Surja Ram Jakhar

From Jatland Wiki
Jump to navigation Jump to search
Surja Ram Jakhar

Surja Ram Jakhar (Naib Subedar) (01.07. 1960 - 12.09.2000) became martyr of militancy on 12.09.2000 in Jammu and Kashmir. He was from village Deeppura Rajaji, tahsil Dhod in Sikar district of Rajasthan.

नायब सूबेदार सुरजा राम जाखड़

नायब सूबेदार सुरजा राम जाखड़ 01-07-1960 - 12-09-2000 नंबर - JC 488901 वीरांगना - श्रीमती गीता देवी यूनिट - 14 जाट रेजिमेंट/34 राष्ट्रीय राइफल्स ऑपरेशन रक्षक 2000

नायब सूबेदार सुरजा राम का जन्म 1 जुलाई 1960 को राजस्थान के सीकर जिले की धोद तहसील के दीपपुरा राजाजी गांव में श्री जैसा राम जाखड़ एवं श्रीमती लाडा देवी के परिवार में हुआ था। 22 मई 1979 को वह भारतीय सेना की जाट रेजिमेंट में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। प्रारंभिक प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 14 जाट बटालियन में नियुक्त किया गया था।

अपने सेवा काल में उन्होंने ऑपरेशन FSCA (J&K), ऑपरेशन ब्लू स्टार, ऑपरेशन ट्राइडेंट, ऑपरेशन पवन एवं ऑपरेशन रक्षक में भाग लिया था। अपनी सेवाओं के लिए उन्हें सैन्य सेवा मेडल, 9 Years Long Service Medal, Special Service मेडल (श्रीलंका), High Altitude मेडल, सुरक्षा मेडल, 50th Independence Anniversary मेडल, 20 Years Long Service Medal आदि Medals से अलंकृत किया गया था।

भिन्न - भिन्न परिचालन परिस्थितियां और स्थानों पर सेवाएं देते हुए वह नायब सूबेदार के पद पर पदोन्नत हो चुके थे। वर्ष 2000 में उन्हें जम्मू - कश्मीर के आतंकवाद विरोधी अभियानों के अंतर्गत ऑपरेशन रक्षक में 34 राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन के साथ श्रीनगर में प्रतिनियुक्त किया गया था।

12 सितंबर 2000 की प्रातः इनके गश्ती दल पर आतंकवादियों ने फायर किया। जिसके कारण दोनों ओर से हुई गोलीबारी के परिणामस्वरूप वहां भीषण मुठभेड़ आरंभ हो गई। इस मुठभेड़ मे अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय एवं वीरता से लड़ते हुए नायब सूबेदार सुरजाराम को अनेक गोलियां लगी और वह वीरगति को प्राप्त हुए।

नायब सूबेदार सुरजा राम के बलिदान को भारत में युगों-युगों तक स्मरण किया जाएगा।

शहीद को सम्मान

स्रोत

गैलरी

संदर्भ

Back to The Martyrs