया और डेंगू को कौन संभालेगा ये देखना है| एलजी साहब या फिर मोदी..केजरी जी ने तो साफ़ हाथ खड़े कर दिए है| कि कोर्ट ने उनकी हैसियत एक पेन खरीदने की भी नहीं छोड़ी| ये बात और है कि केजरी एंड पार्टी सरकारी खर्च पर एक करोड़ के समोसे डकार चुके है पिछले एक साल में| लेकिन इमानदारी से|
    I have a fine sense of the ridiculous, but no sense of humor.

  2. The Following 2 Users Say Thank You to ayushkadyan For This Useful Post:

    rekhasmriti (September 17th, 2016), vijay (September 18th, 2016)

  3. #102
    हैरानी वाली बात यह है कि डाक्टरों को युगपुरूष की लम्बी जीभ के बारे अब पता चला है जबकि सारा भूमण्डल पिछले कुछ वर्षों से युगपुरूष की आग उगलने वाली लपलपाती ड्रेगन रुपी जीभ से आतंकित होकर त्राहि त्राहि पुकार रहा है ! चिंता की बात ये है कि उनकी जीभ संक्रामक है ओर अब तक ज्यादातर आम आदमियों को भी ये रोग लग चुका है ! इस बीमारी की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सही कहते हैं कि चिगनगुनिया या डेंगू कोई जानलेवा बीमारी नहीं है !

    इस बीच सुना है कि शपथ ग्रहण समारोह में मेट्रो से आने वाले कुछ आम आदमी दिल्ली वासियों का भला करने के लिये चार चार लाख रुपये की प्रथम श्रेणी की टिकट लेकर कुछ दिन की विदेश यात्रा पर गये हुये हैं ! जबकि दिल्ली के एक आम मंत्री महोदय को शिकायत है कि इतनी भयंकर महामारियों को देखते हुए उप राज्यपाल साहब ने एक दिन की छुट्टी लेने की हिम्मत कैसे की ?

    धन्य है दिल्लीवासी जो इन लपलपाती जीभ वाले समाचारभक्षी मानवों के भयंकर जीभाचार को झेल रहे हैं !
    Last edited by vijay; September 18th, 2016 at 10:46 AM.
    It's better to be alone than in a bad company.

  4. The Following User Says Thank You to vijay For This Useful Post:

    ayushkadyan (September 18th, 2016)

  5. #103
    वीडियो आया है मार्केट में| गलत मत समझिये अबकी बार किसी आप के विधायक का कांड नहीं हुआ है| वो जो हमारे केजरी जी है ना| अरे वही जिनकी पिछले महीने डॉक्टरो ने जीभ काट दी थी खांसी का इलाज करते हुए| एक नए वीडियो के साथ देश की जनता से मुखातिब हुए है| एआईबी रोस्ट वाले तन्मय भट्ट को टक्कर देने के लिए एक वीडियो जारी किया है| फिर मोदी मोदी करते हुए नज़र आ रहे है|
    वीडियो देखे बिना इन्हें किसी चीज़ पे यकीन नहीं आता| पहले अपनी विधायको की करतूतों पर नहीं आता था अब आर्मी और मोदी को भी लपेटे में ले लिया है|अब बोल रहे है कि आर्मी की सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो दिखाओ| तभी युगपुरुष जी सच्चाई दुनिया के सामने लायेंगे| ये कैसी ईमानदारी है भाई जो बस वीडियो देखकर ही बाहर निकलती है|

    इनकी सच्चाई और इमानदारी का तो पाकिस्तान भी कायल हो गया है| पकिस्तानइयो ने बोल दिया है है कि हम केजरी के साथ है| अगर हिन्दुस्तान ने इस आदमी को यकीन दिला दिया तो पाकिस्तान भी मान लेगा कि स्ट्राइक हुई है|
    इंडियन आर्मी को सलाह है कि अगली सर्जिकल स्ट्राइक में केजरी को सबूत के तौर पर मौका इ वारदात पर ही छोड़कर आया जाये| हिन्दुस्तान को तो इस ईमानदारी की बीमारी से छुटकारा मिलेगा ही, हमें पूरा यकीन है कि पकिस्तान आर्मी केजरी से मिलने के बाद कभी एटम बम की बात नहीं करेगी|
    I have a fine sense of the ridiculous, but no sense of humor.

