Ved Bina
Jump to navigation
Jump to search
ॐ
परमाणु बम
लेखक
पृथ्वीसिंह बेधङक वेद बिना
क्या नारी ओर क्या नर में
इस भूमण्डल के घर घर में
हो रही बुराई वेद बिना
पिता ओर पुत्र में है तकरार
पति पत्नी का रह्ता ना प्यार
होय सगाई वेद बिना
अन मिलती शादी होती
रोती ऋषियों की पोती
रांड लुगाई वेद बिना
गऊऎं मरती बेशुमार
खेती करना है दुशवार
हुए कसाई वेद बिना
अमरीका जर्मन जापान
फ़्रांस रुस ओर इंग्लिस्तान
करे लङाई वेद बिना
ब्राहमण हो रहे पाखण्डी
पापों की लगा रहे मण्डी
हुए अन्यायी वेद बिना
क्षत्री अब चूहों से डरते
व्यभिचार करते फ़िरते
आई कायरताई वेद बिना
कह दो कांग्रेस भाईयों को
मुसलमान ईसाईयों को
नहीं मिलेगी पाई वेद बिना
फ़र्ज करो मिल गया स्वराज
पृथ्वीसिंह का यह अन्दाज
होय सफ़ाई वेद बिना
Digital text (Wiki version) of the printed book prepared by - Vijay Singh विजय सिंह |
Back to परमाणु बम
Back to Prithvi Singh Bedharak