Karma Bai Jat Mahila Sanstha

From Jatland Wiki
Jump to navigation Jump to search
Alka Chaudhary Founder President

Karma Bai Jat Mahila Sanstha is a social organization for the empowerment of women and their personality development. It is named after Karma Bai (20.8.1615 - 25.7.1634) who was a famous Jat woman from village Kalwa, in Nagaur district, Rajasthan. She was popularly known as Bhakt Shiromani Karmabai. She was a strong devotee of Lord Krishna.

करमा बाई जाट महिला संस्था

16 जुलाई 2021 को करमा बाई जाट महिला संस्था का रजिस्ट्रेशन हुआ था। यह संस्था महिलाओं द्वारा स्थापित व संचालित प्रदेश स्तरीय रजिस्टर्ड संस्था है। संस्थापकों का विचार है कि किसी भी सामाजिक संगठन को इस तथ्य हेतु प्रतिबद्ध होना चाहिए कि वह जिन उदेश्यों के लिए निर्मित हुआ है उसके लिए प्रयास, कार्य करे व पारदर्शिता रखते हुये उनको सार्वजनिक भी करे।

संस्था ने महिला आर्थिक-आत्मनिर्भरता को मुख्य उद्देश्य चुना है जिसके लिए विभिन्न प्रशिक्षण छोटे-छोटे स्वरोजगार प्राप्त करने हेतु प्रयासरत है। इस हेतु सिलाई व एम्ब्रायडरी प्रशिक्षण शिविर किसनासर गांव, लूणकरणसर मे उरमूल के साथ सिलाई युनिट स्थापना, सुजानगढ, सीकर में प्रारंभ किये। रंगसूत्रा फाऊंडेशन के साथ मिलकर रोजगार (बैग ऑर्डर), दिलवाया। बूंदी बंधेज हमारी परम्परागत वस्त्र कला है इसके लिए देपालसर (चूरू) मे प्रशिक्षण व रोजगार भी मकर संक्राति के अवसर से मुहैया करवाया। दूसरा मुख्य उद्देश्य महिलाओ का स्वास्थ्य रखकर प्रदेश मे चार स्थानों पर क्रमश: नांवा, उदयपुर, जालैली फौजदार गांव, गुडावङी गांव मे संस्था द्वारा सैनटरी नैपकिन वेंडिग मशीन व डिस्पैन्सर स्थापित किये गये।

तीसरा मुख्य उद्देश्य व्यक्तित्व विकास रखा इसके लिए कौशले की ढाणी बाङमेर, मूंडवा तेजास्थली, प्रतापबस्ती गाङियालुहार की महिलाओ के साथ अंतर संवाद कार्यक्रम आयोजित किए। इसके अलावा कुछ कल्याण कार्य अन्धविधालय, बीकानेर, गंगाणा गांव जोधपुर पाकविस्थापित महिलाओ , प्रतापबस्ती मे स्वेटर, शाल, सैनटरी नैपकिन, मास्क वितरण कार्य भी समय समय पर किये। साथ मे कुछ सामाजिक समारोहो मे भी संस्था ने उपस्थिति दर्ज करवायी है । संस्था के जरूरी कागजात, डाक्यूमेंट व टीम की नियुक्तिया, फाइल वर्क भी इन सब के साथ मे तरीके से मेन्टैन किये जा रहे हैं।

अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष

अलका चौधरी - संस्थापक अध्यक्ष
लीला चौधरी - उपाध्यक्ष
  • अलका चौधरी - संस्थापक अध्यक्ष : करमा बाई जाट महिला संस्था की संस्थापक अध्यक्ष हैं। उनको मरूदेश संस्थान द्वारा संतोष व्यास स्मृति सृजन सेवा सम्मान द्वारा नवाजा जाएगा । अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर इस महत्वपूर्ण सम्मान की घोषणा की गई हैं। ये हम सब के लिए गर्व की बात है। सुजानगढ़ की समाजसेविका अलका चौधरी को 2021 का मिलेगा संतोष व्यास स्मृति सम्मान। स्थानीय मरूदेश संस्थान द्वारा महिला शिक्षा के प्रति समर्पित पूर्व प्राचार्य संतोष व्यास की पुण्य स्मृति में स्थापित " संतोष व्यास स्मृति सृजन सेवा सम्मान " स्व. व्यास की छठी पुण्यतिथि पर घोषित किये गये। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. घनश्याम नाथ कच्छावा ने बताया कि 2021 का संतोष व्यास स्मृति सृजन सेवा सम्मान सुजानगढ़ की बेटी, शिक्षाविद, समाजसेविका और करमा बाई महिला संस्थान की संस्थापिका अलका चौधरी को उनकी उल्लेखनीय सामाजिक सेवाओं और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किये जा रहे उनके कार्यो की प्रशस्ति में दिया जायेगा। अलका चौधरी संतोष व्यास की विद्यार्थी और सेठिया कन्या महाविद्यालय छात्रा संघ की अध्यक्ष भी रही है। बाल मनोविज्ञान में एम.ए. ,एम.एड़. तक शिक्षित कुशल वक्ता अलका चौधरी पूर्व प्रधान चोखाराम चौधरी और वरिष्ठ शिक्षिका सुशीला चौधरी की सुपुत्री हैं और वर्तमान में बीकानेर रह रही हैं। सम्मान में अभिनंदन पत्र, प्रतीक चिन्ह, शाल, श्रीफल, साहित्य व ग्यारह हज़ार रुपये की राशि प्रदान की जायेगी। कोरोना काल के कारण विगत दो वर्ष से आयोजन नहीं हो पाये थे। अब निकट भविष्य में कोरोना एडवाइजरी के अनुसार भव्य समारोह मे यह पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।
  • लीला चौधरी - प्रदेश उपाध्यक्ष : प्रदेश उपाध्यक्ष, करमा बाई जाट महिला संस्था व संपूर्ण प्रदेश कार्यकारणी, सरपंच कौशले की ढाणी, धोरीमन्ना, बाङमेर

कार्यकारिणी

खरनाल धर्मसभा में

25.09.2023 को खरनाल धर्मसभा में हमारी संस्था की डाक्टर शिवानी मंडा द्वारा हमारे आराध्य देव तेजाजी महाराज के सम्पूर्ण जीवन वृतांत पर आधारित खादी के कपडे पर उकेरी गयी "फड़" मंदिर कमेटी को भैंट की। यह फड़ अब खरनाल स्थित पैनोरमा में स्थापित की जायेगी। हमारी नागौर जिलाध्यक्ष आदरणीय आदरणीय Sumita Bhinchar Makrana ,नागौर महासचिव आदरणीय Santosh Manju व सचिव मोनिका न्यौल के साथ । करमा बाई जाट महिला संस्था।

धर्म सभा खरनाल ने जो मान सम्मान दिया सम्पूर्ण मंदिर कमेटी व जाट समुदाय के गणमान्य व्यक्तियों का आभार। इसके अतिरिक्त खरनाल के सम्मानीय शिवकरण जी, मनीराम जी गोदारा परिवार ने हमारी टीम का जो आतिथ्य सत्कार किया वो बहुत स्नेहिल व आत्मीय था। यह एक जिम्मेदारी पूर्ण करने का दिन था। तेजाजी महाराज के जीवन वृतांत को परिभाषित करने वाली फड़ हमारी कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ प्रमुख Dr Shivani Manda द्वारा तैयार अब खरनाल के पेनोरमा में स्थापित होगी। यह संस्था के लिए गर्व व हर्ष दोनों का विषय है। करमा बाई जाट महिला संस्था

बाहरी कड़ियाँ

संदर्भ

Back to Jat Organizations