Dattu Ram Mahla

From Jatland Wiki
Jump to navigation Jump to search
Dattu Ram Mahla

Dattu Ram Mahla (Sepoy) (27.09.1947 - 04.12.1971) became martyr on 04.12.1971 at Beriwala on western border during Indo-Pak war-1971. He was from Seethal village in Udaipurwati tahsil of Jhunjhunu district in Rajasthan. Unit - 4 Jat Regiment.

सिपाही दत्तु राम महला

सिपाही दत्तु राम महला

सर्विस नं - 3154944

27-09-1947 - 04-12-1971

यूनिट - 4 जाट रेजिमेंट

ऑपरेशन कैक्टस लिली

भारत-पाक युद्ध 1971

सिपाही दत्तु राम महला का जन्म राजस्थान के झुंझुनूं जिले की उदयपुरवाटी तहसील के सीथल गांव में श्री कालू राम महला एवं श्रीमती दुर्गा देवी के परिवार में हुआ था। 27 सितंबर 1965 को वह भारतीय सेना की जाट रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 4 जाट बटालियन में सिपाही के पद पर नियुक्त किया गया था।

1971 के युद्ध में 4 जाट बटालियन पंजाब में पश्चिमी सीमा पर तैनात थी। जैसे ही 3 दिसंबर, 1971 को युद्ध आरंभ हुआ पाकिस्तानी सेना सुलेमानके सीमा के माध्यम से भारतीय क्षेत्र में लगभग 7 किलोमीटर भीतर आ गई और फाजिल्का नगर के निकट बेरीवाला, गुरमी खेड़ा और पक्का गांवों में भारतीय बलों के प्रतिरोध के होते हुए भी अधिकार कर लिया।

पाकिस्तान की 6 फ्रंटियर फोर्स रेजिमेंट ने फाजिल्का सेक्टर के बेरीवाला पुल पर अधिकार कर लिया था। भारतीय सेना ने 4 जाट बटालियन, 15 राजपूत बटालियन और 3 असम बटालियन के साथ इस क्षेत्र में पलटवार आरंभ किया।

शत्रु के टैंकों की बढ़त को रोकने के लिए, 4 जाट बटालियन के कंपनी कमांडर मेजर नारायण सिंह को बेरीवाला मुख्य पुल पर अधिकार करने का कार्य सौंपा गया था। इस आक्रमण में अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय एवं वीरता से युद्ध करते हुए सिपाही दत्तु राम वीरगति को प्राप्त हुए थे।

शहीद को सम्मान

स्रोत

गैलरी

बाहरी कड़ियाँ

संदर्भ


Back to The Martyrs