Hawa Singh Rojaria

From Jatland Wiki
Jump to navigation Jump to search
Hawa Singh Rojaria

Hawa Singh Rojaria (Sepoy) (17.02.1978 - 07.07.1999) is Martyrs of Kargil war from Rajasthan. He became martyr on 07 July 1999 during Operation Vijay in Kargil War. He was from village Basmana, Udaipurwati, Jhunjhunu, Rajasthan. Unit-17 Jat Regiment.

सिपाही हवासिंह रोजड़़िया का जीवन परिचय

सिपाही हवासिंह रोजडिया

17-02-1978 - 07-07-1999

वीरांगना - श्रीमती मनोज देवी

यूनिट - 17 जाट रेजिमेंट

ऑपरेशन विजय

कारगिल युद्ध 1999

सिपाही हवासिंह रोजड़िया का जन्म 17 फरवरी 1978 को राजस्थान के झुंझुनूं जिले की उदयपुरवाटी तहसील के बासमाना गांव में श्री फूलचंद रोजड़िया एवं श्रीमती रुकमा देवी के परिवार में हुआ था। 28 अक्टूबर 1995 को वह भारतीय सेना की जाट रेजिमेंट में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। 17 जाट की C कंपनी के सिपाही हवा सिंह पिस्टल के अच्छे निशानेबाज थे।

ऑपरेशन विजय में 07 जुलाई 1999 को द्रास सेक्टर की मश्कोह घाटी में हजारों फीट ऊंचे पहाड़ों पर अत्यंत विषम परिस्थितियों और दुशमन के तोपखाने व छोटे हथियारों की भीषण गोलाबारी में अदम्य साहस व वीरता से लड़ते हुए सिपाही हवासिंह वीरगति को प्राप्त हुए थे।

सिपाही हवासिंह रोजड़िया के बलिदान का समस्त देश ऋणी है, उन्हे युगों युगों तक याद किया जाएगा

शहीद को सम्मान

स्रोत

बाहरी कड़ियाँ

चित्र गैलरी

संदर्भ


Back to The Martyrs