Mohan Singh Rawat

From Jatland Wiki
(Redirected from Mohan Singh Arya)
Jump to navigation Jump to search

Mohan Singh Rawat (01.03.1930-08.09.2022) or Mohan Singh Arya was a social worker from Gwalior Madhya Pradesh. He was born at village Beesalpur in Kheragarh tahsil of Agra district in Uttar Pradesh.

मोहनसिंह (चक्की वाले) बिरला नगर ग्वालियर

स्व. श्री मोहन सिंह का जन्म (दिनांक 1 मार्च 1930) गांव बीसलपुर जाट परिवार गोत्र रावत, तहसील खेरागढ़ जिला आगरा उत्तर प्रदेश में हुआ था। आपके पिताजी का नाम श्री दीप सिंह, माताजी श्रीमती हेतकुंवर था । श्री दीप सिंह के एक भाई छिद्दन सिंह थे। काम की तलाश में ग्वालियर आए और जियाजी राव कॉटन मिल में काम करने लगे तथा पारिवारिक जीवन निर्वहन शुरू किया।

स्व. श्री मोहन सिंह जी की शादी श्रीमती शांति देवी गांव करवास (झांकरी) से हुई थी। जिनसे 3 पुत्र और 5 पुत्रियां पैदा हुईं थी। आपके पुत्र मंगल सिंह, राजेन्द्र सिंह और विनोद कुमार सिंह हैं।

दिनांक 8 सितम्बर 2022 को श्री मोहन सिंह जी का देहान्त हो गया था।

सामाजिक गतिविधियों में भाग लिया

आपने सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर भाग लिया था। सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता अभियान में आपने साईकिल से यात्राएं विशेषकर गोहद क्षेत्र के गांव करवास, झांकरी, नीरपुरा, अगसोली, महुअरी, निबरौल, चम्हेडी, चितौरा, डरबन, पाली, बिलारा, जखारा आदि में की थीं।

नागरिक सहकारी बैंक स्थापना के समय शेयर धारक रहकर बैंक के स्थापना में सहयोगी रहे। मंत्र, धार्मिक पुस्तकों के पद्यांश कंठस्थ थे। आर्य समाज, वैदिक धर्म के प्रचारक रहे। श्री प्रकाश चंद्र सेठी के मुख्यमंत्री काल में पुतला दहन एवं प्रर्दशन करते हुए गिरफ्तार कर मुरैना जेल भेजा गया था। ग्वालियर व्यापार मेला पशु समिति के सदस्य भी रहे थे। जनसंघ और भाजपा से सम्बन्धित होने से अशोकनगर जिले में प्रचार प्रसार के लिए भी जाते थे। राम मन्दिर आन्दोलन में भी भाग लिया तथा झांसी जेल गए थे। बिरला नगर क्षेत्र में मोहन सिंह चक्की वाले नाम से जाने जाते थे ।

सम्मान

अमृत महोत्सव 2016 भारतीय जनता पार्टी द्वारा सम्मान पत्र तथा मध्य प्रदेश शासन द्वारा 26 जनवरी 2018 को ताम्र पात्र सम्मान पत्र से पुरस्कृत किया गया था।

Gallery

Source

Back to The Social Workers