  6. The Following 2 Users Say Thank You to ayushkadyan For This Useful Post:

    cooljat (October 8th, 2016), vijay (November 14th, 2016)

  7. #104
    कहते है जब मुसीबत आती है तो चारो तरफ से आती है| "आप" के ग्रह-नक्षत्र कुछ ठीक नहीं चल रहे| अभी पंजाब और गोवा की हार के जख्म सूखे भी न थे कि एमसीडी के इलेक्शन भी घाव दे गए| ऊपर से जेठमलानी साहब का बिल भी चुकता करना है| जो गाहे-बगाहे उन्हें ज़लील करते रहते है मीडिया में| लोगो को सोलह हजार वाली खाने की थाली भी हज़म नहीं हो रही| बेचारे केजरी जी कर तो क्या करे| अब बस ईवीएम का रोना ही रोया जा सकता है| कोई है जो मरहम दे सकता है उन्हें नहीं तो युगपुरुष जी का धरना अवतार कभी भी अवतरित हो सकता है|
    I have a fine sense of the ridiculous, but no sense of humor.

  8. The Following User Says Thank You to ayushkadyan For This Useful Post:

    sjakhars (April 30th, 2017)

  9. #105
    aaye din kezri ke upar vaar ho rahe hain. kya hoga bechare ka. Kapil aur Vishwas to bilkul picche lag gaye hain. Kezri to gaya lagta hai. BJP ki jaade aur majboot ho gayi. hehehe..
    Har Har Modi, Ghar Ghar Modi.

  10. #106
    Modi ka ab koi alternate nahi raha. Kapil Mishra ko bhi picche laga diya Kezri ke. bechara kya karega Kezri. Jaan bache, lakho paaye. hehe.
    Har Har Modi, Ghar Ghar Modi.

  11. #107
    Quote Originally Posted by ayushkadyan View Post
    ओहो प्रभु बचाओ मुझे| कल सुबह ऑफिस जाने के लिए गाडी का एफएम ऑन किया ही था कि कानो में पड़ा “नमस्कार!! मैं अरविन्द केजरीवाल बोल रहा हूँ|” मैं तो जैसे सीट से उछल ही पड़ा| पीछे मुड़कर बैक सीट पर देखा कही आवाज पीछे से तो नहीं आयी| आम आदमी है क्या पता आज मेरी ही गाडी में लिफ्ट ले ली हो| खैर जान में जान आई जब फिर से एफएम पर यही बजा| यह तो युगपुरुष जी का नया एड था| दिल्ली को साफ़ करने का|

    आजकल पूरी दिल्ली को चमकाने की धुन शिद्दत से उनके सर पर सवार है| वैसे ही जैसे कभी जनलोकपाल बिल पास करने की थी| रातोंरात भ्रष्टाचार ख़त्म करने की थी| शीला दीक्षित को जेल भेजने की थी| एक आम आदमी बनने की थी|

    लेकिन अबकी बार तो शायद उनका इरादा चमत्कार करने का है| बीजेपी वाली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के साथ मिलकर दिल्ली को साफ़ करने निकले है| लेकिन शर्त एक है| जहाँ भी सफाई होगी बस झाड़ू से ही होगी| क्योंकि इससे आम आदमी को काम मिलेगा| जेसीबी मशीन का इस्तेमाल तो कतई नहीं होना है| क्योंकि यह अम्बानी या अदानी की हो सकती है|

    चारो तरफ सफाई का शोर है| सोचा था आज प्रगति मैदान जाकर ट्रेड फेयर ही देख आऊँ| पर पता चला आज तो कार फ्री डे घोषित किया हुआ है| मन ही मन बुदबुदाया कभी “आप फ्री डे” भी आएगा| मेट्रो में सवार हुआ तो वहाँ भी जहां-तहां क्लीन दिल्ली के विज्ञापनों की भरमार थी| यहाँ तो पहले ही काफी सफाई है| यहाँ क्या ज़रुरत थी टॉर्चर करने की|

