Sardara Ram Punia

From Jatland Wiki
Jump to navigation Jump to search
Author:Laxman Burdak, IFS (R), Jaipur

Sardara Ram Punia (born:1879) (चौधरी सरदाराराम जी पूनिया) from Bangothri Kalan, Jhunjhunu, was a Freedom fighter who took part in Shekhawati farmers movement in Rajasthan. [1]

जीवन परिचय

जाट जन सेवक

ठाकुर देशराज[2] ने लिखा है ....चौधरी सरदाराराम जी - [पृ.398]: बनगोठड़ी के जाट सरदारों में चौधरी रामकरण जी पूनिया के सुपुत्र चौधरी सरदाराराम जी एक गणमान्य व्यक्ति हैं। आपका जन्म संवत 1936 में हुआ था।

आपको कौमी सेवा का रंग पुष्कर जाट महोत्सव से लगा था। यह महोत्सव भरतपुर के स्वर्गवासी महाराजा श्री कृष्ण जी के सभापतित्व में सन् 1925 में बड़ी धूमधाम से हुआ था। उसी समय से आप चौधरी मान सिंह जी के साथ बड़े प्रेम से जाती देश और समाज की सेवा करने चले आ रहे हैं। जिन कामों में आप प्रत्यक्ष हिस्सा अवकाश नहीं मिलने के कारण नहीं ले पाते थे उनमें अप्रत्यक्ष सहायता सदैव देते रहे। झुंझुनू जाट महोत्सव को सफल बनाने के लिए आप पीछे नहीं रहे। इस समय आप प्रजामंडल के कामों में हिस्सा लेते हैं और किसान प्रगतियों में भी चौधरी मान सिंह जी की भांति ही सहयोग देते हैं। आप के चार पुत्र हैं: 1. गिरधारी राम जी जो प्रजामंडल के काम में पूरी दिलचस्पी लेते हैं।


[पृ.399]: 2. टेकचंद और 3. नानू राम जी खेती का काम करते हैं। 4. रघुवीर सिंह जी खेतड़ी की पुलिस में इंस्पेक्टर हैं और बड़े योग्य हैं।


References

  1. Thakur Deshraj:Jat Jan Sewak, 1949, p.398-399
  2. Thakur Deshraj:Jat Jan Sewak, 1949, p.398-399

Back to Jat Jan Sewak/The Freedom Fighters