Narayan Singh Tiloniya

From Jatland Wiki
Jump to navigation Jump to search

Narayan Singh Tiloniya (चौधरी नारायणसिंह तिलौनिया), from Tiloniya (तिलोनिया),Kishangarh , Ajmer was a Social worker in Ajmer, Rajasthan.[1]

जाट जन सेवक

ठाकुर देशराज[2] ने लिखा है ....चौधरी नारायणसिंहजी तिलोनिया - आपका जन्म स्थान तिलोनिया है। तिलोनिया गांव स्टेशन होने के लिए यह मशहूर नहीं है बल्कि इसलिए भी मशहूर है कि जयपुर न्यू होटल के संस्थापक चौधरी लालाराम का जन्म यहां पर हुआ था। चौधरी नारायण सिंह की भी जन्म भूमि तिलोनिया ही है।

यद्यपि चौधरी नारायणसिंह तिलोनिया की आमदनी के जरिए छोटे रहे किंतु दिल आप का सदैव कौम की सेवा की ओर है। सर्विस में रहते हुए आपसे जो भी बन पड़ा कौम का काम किया है। कहीं खबरें ले जाकर, कही सेवा पहुंचाकर और कहीं से खबरें लाकर आपने शेखावाटी किसान आंदोलन के समय में नेताओं की मदद की और जो लोग अजमेर पहुंचे उन्हें अपने पास रखकर मदद की।

आप जहां जहां भी कहीं तबादलों पर रहे हैं जाट अखबारों का प्रचार किया है।

सूरत शक्ल से आप आकर्षक और निर्दोष दिल के आदमी हैं।

जीवन परिचय

गैलरी

सन्दर्भ


Back to Jat Jan Sewak