Shahgarh

From Jatland Wiki
Jump to navigation Jump to search
Author:Laxman Burdak, IFS (R)

Shahgarh (शाहगढ़) may be 1. A railway station in Uttar Pradesh on Lucknow-Kathgodam rail line where there are ancient ruins said to be of a city founded by Raja Ben, 2. A Buddhist place in Sultanpur district in Uttar Pradesh, 3. One of 52 Forts of Gadhamandala

Origin

Variants

History

शाहगढ़

विजयेन्द्र कुमार माथुर [1] ने लेख किया है ...1. शाहगढ़ (AS, p.897) = शाहगढ़ स्टेशन. उत्तर प्रदेश में लखनऊ-काठगोदाम रेल मार्ग पर एक स्टेशन है, जिसके निकट प्राचीन खंडहर स्थित है। इस स्थान के परकोटे का घेरा तीन मील के लगभग है। किंवदंती के अनुसार इस नगर की नींव राजा बेन ने डाली थी। यहाँ की प्राचीनता यहां पायी जाने वाली बड़ी-बड़ी ईंटों से सूचित होती है। शाहगढ़ का नगर कुछ समय पहले तक बसा हुआ था, जैसा कि नेपाल के वर्मा नरेशों के सिक्कों से ज्ञात होता है। [2]

2. शाहगढ़ (AS, p.897) = शाहगढ़ उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर ज़िले का ऐतिहासिक स्थान। इस स्थान से बौद्ध कालीन भग्नावशेष प्राप्त हुए हैं।[3]

3. शाहगढ़ (AS, p.897) = शाहगढ़ मध्य प्रदेश के सागर ज़िले की तहसील है। मध्य प्रदेश के इतिहास में इस स्थान की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है। शाहगढ़ गढ़मण्डला नरेश संग्राम सिंह (मृत्यु 1541 ई.) के 52 क़िलों में से एक था। ये रानी दुर्गवाती के श्वसुर थे. [4]

शाहगढ़ मध्य प्रदेश में 'शिवरात्रि' के अवसर पर एक मेला लगता है, जिसमें आसपास के इलाकों से बड़ी संख्‍या में लोग आते हैं। साप्‍ताहिक हाट की परंपरा आज भी जारी है और शनिवार को कस्‍बे में हाट बाज़ार भरता है। मध्य प्रदेश के शाहगढ़ को हाल ही में तहसील का दर्जा प्राप्‍त हुआ है। शाहगढ़ का बुन्देलखंड के इतिहास में महत्‍वपूर्ण स्‍थान है और यह कई बुन्देला शासकों की कर्मस्‍थली रहा है। सागर ज़िले के उत्तर पूर्व में सागर-कानपुर मार्ग पर क़रीब 70 कि.मी. की दूरी पर स्थि‍त यह कस्‍बा कई ऐतिहासिक घटनाओं का साक्षी है। वनाच्‍छादित उत्तुंग शैलमाला की तराई में लांच नदी के दक्षिणी किनारे पर बसे शाहगढ़ का इतिहास बुन्देलों की वीरता का महत्‍वपूर्ण साक्ष्‍य है। अंग्रेज़ों ने शाहगढ़ को इसी नाम के परगने का मुख्‍यालय बनाया था। इसमें क़रीब 500 वर्ग कि.मी. में क़रीब सवा सौ गांव थे। शाहगढ़ में कुछ ऐतिहासिक‍ अवशेष अभी भी हैं। यहां राजा अर्जुनसिंह द्वारा बनवाए गए दो मंदिर हैं। बड़े मंदिर में भित्ति चित्रणों की सजावट है। इसके अतिरिक्‍त यहां चार समाधियां और राज-परिवार की एक विशाल समाधि भी है।[5]

External links

References