    पहले क्या कम एड छपवाए थे “आपने”| जैसे-जैसे डेंगू से लोगो के खून से प्लेटलेट्स कम हो रही थी उसी हिसाब से आपका विज्ञापन का बज़ट बढता जा रहा था|बस लोगो को यह बताने के लिए कि प्रधानमंत्री उनको काम नहीं करने दे रहे| दिल्ली पुलिस तो ऐसे मांग रहे थे कि जैसे दिल्ली पुलिस न हो बल्कि गोरखा बटालियन हो| कि मिलते ही कल चीन पर चढाई कर देंगे|

    खैर रोजाना अपने गाडी के एंटीना को डिटर्जेंट से साफ़ करता हूँ| इस उम्मीद से कि कभी तो यह फ्री वाई-फाई के सिग्नल पकड़ेगा| पर वाह री किस्मत तू भी केजरीवाल के 70 चुनावी वायदों की लिस्ट की तरह दगा दे गयी|

    अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ हो तो शेयर करे|
    Ji haan hua bilkul kuchh aap jaisa hi hai, antar sirf insaan aur soch ka hai aur thora sa personal bhi hai

    josh mein sacchi baat hai hum kai baar kuchh jyada hi bol aur suna jaate hain, lekin aapki pakad kitni hai baat uspar bhi nirbhar karti hai.....antenna ka sahara le le ke to dil bahal jaata hai.....kabhi kuchh kaam karke dekho tab pata chalta hai ki tumhare pair ka maap kitna hai aur pahne hue joote ka kitna......rahi baat logon ki to jhund mein to baeil hi daute nazar aate hain.....insaanon ki bheed thori alag hoti hai

    ab personal baat ye hai ki.....maine bhi ek din Mr. Kejriwal ki tarah jimma uthaya tha Education ko leke.....2006 se shuruwat aur 2017 mein unt hui chuppi ke saath sar jhukaye ye maan ki saamne wale mein dum hai. main to yun hi uchhal rahi thi bandarwale ki dugdugi pe.....kamai bandar wale ne ki aur tamasha maine dikhaya. ye maine personal baat ka vivran nahin diya lekin sthithi kuchh Mr. Kejriwal wali hi hai.

    Galti common hai......main ek aam aadmi hoke authoritative baat kar rahi thi aur Mr. Kejriwal authoritative hoke aam aadmi ki baat kare rahe the.....i feel this is sufficient to understand. clarity na ho to kripya bolna, koi bhi


    regards,
    neelam

  12. #108
    Quote Originally Posted by neel6318 View Post
    Ji haan hua bilkul kuchh aap jaisa hi hai, antar sirf insaan aur soch ka hai aur thora sa personal bhi hai

    josh mein sacchi baat hai hum kai baar kuchh jyada hi bol aur suna jaate hain, lekin aapki pakad kitni hai baat uspar bhi nirbhar karti hai.....antenna ka sahara le le ke to dil bahal jaata hai.....kabhi kuchh kaam karke dekho tab pata chalta hai ki tumhare pair ka maap kitna hai aur pahne hue joote ka kitna......rahi baat logon ki to jhund mein to baeil hi daute nazar aate hain.....insaanon ki bheed thori alag hoti hai

    ab personal baat ye hai ki.....maine bhi ek din Mr. Kejriwal ki tarah jimma uthaya tha Education ko leke.....2006 se shuruwat aur 2017 mein unt hui chuppi ke saath sar jhukaye ye maan ki saamne wale mein dum hai. main to yun hi uchhal rahi thi bandarwale ki dugdugi pe.....kamai bandar wale ne ki aur tamasha maine dikhaya. ye maine personal baat ka vivran nahin diya lekin sthithi kuchh Mr. Kejriwal wali hi hai.

    Galti common hai......main ek aam aadmi hoke authoritative baat kar rahi thi aur Mr. Kejriwal authoritative hoke aam aadmi ki baat kare rahe the.....i feel this is sufficient to understand. clarity na ho to kripya bolna, koi bhi


    regards,
    neelam
    This post is a serious puzzle.
    Last edited by ayushkadyan; August 20th, 2017 at 02:41 AM.
    I have a fine sense of the ridiculous, but no sense of humor.

