Laadlo

From Jatland Wiki
Jump to navigation Jump to search
परमाणु बम
लेखक
पृथ्वीसिंह बेधङक



भारत के लाडलो


भारत के लाडलो

कमर कस उठो

आजाद हो के रहना

दुशमन के संग जुटो


भारत के लाडलो


सूरज चढा शिखर में

तुम सोते बेफ़िक्र में

घर घर में हो लूटाई

लेकिन अब ना लुटो


भारत के लाडलो


नोटों की बना के शैली

दौलत तुम्हारी ले ली

तेजी के बैल जैसे

एक ठौर ना खुंटो


भारत के लाडलो


चल के सत्य के पक्ष में

करना युद्ध जगत में

मुद्दत से सो रहे तो

तूफ़ान बन के छूटो


भारत के लाडलो


दुश्मन को छोङो मथ के

शिष्य बन के दत्त भक्त के

भारत के हित जवानों

बेधङक बन जुटो


भारत के लाडलो



Digital text (Wiki version) of the printed book prepared by - Vijay Singh विजय सिंह

Back to परमाणु बम


Back to Prithvi Singh Bedharak