Mangal Singh Mahalwar

From Jatland Wiki
Jump to navigation Jump to search

Mangal Singh Mahalwar (ठाकुर मंगलसिंह महलवार) (born:1915), originally from Digrauta, Kheragarh, Agra, Uttar Pradesh, was a social worker in Gwalior, Madhya Pradesh. [1]

जाट जन सेवक

ठाकुर देशराज[2] ने लिखा है .... [पृ.577]: आदि निवासी आगरा जिला के धिगरोता खुर्द के रहने वाले महलवार जाट हैं। आपके पिताजी का नाम मूलचंद था। आप दो भाई हैं। बड़े ठाकुर चंदनसिंह जी हैं जो धिगरोता में रहते हैं। ठाकुर मंगलसिंह का जन्म संवत 1972 विक्रमी में चैत्र


[पृ.578]: के महीने में हुआ है। आपने आरंभिक हिंदी शिक्षा प्राप्त की है। आप आजकल ग्वालियर में रहते हैं। लगभग 15 साल पहले आप यहां आकर आबाद हुए। आप फाउंटेन पेन और चश्मा के व्यापारी तथा मरम्मत का काम करते हैं। आप का धंधा बड़ा अच्छा चल रहा है। ग्वालियर केंद्र में रहने के कारण आप यहां के जाट संगठन के लिए बड़े उपयोगी सिद्ध हुए हैं। यहां जाटों का एक बोर्डिंग हाउस है उसे बनवाने में आपने खास मेहनत की है।

ग्वालियर राज्य जाट सभा की कार्यकारिणी के आप मेंबर हैं। ग्वालियर राज्य के जाटों में खारे और मीठे के दो शर्मनाक भेद हैं। आप इस भेद को खत्म करने के लिए प्रयत्न कर रहे हैं।

आपकी निस्वार्थ सेवा का यहां के जाटों पर काफी असर है। जो भी आपके संपर्क में आता है उस पर आपका अच्छा प्रभाव पड़ता है।

आपके 5 पुत्र हैं बृजेंद्रसिंह, भगवानसिंह, रामजीसिंह, देवीसिंह और ओमहरनाम सिंह है। जिनमें बड़े तीनों पढ़ते हैं। आपका अपनी कौम के लिए शहर के दूसरे लोगों में भी अच्छी साख है। आपकी भलमनसाहत से लोग प्रभावित हैं।

जीवन परिचय

बाहरी कड़ियाँ

संदर्भ

  1. Thakur Deshraj:Jat Jan Sewak, 1949, p.577-578
  2. Thakur Deshraj:Jat Jan Sewak, 1949, p.577-578

Back to The Social Workers/Jat Jan Sewak