User talk:AVIRAJ

From Jatland Wiki
Jump to navigation Jump to search

राम राम

Internet पर अक्सर मैंने देखा की लोग इन दोनों शब्दों में अंतर समझते है। कुछ का मानना होता है कि जाट वो हैं जो हरयाणा, यू• पी•, राजस्थान आदि States में रहते हैं और जट्ट वो हैं जो सिर्फ़ पंजाब में हैं। पहले मैं आपको जाट शब्द के बारे में बता दूं। जाट शब्द एक Standard हिंदी का शब्द है। Standard हिंदी मतलब हिंदी जो आप हिंदी फ़िल्मों में सुनते है। क्या आपको पता है की Standard हिंदी कब बनी और कैसे ??

Standard हिंदी एक 150 साल पुरानी भाषा है। Standard हिंदी का जन्म 1850 के आस पास हुआ। 1881 में पहला राज्य जिसने Standard हिंदी को official Language माना वो बिहार था। ये भी बता दूं की Standard हिंदी का जन्म खड़ी बोली से ही हुआ है। सरकारी Website का Link Paste कर दिया है, ख़ुद भी पढ़ लें। http://hindinideshalaya.nic.in/…/hindi_or…/briefhistory.html

1850 से पहले कौन सी भाषा बोली जाती थी ?? Standard हिंदी तो पैदा ही नहीं हुई थी। तब West UP, हरयाणा आदि में खड़ी बोली ही बोली जाती थी और आज भी बोली जाती है। अब मुद्दे की बात पर आता हूं, जाट (Jat) शब्द एक Standard हिंदी का शब्द है जिसकी Original form जट/जट्ट (Jatt) है। और जट्ट शब्द का Origin संस्कृत भाषा है। आज भी, Pure खड़ी बोली में जट्ट (एकवचन शब्द के लिए) और जट्टां/जट्टों (बहुवचन के लिए) Use करते हैं।

Example देता हूं। "ये जाटों का गांव है"। - Standard हिंदी

"यों जट्टों का गाम है"। - खड़ी बोली

Famous गाना भी है, दुनिया में सबतै न्यारा जट्टां का छोरा।

Time के साथ , खड़ी बोली अपना Original form खो रही है क्यूंकि खड़ी बोली बोलने में लोग शर्म महसूस करते हैं। इसलिए हो सकता है आप लोगों ने ये ना सुना हो। लेकिन Pure खड़ी बोली में जट्ट/जट्टों/जट्टा ही बोला जाता है। जबकि पंजाबी गानों में अभी भी Original Word जट्ट का इस्तेमाल ही किया जाता है। ये भी साफ़ कर दूं की पंजाब से अलग होने से पहले, हरयाणा Region की बोली को भी खड़ी बोली ही बोला जाता था जिसे अब हरयाणवी के नाम से भी जाना जाता है।

उम्मीद है सभी भाइयों का संदेह दूर होगा।