Ratkudia

From Jatland Wiki
(Redirected from रतकुड़िया)
Jump to navigation Jump to search
Location of Ratkudia in Jodhpur district

Ratkudia or Ratkuria (रतकुडिया) is a village in tehsil Bhopalgarh of Jodhpur district in Rajasthan.

Location

It is situated at a distance of 60 km from Jodhpur in the east direction on Pipar-Bhopalgarh road. It is located 3 km from Umed railway station.

Founder

Ratkudia village was founded by Rattaji Jat of Kudia gotra.

History

This is an old historical village. The village was founded by Rattaji Jat of Kudia gotra. Hence the name Ratkudia. It was earlier settled 1 km away from present village. Remnants of ancient Ratkudia are still there. This is a well-connected village. There are temples of Thakurji and Ramdeoji. Sir Chhotu Ram had visited this village in the year 1920 to spread consciousness among the people for their rights and to acquire education.

Jat Gotras

There are 1510 families residing in the village out of them 1100 families are of Jats. Major Gotra is Benda.

रतकुड़िया गांव की सैर - भंवरलाल जाखड़

विनायक को वंदन करके, शारदे को शीश झुकाता हूं।
देवरी को दंडवत करके, जिंदा जी का आशीर्वाद लेता हूं।।
आज मेरे गांव की छोटी सी झलक बताता हूं।
आइये आज आपको रतकुङिया की सैर कराता हूं।।1।।
भूरिया बाबा का तीखी धाम चहुं दिश मसहूर हैं।
भाखर की टेकरी पर खङा देवरी मंदिर गांव का नुपूर हैं।।
पावन धाम के चरणों का चमत्कार दिखलाता हूं।
आइये आज आपको रतकुङिया की सैर कराता हूं।।2।।
गांव के मध्य में खङी तेजा प्रतिमा सबके मन भावन हैं।
देवरी फांटा का लादाराम मंदिर ज्यौं महिनों में सावन हैं।।
ठाकुर जी के मंदिर में पूजा करके आरती सुनाता हूं।
आइये आज आपको रतकुङिया की सैर कराता हूं।।3।।
भैरुजी के दर्शन करके, हनुमान मंदिर कचोलिया जाता हूं।
भन्नजी महाराज के पालतू प्राणियों की दास्तां बताता हूं।।
भैरुसागर, कचोलिया, जोगिंडा, शिवसागर तालाब दिखलाता हूं।
आइये आज आपको रतकुङिया की सैर कराता हूं।।4।।
बाबू चौधरी गुल्लाराम मारवाङ की शान हैं।
शहीद बाबूलाल पर समूचे राष्ट्र को अभिमान हैं।।
नाथू बा के परोपकारी जीवन की गाथा बतलाता हूं।
आइये आज आपको रतकुङिया की सैर कराता हूं।।5।।
घमंडीराम जी, बस्तीराम जी, रमैयादास जी कलयुग के कबीर हैं।
उत्तर दिशा में जाखङों की ढाणी, ज्यों भारत में कश्मीर हैं।।
युवाचार्य रामदास जी शास्त्री के यशोगान में शब्द नहीं ढूंढ पाता हूं।
आइये आज आपको रतकुङिया की सैर कराता हूं।।6।।
रुपरजत गौशाला में लगता देवों का मेला हैं।
गौ माताओं के दर्शन होते, पावन गोधूलि वेला हैं।।
गौ चरण की पावन रजा ले आगे कदम बढाता हूं।
आइये आज आपको रतकुङिया की सैर कराता हूं।।7।।
मारवाङ की नालंदा - गुल्लाराम स्कूल, शिक्षा का द्वार हैं।
कस्तूर बा गांधी छात्रावास में होता, बेसहाराओं का उद्धार हैं।।
बादलों की चीरती पवन चक्कियां दिखलाता हूं।
आइये आज आपको रतकुङिया की सैर कराता हूं।।8।।
रामनारायण डुडी, कमसा प्रदेश के विराट राजनीतीज्ञ हैं।
जनता की सेवा में दिन-रैण दृढ़ प्रतिज्ञ हैं।।
भल्लाराम, रामप्रकाश जैसे सरपंचों से मिलाता हूं।
आइये आज आपको रतकुङिया की सैर कराता हूं।।9।।
गांव की गलियां दिखलाता हूं, हाट-बाजार दिखलाता हूं।
सोना उपजाते किसानों के साथ, लोहा पिघलाते लोहार दिखलाता हूं।।
भाईचारे की परिभाषा देती, वो जाटों की ठाठ बताता हूं।
आइये आज आपको रतकुङिया की सैर कराता हूं।।10।।
सरगिया, मोलाया, लाम्बी - ये गांव के छोटे भाई हैं।
पांचानारायण जी के मंदिर में अखंड जोत जगमगायी हैं।।
मां भटियाणी जी, मनोहरसिंह जी के आगे नतमस्तक हो जाता हूं।
आइये आज आपको रतकुङिया की सैर कराता हूं।।11।।
सांयकालीन के चौराहों का माहौल बताता हूं।
वॉलीबाल और क्रिकेट के खेल दिखाता हूं।।
गांव की सरहद से गुजरती भारतीय रेल दिखाता हूं।
आइये आज आपको रतकुङिया की सैर कराता हूं।।12।।
रमैयादास - रामदास जैसे गुरु-चेला बताता हूं।
मुलतान जी सारण - आईदान जी बेंदा जैसे वीर दिखाता हूं।।
घूंघट में लिपटी मर्यादा और कदम-कदम पे इज्जत का मौल बताता हूं।
आइये आज आपको रतकुङिया की सैर कराता हूं।।13।।
मेरें अरमां, गांव की दास्तां कलम से बयां करता हूं।
मैं भंवरलाल सभी पाठकों को दिल से सलाम करता हूं।।
भोलाराम जी की जीवित समाधि पर बारम्बार शीश नवाता हूं।
आइये आज आपको रतकुङिया की सैर कराता हूं।।14।।

