Bagore

From Jatland Wiki
Jump to navigation Jump to search
Location of Places around Asind

Bagore (बागोर) is a village in tahsil Mandal of district Bhilwara in Rajasthan.

Location

Jat gotras

History

बागोर क़स्बा जिले की प्रमुख नदी कोठारी के उत्तरी तट पर भीलवाड़ा के पश्चिम में 40 किमी दूरी पर है। बस्ती के एक कि.मी. पूर्व में 'महा सतियों का टीला' नामक स्थल पाषाण-कालीन अवशेषों के लिए विख्यात है। यहाँ की सभ्यता ई. पूर्व 3000 से 2000 मानी गयी है। हड़प्पा और मेसोपोटामिया सभ्यताओं से सम्बन्ध प्रमाणित है। यह प्रमाणित हुआ है कि यहाँ मानव का आवास कम से कम ईसा से 4500 वर्ष पूर्व था। बागोर के आस-पास ही कोठरी नदी के तट पर गाँव 'बावलास' और 'माणक्यास' भी पुरातत्व महत्व के हैं। [1]

बागोर

बागोर राजस्थान में भीलवाड़ा के निकट कोठारी नदी के किनारे प्रागैतिहासिक आवास स्थल था। यहाँ से मध्य पाषाण काल के पाँच मानव कंकाल मिले हैं, जो सुनियोजित ढंग से दफ़नाए गये थे। बनास सभ्यता के इस उल्लेखनीय स्थल से पाषाण युग की सर्वाधिक सामग्री प्राप्त हुई हैं। इनमें स्क्रेपर (लम्बा आयताकार एवं गोल औजार), पोइंट (त्रिभुजाकार अर्थात् नोंक वाला) आदि प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त तक्षणी, खुरचनी, तथा बेधक भी बड़ी मात्रा में प्राप्त हुए हैं। इस समय तक मानव संगठित सामाजिक जीवन से दूर था। यहाँ से नवीन पाषाणकालीन संस्कृति के भी अवशेष मिले हैं। बागोर से इस बात के भी साक्ष्य मिले हैं कि इस स्थल पर फर्श बनाने के लिए पत्थर लाये गये थे और यहाँ फूस के वातरोधी पर्दे भी बनाये गये। यहाँ के उद्योग में बहुत ही छोटी-छोटी वस्तुओं का निर्माण होता था और वे ज्यामितीय प्रारूपों की दृष्टि से अत्यंत उन्नत थीं।[2]

Notable persons

External links

References

  1. Dr. Raghavendra Singh Manohar:Rajasthan Ke Prachin Nagar Aur Kasbe, 2010,p. 165
  2. भारतकोश-बागोर

Back to Jat villages