Bahoripar

From Jatland Wiki
Jump to navigation Jump to search

Bahoripar (बहोरीपार) is a village in Narsinghpur tahsil of Narsinghpur district in Madhya Pradesh.

Location

बहोरीपार गांव नरसिंहपुर हेड क्वार्टर से 13 किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित है। राज्य की राजधानी भोपाल की दूरी यहां से 223 किलोमीटर है। इसके आसपास के गांव खुरपा , रानी पिपरिया, भैंसा, चिल्ला चोन कला और लौकीपार हैं।

Jat gotras

History

क्रांतिवीर ठाकुर निरंजन सिंह का जन्म महोत्सव मनाया: 23.01.2023

नरसिंहपुर जिले के गौरव क्रांतिवीर ठाकुर निरंजनसिंह जी का 23.01.2023 को 118 वाँ जन्म महोत्सव का मनाया गया। इस अवसर पर उनकी जन्मभूमि ग्राम बहोरी पार मे ठाकुर निरंजन सिंह न्यास के द्वारा उनकी प्रतिमा की स्थापना की गई। उक्त प्रतिमा के अनावरण का कार्यक्रम भी निर्धारित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजवादी चिंतक एवं विचारक श्री रघु ठाकुर जी के द्वारा ठाकुर निरंजन सिंह जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया और इस अवसर पर उनके साथ राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सोनी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री एन.पी. प्रजापति पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री जालम सिंह जी एवं ठाकुर निरंजन सिंह जी के सुपुत्र अवनींद्र सिंह एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम के मंच का संचालन श्री लाल साहब के द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में इस अवसर पर ठाकुर निरंजन सिंह जी को याद करते हुए श्री रघु ठाकुर ने उनके प्रत्यक्ष एवं समावेशी एवं सर्व स्वीकार्य समाजवाद पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा ठाकुर निरंजन सिंह में गांधी डॉ राम मनोहर लोहिया एवं सरदार भगत सिंह की स्थिति थी। वह गांधी की तरह आचरण और व्यवहार करते थे। लोहिया की तरह सोचते और भगत सिंह की तरह उसे क्रियान्वयन करते थे। उन्होंने यह भी कहा - ठाकुर निरंजन सिंह जी की प्रतिमा लगा देना ही सब कुछ नहीं है सच्चे अर्थों में उन्हें याद करने के लिए हमें उनके बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए और प्रत्येक मनुष्य को स्वत: को ठाकुर निरंजन सिंह का प्रतिरूप समझना चाहिए और आचरण करना चाहिए तभी हमारी संपूर्ण श्रद्धांजलि एवं उनको अपना सम्मान प्रकट कर सकते हैं।

इस कार्यक्रम के अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सोनी जी ने भी संबोधित किया। उन्होंने ठाकुर निरंजन सिंह जी के क्रियाकलापों एवं उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में स्कूल कॉलेजों की स्थापना आदि की चर्चा की। भाई जालिम से पूर्व मंत्री एवं विधायक ने भी श्री ठाकुर सिंह जी का पुण्यस्मरण किया। उन्हें महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बताया। भाई एनपी प्रजापति, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा भी सभा को संबोधित किया गया। उन्होंने श्री निरंजन सिंह जी को क्रांतिकारी एवं समाज का प्रणेता बताया। कार्यक्रम के अवसर पर श्री कैलाश सोनी, जालम सिंह जी, एनपी प्रजापति ने ग्राम बहोरीपार का नाम निरंजन नगर करने का प्रस्ताव रखा। इस संबंध में भाई जालम एवं श्री एन. पी.प्रजापति जी ने कहा कि वह इस संबंध में विधानसभा में प्रस्ताव पारित कराएंगे और इस गांव का नाम निरंजन नगर कराएंगे। ठाकुर निरंजन सिंह जी की प्रतिमा के आसपास भवन एवं प्रांगण के लिए कैलाश सोनी जी ने ₹5,00,000 और एन.पी. प्रजापति जी ने भी ₹5,00,000 की सहायता की घोषणा की।

नरसिंह पुर के ग्राम बहोरीपार में ठाकुर निरंजन सिंह की जन्मस्थली में उनकी मूर्ति-अनावरण के अवसर के चित्र:23.01.2023

Notable persons

Thakur Niranjan Singh
  • Niranjan Singh Durvasa (23.01.1905 - 16.10.1968) also known as Thakur Niranjan Singh, was freedom fighter and Member, Madhya Pradesh Legislative Assembly, 1946-57; Leader of the Opposition, Madhya Pradesh Legislative Assembly, 1950-51, 1953-55 and 1956-57. He was Member, Rajyasabha (3-4-1958 to 2-4-1964 and 3-4-1964 to 16-10-1968). He was born on 23.01.1905 in family of Riddh Singh Durvasa at village Bahoripar, Narsinghpur, Madhya Pradesh.
  • Narendra Singh Thakur
  • Rajan Singh Thakur

Population

बहोरी पार गांव की कुल आबादी 1688 है जिसमें 857 पुरुष और 831 महिलाएं हैं। यहां पर कुल 375 मकान है उक्त जानकारी वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर है ।

Source

External links

References



Back to Jat Villages