सविनय निवेदन : प्यारे साथियों आपके छोटे भाई भंवरलाल जाखङ ने आपके स्नेह और आशीर्वाद की बदौलत 'गांव की सैर' नामक शीर्षक सें चंद पंक्तियाँ लिखने का एक छोटा सा प्रयास किया हैं, जिसमें रतकुङिया गांव का परिचय दृष्टिमान होता हैं। आपसे करबद्ध निवेदन है की इसमें किसी भी प्रकार का फेरबदल न करें और न ही अपना नाम आदि इसमें शामिल करें। इन पंक्तियों में बिना कुछ बदलाव किये आगे शेयर करें तभी मेरी रचना का उद्देश्य सार्थक सिद्ध होगा और आपका सच्चा आशीर्वाद मुझे मिलेगा। आप सभी का हार्दिक आभार...

Notable persons

  • बागा राम बेंदा, रतकुड़िया - मारवाड़ जाट कृषक सुधार सभा की प्रबंधकारिणी और कार्यकारिणी में रहकर आप ने जाट जाति की सेवा करके अपने को कृतार्थ किया है। [1]
  • सुल्तान सारण, रतकुड़िया - मारवाड़ जाट कृषक सुधार सभा की प्रबंधकारिणी और कार्यकारिणी में रहकर आप ने जाट जाति की सेवा करके अपने को कृतार्थ किया है। [2]
  • Govardhan Singh Chaudhary (गोवर्धनसिंह चौधरी) (Benda) is First Jat IAS in Rajasthan. He was born in the family of Late Chaudhary Gullaram. He was his second son. This family was initially in village Ratkudia, tehsil Bhopalgarh, district Jodhpur in Rajasthan. This village was of Benda gotra Jats. Later this family moved to Jodhpur. [3]
  • Bhanwar Lal Jakhar : भंवरलाल जाखड़ रतकुड़िया, समाजसेवा
Babu Lal Senwar.jpg

Gallery

Notes

External links

References

  1. Thakur Deshraj: Jat Jan Sewak, 1949, p.209
  2. Thakur Deshraj: Jat Jan Sewak, 1949, p.209
  3. Dr Mahendra Singh Arya, Dharmpal Singh Dudee, Kishan Singh Faujdar & Vijendra Singh Narwar: Ādhunik Jat Itihasa (The modern history of Jats), Agra 1998 Section 10 p. 7

Back to Places