  13. #109
    दिल्ली नगर निगम चुनाव में चारो खाने क्या चित्त हुए अपने केजरी तो जाने कहाँ खो गए| कभी दिल्ली में एक बिल्ली के मरने पर भी मोदी को जिम्मेदार ठहराने वाले आज कही गुम है| उधर अपने बिहारी सुशासन बाबू भी ईमानदारी की कलाबाज़ी खाते हुए फिर से बीजेपी की गोद में जा बैठे है| एक केजरी जी है जो जेठमलानी साहब की फीस का इंतजाम करने में आधे हुये जा रहे है| भगवान् ऐसे दिन किसी को ना दिखाए|
    I have a fine sense of the ridiculous, but no sense of humor.

  14. #110
    Quote Originally Posted by ayushkadyan View Post
    This post is a serious puzzle.
    Is it?

    Anyways, I am big fan of the Thread Title . Ye daur tab shuru hua tha jab mere bhi sar se paani ja chuka tha aur BJP ne asimit zor lagaya tha Kiran Bedi ji ko seat dene mein. But I truely believe in "Truth will never die". I was the happiest one when Arvind ji gave a come-back in politics, chahe kaali ink hi kyun na lagwani pade fir munh par. Chalta hai ji! Media hai aur opposition hai! Hum mein to dum hi nahi!

  15. #111
    अभी पूरी दिल्ली में हो हल्ला मचा था| वजह कुछ अलग थी| अबकी बार ना तो किसी की चोटी कटी और ना ही कोई मंकीमैन आया था| वो तो अपने केजरी जी की नीली वैगन आर को किसी की नज़र लग गयी| कोई लेकर रफूचक्कर हो गया| ये वही कार थी जिससे उतरते ही युगपुरुष जी धरना अवतार लिया करते थे| बस फिर क्या था अपने केजरी जी तो भनभना गए| एक लम्बा चौड़ा खत लिख दिया एलजी साहब को| फिर वही पुराना रोना दिल्ली की बिगडती कानून व्यवस्था का| फिर वही टीस दिल्ली पुलिस के पास ना होने की|
    वो तो शुक्र है कि कार बरामद हो गयी| शायद चोर को कार के धरना चरित्र का अंदाजा जल्द हो गया| कार को आजकल सडको पर घूमते आवारा सांडो की तरह लावारिस हालत में पाया गया| शांति !!
    I have a fine sense of the ridiculous, but no sense of humor.

  16. #112
    lagta hai aap big fan hain Kejri Ji ke.......saari khabar rakhte hain by news or views .... ......aur fir halla to hona bhi chahiye.....dharna ji to sirf ek hi hain na.......

  17. #113
    ओहो जी स्यापा पै गया दिल्ली में फिर से। पता नही जी क्या दिक्कत है बीजेपी वालो को। जब देखो ये लोग बेचारे केजरी जी के साथ मज़ाक करते रहते है। क्रिसमस के दिन मोदी जी ने मजेंटा लाइन वाली मेट्रो दिल्ली वालों को दे दी। यहाँ तक तो सब ठीक था। लेकिन अपने केजरी जी को तो न्योता ही नही मिला मजेंटा लाइन पर चढ़ने का। भला ये भी कोई बात हुई। अब केजरी जी भन्नाये घूम रहे है। कह रहे है हमारे पैसे वापस दो जो मेट्रो में लगे है।

    इनकी ऐसी हरकतें देख कर गांव में उन शादियों की याद आ जाती है। जिसके घेर में बारात टिकती है। और जो खाट और हुक्का बारातियों को देने के बदले सपरिवार प्रीति भोज का निमंत्रण लेना अपना हक समझते है।
    कुछ ऐसा ही हाल अपने केजरी जी का है। खूब रोना मचाया हुुुआ है।

    एक पोस्टर तो ऐसा छपवाया हैं कि जनता अपना माथा पकड ले। कह रहे है कि अगर आप गुस्साा है कि दिल्ली के सीएम को मेंंट्रो के उद्घाटन में न बुलाने से तो 'आप' को चंदा दीजिए। ये कौन सा लॉजिक है भाई। क्या दिल्ली वाले इतने बड़े "c" है। Click image for larger version. 

