Devarashtra

From Jatland Wiki
Jump to navigation Jump to search
Author:Laxman Burdak, IFS (R)

Devarashtra (देवराष्ट्र) is a historical village in Yelamanchili taluka of Visakhapatnam district of the Indian state of Andhra Pradesh.

Origin

Variants

  • Devarashtra (देवराष्ट्र) (जिला विजिगापटम, आ.प्र.) (AS, p.449)
  • Devarāshtra (देवराष्ट्र)

History

Tej Ram Sharma[1] writes that Kubera (कुबेर) mentioned in Allahabad Stone Pillar Inscription of Samudragupta (=A.D.335-76), L. 20 was a ruler of Devarashtra mentioned in the list of the kings of Daksinapatha who were defeated by Samudragupta. According to Bhandarkar Kubera was perhaps the father of Kubera-naga of the Naga family, who was a queen of Chandragupta II.[2] In this case the name of Kubera, the god of wealth, has been given directly which is against the rules prescribed by the Grhya-sutras.[3]

देवराष्ट्र

विजयेन्द्र कुमार माथुर[4] ने लेख किया है ...देवराष्ट्र (AS, p.449) एक ऐतिहासिक प्रदेश था, जिसकी स्थिति आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम ज़िले में निर्धारित की जाती है। इस स्थान के राजा कुबेर का समुद्रगुप्त की प्रशस्ति में उल्लेख है--इसे गुप्तसम्राट समुद्रगुप्त ने पराजित किया था--'पाल्लक उग्रसेनदेवराष्ट्रककुबेर कौस्थलपुरक-धनञ्जय-प्रभृति-सर्व्वदक्षिणापथराज-ग्रहण-मोक्षानुनिग्रह-जनित-प्रतापोन्मिश्र-महाभाग्यस्य....' यहाँ के राजा कुबेर को सम्राट समुद्रगुप्त (लगभग 330 से 375 ई.) ने अपने दक्षिणापथ अभियान में पराजित करने के बाद उसके अपहृत राज्य को उसे लौटा दिया था।

पहले विद्वानों का विचार था कि, देवराष्ट्र महाराष्ट्र का ही पर्याय है। समुद्रगुप्त की दिग्विजय में दक्षिण भारत का लगभग पूरा भाग ही सम्मिलित माना गया था। किन्तु अब फ्रांसीसी विद्वान् 'जू वो डुब्रिल' के मत के आधार पर यह उपकल्पना ग़लत कही जाती है। फ़्रांसीसी विद्वान् का मत है कि समुद्रगुप्त वास्तव में दक्षिण के केवल पूर्वी समुद्रतट तथा मध्य प्रदेश के पूर्वी भाग तक ही पहुँचा था। मालाबार तथा कोयम्बटूर के ज़िले तथा खानदेश और महाराष्ट्र के प्रांत उसकी दिग्विजय-यात्रा के मार्ग के बाहर थे। इस मत के मानने वाले देवराष्ट्र का अभिज्ञान विजिगापटनम् जिले (आंध्र प्रदेश) के येल्लमंचिल्ली तालुके में स्थित इसी नाम (देवराष्ट्र) के ग्राम से करते हैं.


इतिहासकार स्मिथ के अनुसार यह राज्य महाराष्ट्र प्रदेश में था, किन्तु नयी खोजों के अनुसार यह भारत के पूर्वी तट पर विजगापाट्टम ज़िले में स्थित बताया गया है। समुद्रगुप्त की प्रयाग प्रशस्ति में दक्षिणापथ के बारह राज्यों की सूची में देवराष्ट्र का भी नाम है। देवराष्ट्र के राजा का नाम 'कुबेर' (देवराष्ट्रककुबेर) था। [5]

External links

References