Ramswarup Singh Mundaria

From Jatland Wiki
Jump to navigation Jump to search
कारगिल शहीद रामस्वरूप सिंह मुनड़िया

Lans Naik Ramswarup Singh Mundaria (लांस नायक रामस्वरुप सिंह मुनड़िया) is a Martyr of Kargil war from village Bisau in Jhunjhunu district in Rajasthan. He died on 07 July 1999 in war with Pakistan. He was in Unit-17 Jat Regiment.

परिवार के सदस्य

  • कारगिल शहीद नायक रामस्वरूप सिंह मुनड़िया
  • जन्म - 6 मई 1966
  • गाँव- बिसाउ (झुंझुनू),राजस्थान
  • पिता-नागरमल
  • माता-मनोहरी देवी
  • पत्नी - वीरांगना सावित्री देवी
  • पुत्र - डाॅ. सुनील
  • पुत्री - डाॅ. सुनीता
  • 17 जाट रेजीमेंट

लांस नायक रामस्वरूप सिंह मुंदड़ीया का परिचय

"मातृभूमि की रक्षा के लिए आज ही जाना होगा..."

लांस नायक रामस्वरूप सिंह मुंदड़ीया

06-05-1966 - 07-07-1999

वीरांगना - श्रीमती सावित्री देवी

यूनिट - 17 जाट रेजिमेंट

ऑपरेशन विजय

कारगिल युद्ध 1999

लांस नायक रामस्वरूप सिंह का जन्म 06 मई 1999 को राजस्थान के झुंझुनूं जिले के बिसाऊ कस्बे के जगतपुरा में चौधरी नागरमल मुंदड़ीया एवं श्रीमती मनोहरी देवी के परिवार में हुआ था। उन्होंने बिसाऊ के जटिया स्कूल से पढ़ाई की थी। 26 अप्रैल 1985 को उनका विवाह निकटवर्ती कोलिंडा गांव की सावित्री से हुआ था। उनकी कबड्डी, फुटबॉल, बास्केटबॉल एवं दौड़ आदि खेलों में विशेष रुचि थी। 13 जून 1986 को वह भारतीय सेना की जाट रेजिमेंट में भर्ती हुए थे।

रामस्वरूप सिंह अंतिम बार 10 जून 1999 को एक दिन के लिए घर आए थे। तभी लड़ाई की सूचना मिलने पर अपने पिता से कहा "मातृभूमि की रक्षा के लिए आज ही जाना होगा..." और 11 जून 1999 को वह कारगिल मोर्चे के लिए रवाना हो गए। 27 जून 1999 का लिखा उनका अंतिम पत्र 07 जुलाई 1999 को परिजनों को प्राप्त हुआ था।

ऑपरेशन विजय में 07/08 जुलाई की रात द्रास सेक्टर के मश्कोह घाटी क्षेत्र में शत्रु से अदम्य साहस एवं वीरता से लड़ते हुए लांस नायक रामस्वरूप सिंह बलिदान हुए थे।

लांस नायक रामस्वरूप सिंह के बलिदान का देश ऋणी है एवं उन्हें युगों युगों तक याद किया जाएगा।

Monument

External links

References

  • श्री रमेश दधीच (मोब: 09413194024) - गाँव बीदासर , जिला चूरू, राजस्थान द्वारा जानकारियाँ और चित्र ई-मेल से उपलब्ध कराये।


Gallery


Back to The Brave People/Back to The Martyrs