Name:	FB_IMG_1514519355121.jpg 
Views:	20 
Size:	92.0 KB 
ID:	19954
    Last edited by ayushkadyan; December 29th, 2017 at 10:09 AM.
    I have a fine sense of the ridiculous, but no sense of humor.

  18. #114
    Quote Originally Posted by ayushkadyan View Post
    ....क्या दिल्ली वाले इतने बड़े "c" है। Click image for larger version. 

Name:	FB_IMG_1514519355121.jpg 
Views:	20 
Size:	92.0 KB 
ID:	19954
    not only for Ayush, for all Jatlanders here,

    Teaching ABC as new......
    Lets start with letter given by Master Kadyan........

    C for CAR ....C for CAT....C for CATARACT.....C for CATALYST......C for CHROMOSOME......C for Computing.....C for Calculater.......baaki sab apne aap sikha denge. Hope so, if unlike Ayush in chosing words to curse/crib

    Note: Moderators, please do not allow unprofessional police authorities here, who are free to use selected words like Ayush did.

  19. #115
    Raise your bar to understand the sarcasm. If can't, read Chutkula thread. "C" are new dumb-ass. This is how new generation communicate in public. Nothing offensive, Nothing Derogatory. Peace!!
    I have a fine sense of the ridiculous, but no sense of humor.

  20. #116
    Quote Originally Posted by ayushkadyan View Post
    Raise your bar to understand the sarcasm. If can't, read Chutkula thread. "C" are new dumb-ass. This is how new generation communicate in public. Nothing offensive, Nothing Derogatory. Peace!!
    Yes! I know young boy. Even girls speak it with confidence with team friends, be a girl or boy. Only the trainer in the room need to show all decency ignoring his sarcasm for group. Funny enough! I do understand such meanings now, with the help of some smart people like you younger to me who made me keep mum while shredding their annoyance.

    Thankyou to those fellow colleagues who raised my level without carrying an attitude like you. I cannot bark in same tone or terminology. This is better to define my level. Do not get offended anywhere in my comments.

  21. #117
    बेच दिया जी। बस यही बचा था बेचने के लिये। ईमान तो कब का बेच चुके। अब टिकट बिक रहे है जी। नही टाईगर ज़िंदा है के नही। राज्यसभा के बिक रहे है। ऐरे गैरो की हैसियत नही है खरीदने की। दिल्ली के एक समाजसेवी को मिला है जिम्मा देश की सेवा करने का। वो भी सौ करोड़ रुपये की ईमानदारी की गारंटी के बदले। गारंटर है हमारे स्वयम्भू ईमानदार केजरी जी।
    उधर सुकुमार अविश्वास जी तिलमिलाए हुए हैै। शहीदों की चिताओ पर मेंले लगने की बात कर रहे है। होता है। कविताओं की सीढी से राज्यसभा की देहरी लांघी न जा सकी।
    I have a fine sense of the ridiculous, but no sense of humor.

  22. #118
    भला ऐसा हो सकता है क्या कि दिल्ली में चुनाव हो और केजरी जी को थप्पड़ ना पड़े? मुहूर्त हो चुका है जी। चुनाव का तो पता नहीं लेकिन थप्पड़ों में केजरी जी ने एक तरफ़ा बढ़त बनायी हुई है| ये शगुन के थप्पड़ है। जब जब पड़े है केजरी जी चुनाव जीते है। ठीक वैसे ही जैसे शाहरुख़ खान का यश चोपड़ा और करन जौहर की मूवीज़ में दौड़ना। तभी पिक्चर हिट होती है।
    ख़ैर सुनकर दुख हुआ। सुरक्षा में चूक तो हुई है केजरी जी की। लेकिन ज़िम्मेदार कौन। मारने वाला भी एक आपिया ही था। इसमें मोदी को घसीटने का तो कोई तुक है नहीं। पर आदतन मजबूर है मोदी को कोसने में। राजनीति में आरोप ना हो, जनता की हमदर्दी ना हो ऐसा होना मुश्किल हैं।
    अब दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने का ढिंढोरा पीटा जा रहा है। जानते केजरी जी भी है कि संवैधानिक रूप से यह सम्भव नहीं है। लेकिन जनता कही पिछले चुनावों में किए वायदों का हिसाब ना माँग ले, इसलिए नया झुनझुना लेकर आए है। यही क़िस्मत में है दिल्ली की जनता के। कभी लोकपाल पर, कभी पूर्ण राज्य पर, कभी भ्रष्टाचार पर और कभी दिल्ली पुलिस पर वायदे होंगे, नयी माँगे होगी। ये इलेक्शन जाएगा। फिर नए वायदों की फ़ेहरिस्त तैयार होगी।

