Karkarapura

From Jatland Wiki
Jump to navigation Jump to search
Author:Laxman Burdak, IFS (R)

Karkarapura (कर्करपुर) is a Jaina religious place in Udupi district of Karnataka

Origin

Variants

  • Karakala (करकल) = Karkarapura (कर्करपुर) (दक्षिण कर्नाटक, मैसूर) (AS, p.139)

Jat clans

History

करकल

विजयेन्द्र कुमार माथुर[1] ने लेख किया है ...करकल (AS, p.139) - (दक्षिण कर्नाटक, मैसूर) : गोमतेश्वर तथा अनंत पद्मनाभ स्वामी के प्राचीन मंदिर यहाँ के प्राचीम स्मारक हैं. चतुर्भुज विष्णु का मंदिर भी कला की दृष्टि से सुंदर हैं.


कर्नाटक राज्य के उडुपी ज़िले का एक नगर है। कर्नाटक राज्य के दक्षिणी हिस्से में स्थित करकल नगर मूर्ति निर्माण कला में निपुणता के लिए विश्व विख्यात है। यहां के उत्साही मूर्तिकार पत्थरों में जान डालने की क्षमता रखते हैं। उनकी कला का प्रत्यक्ष प्रमाण यहां देखा जा सकता है। करकल शहर भगवान बाहुबलि की विशाल मूर्ति के लिए विशेष रूप से लोकप्रिय है। हाल के वर्षो में प्रसिद्ध मूर्तिकार रंजल गोपाल शर्मा ने मूर्ति निर्माण कला की एक जीवंत पंरपरा यहां विकसित की है। यहां की मूर्तियों की पूरे विश्व में प्रशंसा की जाती है तथा मूर्तियों का निर्यात जापान में किया जाता है।[2]

कर्करपुर

विजयेन्द्र कुमार माथुर[3] ने लेख किया है ...कर्करपुर (AS, p.142) प्राचीन जैन तीर्थ स्थल है। जैनस्तोत्र तीर्थमालाचैत्यवंदन में इसका उल्लेख इस प्रकार है- 'मोढेरे दधिपद्र कर्करपुरे' ग्रामादि चैत्यालये'।

External links

References