बीते कुछ दिनों में दिल्ली में बहुत कुछ हुआ है "आप" के साथ| सिद्धू साब गुलाटी मारते हुए आप की पहुँच से बाहर हो चुके है| न खुदा मिला न विसाले सनम| ऐसा ही कुछ हाल हमारे युगपुरुष और सिद्धू का हुआ|
इसी बीच आप के एक मंत्री साब राशन कार्ड के बहाने काण्ड करते धरे गए| सुना है केजरी जी ने सीडी देने से पहले बीस दिन तक खूब रिवाइंड-फॉरवर्ड करके तसल्ली की| फिर आनन फानन में अपनी चिरपरिचित ईमानदारी का सबूत देते हुए मंत्री साब को बाहर का रास्ता दिखाया| अच्छा है|
इसी बीच युगपुरुष जी अपनी रहस्यमयी ख़ासी का इलाज कराने डॉक्टरों के पास पहुँच गए| लेकिन डॉक्टरों ने उनकी जीभ पर ही कैंची चला दी| जी हाँ सही सुना आपने, जीभ पर| तर्क दिया कि केजरी जी की जीभ ही खांसी की असली वजह है| ज्यादा लम्बी हो गयी थी| यही असली जड़ थी उस बारामासी खांसी की|
असल परिणाम अभी आने बाकी है कि जीभ कटने से खांसी को फायदा होता है या दिल्ली की आम जनता को| जो हर रोज़ केजरी जी के मुख से मोदी-मोदी सुनते हुए पक चुकी है|
खबर ये भी है कि केजरी जी पंजाब में डेरा डालने वाले है| अब वही ताजपोशी होगी| यहाँ दिल्ली में वैसे भी शिशोदिया है ही सँभालने के लिए| अब चिकनगुनिया और डेंगू को कौन संभालेगा ये देखना है| एलजी साहब या फिर मोदी..केजरी जी ने तो साफ़ हाथ खड़े कर दिए है| कि कोर्ट ने उनकी हैसियत एक पेन खरीदने की भी नहीं छोड़ी| ये बात और है कि केजरी एंड पार्टी सरकारी खर्च पर एक करोड़ के समोसे डकार चुके है पिछले एक साल में| लेकिन इमानदारी से|