    जनता लोकतंत्र का घुँघरू है। तवायफ़नुमा पार्टियाँ आएँगी जाएँगी। जनता घुँघरू की तरह बजती रहेगी। कभी इसकी चौखट पर. कभी उसकी। लेकिन उसका मुस्तकबिल स्याह ही रहेगा। आख़िर घुँघरू को पैरों तले ही रौंदा जाना है।

    घनघोर उर्दू के लिए क्षमाप्रार्थी हूँ।


    I have a fine sense of the ridiculous, but no sense of humor.

  23. The Following User Says Thank You to ayushkadyan For This Useful Post:

    karan (May 9th, 2019)

  24. #119
    Ayush,
    Have you ever wondered why so many MNC come and leave so quickly in this "Sewer" nation. I will narrate an instance, when Lalu Yadav was railway minister, this Austrian company came to meet him with proposal to modernize all Indian Railway stations in this country with modern facilities (Toilets, bathrooms, Showers, Rest Area, Restaurant) they were going to leverage the model of BOT (Build Operate and Transfer). As the Executive VP of that company with his Indian Liaison Officer and Indian Company Partner went to see him, this is what happened as recalled by the Liaison Officer.
    Business Entourage: Mr. Minister we are here to make proposal to modernize Indian Railway station, Railway Scheduling, Maintenance, Repair and Cleanliness of your Trains, that will provide excellent experience to Indian Railway travelers (long distance and daily commuter)
    Lalu Yadav had his Servant sitting in room with Paan Peekdan while he was chewing on fine Bihari Paan.
    Lalu Yadav listened to them for 45 sec and abruptly cut them off and said, "Pheley 120 Cr rupiah mez pe rakho, phir baat karenge, nahi to wapas chale jao".
    Needless to say, the business delegation left the meeting in such disgust and word spread around in EU that none of the Germans, Swiss, Austrian and French railway companies ever came back. Believe me Europeans (Germans, French, Swiss and Austrians) are master of public transportation (railways). It is an experience to behold when you travel through Euro Rails.
    Quote Originally Posted by ayushkadyan View Post
    बेच दिया जी। बस यही बचा था बेचने के लिये। ईमान तो कब का बेच चुके। अब टिकट बिक रहे है जी। नही टाईगर ज़िंदा है के नही। राज्यसभा के बिक रहे है। ऐरे गैरो की हैसियत नही है खरीदने की। दिल्ली के एक समाजसेवी को मिला है जिम्मा देश की सेवा करने का। वो भी सौ करोड़ रुपये की ईमानदारी की गारंटी के बदले। गारंटर है हमारे स्वयम्भू ईमानदार केजरी जी।
    उधर सुकुमार अविश्वास जी तिलमिलाए हुए हैै। शहीदों की चिताओ पर मेंले लगने की बात कर रहे है। होता है। कविताओं की सीढी से राज्यसभा की देहरी लांघी न जा सकी।

  25. #120
    Atleast this guy did some good work on ground on school education, healthcare. What about BJP and Congress? We don't have similar criticism for BJP or Congress? I am not saying Kezri is Raja Harish Chandra, he is also part of dirty politics. But at the end of the day, debate must not be hijacked on fake nationalism, fake hindutava etc. Debate should be on real world problems. I would say Kezri is much much better than current BJP led govt.
    Har Har Modi, Ghar Ghar Modi.

Posting Permissions

  • You may not post new threads
  • You may not post replies
  • You may not post attachments
  • You may not edit your posts
  •