![]() |
|
|||||||
| Notices |
|
|
ViewsVeerbhoomi Haryana/भापड़ौदा ग्राम का विशेष धन्यवादFrom Jatland Wiki.
(नाम और सीमा)
लेखक श्री आचार्य भगवान् देव
हरयाणा प्रान्त में रोहतक मण्डलान्तर्गत भापड़ौदा ग्राम अपना एक महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है । सभी शुभ कार्यों में पुष्कल सहायता करता रहता है एवं प्रत्येक दृष्टि से एक अग्रणी ग्राम है । जैसे, आर्य सत्याग्रह हैदराबाद में सबसे अधिक सत्याग्रही पञ्जाब प्रान्त ने दिये थे । पञ्जाब में रोहतक मण्डल सर्वप्रथम था और उसमें भी भापड़ौदा ग्राम सभी ग्रामों एवं नगरों में अग्रगण्य रहा । आर्यसमाज के प्रचार-क्षेत्र में सर्वप्रथम इसी ग्राम ने अनेक प्रचारकों एवं भजनोपदेशकों को उत्पन्न किया । यहाँ पर आर्यसमाज के बड़े-बड़े साधु एवं नेतागण समय-समय पर पधारते रहे हैं । यहाँ के उत्साही कार्यकर्ता पन्द्रह वर्ष तक अपने पुरुषार्थ से एक आर्य पाठशाला भी चलाते रहे । आर्य प्रतिनिधि सभा पञ्जाब का मुख्य कार्यालय जब लाहौर में था, तब भी यहाँ की समाज के प्रतिनिधि सभा के वार्षिक अधिवेशनों में सम्मिलित होते रहे हैं । आर्य जगत् के सर्वमान्य यतिराट् श्री स्वामी आत्मानन्द जी महाराज द्वारा संचालित हिन्दी सत्याग्रह में भी इस ग्राम ने तन-मन-धन से बढ़-चढ़ कर सहायता की थी । आर्य प्रतिनिधि सभा पञ्जाब का एक ऐतिहासिक वार्षिक अधिवेशन भी यहाँ हो चुका है । यह ग्राम सभी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं की सहायता करता रहता है । गुरुकुल झज्जर को तो प्रति वर्ष अन्न और धन से विशेषतया सहायता करता रहता है ।
Back to Index of the book Veerbhoomi Haryana |