सरपंच ठेका बंद करा दे,
रै' पंच ठेका बंद करा दे।
कैसे मैं ठेका बंद करा दूँ?
ठेके तैं रिवेन्यु आवे,
विकास की बहार छावे,
कैसे मैं ठेका बंद करा दूँ?
शराब बालकां का करे बिगड,
भविष्य से करे खिलवाड़ |
सरपंच ठेका बंद करा दे,
रै' पंच ठेका बंद करा दे।
पंचायत की अनुमति बिना शराब का ठेका नही खुलेगा| सभी पंचायतें 31 दिसंबर से पहले अपने जिले के आबकारी एवं कराधान विभाग में प्रस्ताव भेजें| आप अपने ग्राम को व्यसन मुक्त संस्कार युक्तआने हेतु प्रयास करें | पंचायत से कहें, सरपंच, पञ्च से आग्रह करें| आपका प्रयास अपने पूर्वजों की व्यसन मुक्त परंपरा को स्थापित करने में मील का पत्थर सिद्ध होगा| आइये जागरूकता फैलाये| ग्राम को नशा मुक्त बनाएं| युवाओं के यौवन को बचाए, अपना भविष्य सुरक्षित करें|
व्यसन मुक्त ग्राम - संस्कार युक्त ग्राम|
पैदा होंगे फिर सूरजमल, छोटूराम|