Pratap Singh Shastri

From Jatland Wiki
Jump to navigation Jump to search
Pratap Singh Shastri

Pratap Singh Shastri (Punia) is a Journalist and Historian. He is from village Matloda in Hisar tehsil and district of Haryana.

मतलोडा के पूनिया की वंशावली

मतलोडा के पूनिया की वंशावली

मतलोडा, हिसार, हरयाणा के पूनिया की वंशावली इस प्रकार है: रामकुवर ने 1781 विक्रम संवत में गांव मतलोडा बसाय. रामकुंवर के पुत्र हुए - १. किरपा २. बिलेंद्र और ३. ज्यूणा उर्फ़ जीवन सिंह.

जीवन सिंह के पुत्र हुए - १. पीरा २. रामचंद्र ३. भागमल ४. रूपराम ५. जोतराम

पीरा के पुत्र हुए - १. भोपत २. गुरदयाल ३. मत्ता

मत्ता के पुत्र हुए - १. हरजस २. मोहर सिंह

हरजस के पुत्र हुए १. कान्हा २. सुल्तान सिंह

सुल्तान सिंह के पुत्र हुए - १. धर्म सिंह २. श्रीचंद ३. शोभाचंद

श्रीचंद के पुत्र हुए - १. चंद्रमुखी (पुत्री:मुख्याध्यापिका) २. प्रताप सिंह (साहित्यकार) ३. चंद्रहास (प्रधानाचार्य) ४. यशपाल (प्रोफेसर) ५. महिपाल आर्य (इतिहासकार)

महिपाल आर्य के हुए - १. सोनिया (पुत्री) २. रीना रानी (पुत्री) ३. मोनिका (पुत्री) और आदित्य (पुत्र)

प्रताप सिंह शास्त्री का परिचय

जन्म : प्रताप सिंह शास्त्री का जन्म 7 अप्रेल 1947 में गांव मतलोड़ा, जिला हिसार, हरियाणा में हुआ.

वर्तमान पता: 25 गोल्डन बिहार, गंगवा रोड, हिसार हरियाणा.

शिक्षा: गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार से मैट्रिक, विद्या विनोद, पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से प्रभाकर (हिंदी ओनर्स), संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी से शास्त्री (अंग्रेजी सहित), आचार्य (MA), हरियाणा शिक्षा विभाग से ओटी ट्रेनिंग.

कार्य क्षेत्र

सन 1967-68 से राजकीय सेवा में संस्कृत अध्यापक 1972 तक रहे, तत्पश्चात जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिसार में संस्कृत अध्ययन (अब सेवानिवृत्त), सन 1972 से ही पत्रकारिता क्षेत्र में दैनिक वीर प्रताप जालंधर पंजाब के माध्यम से हरियाणा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकार वर्ष 2000 तक रहे. दैनिक वीर प्रताप में हरियाणा राजनीति पर लगभग 150 लेख प्रकाशित, तत्पश्चात स्वतंत्र लेखन एवं स्थानीय पत्रिकाओं तथा रूह-ए-वतन, जाट दर्शन आदि में संपादक के रूप में कार्य किया.

आर्य समाज के क्षेत्र में कार्य: आर्य समाज नागोरी गेट हिसार के लगभग सन 1984 से 1987 तक मंत्री, सन 1989 से 1984 तक मंत्री, आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली की कार्यकारिणी के एवं आर्य प्रतिनिधि उपसभा हरयाणा के सदस्य एवं डीएवी पब्लिक स्कूल संस्थाओं की मैनेजमेंट के सदस्य रहे हैं तथा दयानंद ब्रह्म महाविद्यालय हिसार आर्य समाज के मंत्री हैं, हरियाणा जाट सभा हिसार के महासचिव रहे हैं तथा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं. जीवनी हरियाणा शिक्षा विभाग

प्रकाशित रचनाएँ

  • अलखपुरा से कोलकाता (दानवीर सेठ छाजू राम की जीवनी), हरियाणा शिक्षा विभाग द्वारा पुस्तकालयों के लिए स्वीकृत (प्रकाशन 1977) *भूपेंद्र सिंह हुड्डा : चार पीढ़ियां (प्रकाशन 2008)
  • हरियाणा पंजाबी सम्मेलन (प्रकाशन 1985)
  • आर्य समाज के 10 नियमों की अपूर्व व्याख्या भाग-1, भाग-2 डीएवी प्रबंध कर्तृसभा चित्रगुप्त रोड व आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा मंदिर मार्ग, नई दिल्ली शोध ग्रंथ के रूप में शोध संस्थान हेतु स्वीकृत (प्रकाशन 1996)
  • जाट इतिहास (समकालीन संदर्भ) विशाल पुस्तक (प्रकाशन 1999)
  • मनुष्य के छह शत्रु कौन (प्रकाशक 2003)
  • निष्काम कर्मयोगी पंडित लखपतराय (प्रकाशन 2005)
  • हरियाणा के आर्य समाज का इतिहास (समकालीन संदर्भ) सन 2012 में अब प्रकाशित

संपादन एवं लेखन

  • वैदिक पथ के पथिक चौधरी चित्रसेन आर्य (प्रकाशन 2006)
  • स्मारिका आर्य समाज नागोरी गेट हिसार (1989)
  • महात्मा हंसराज जीवनी (प्रकाशन 2001)
  • दैनिक वीर प्रताप जालंधर में सन 1972 से अब तक हरियाणा की राजनीति पर, धार्मिक, सामाजिक, साहित्यिक लेख 400 के लगभग प्रकाशित
  • अन्य विभिन्न अभिनंदन ग्रंथों सर्वहितकारी साप्ताहिक दयानंद मठ रोहतक में 100 के लगभग लेख प्रकाशित
  • विभिन्न स्मारिकाओं में लेख प्रकाशित

अप्रकाशित रचनाएं

  • गायत्री रहस्य
  • यज्ञ (हवन की अपूर्व व्याख्या) प्रकाशनार्थ आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा मंदिर मार्ग नई दिल्ली के पास
  • नैतिक शिक्षा
  • गुरु जम्भू जी संक्षिप्त जीवनी
  • भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबडकर जीवन चरित्र
  • ईशोपनिषद की अपूर्व व्याख्या
  • पुनर्जन्म

Back to The Authors

Back to Jat Historians