Daulat Ram Saran Dalman

From Jatland Wiki
Jump to navigation Jump to search
लेखक:लक्ष्मण बुरड़क, IFS (Retd.),
Daulat Ram Saran Dalman

Daulat Ram Saran is from Village Dalman tahsil Sardarshahar of District Churu in Rajasthan. He is a teacher and writes on Jat history. He is associated with a number of social organisations and is patron of Jat Kirti Sansthan Churu, Mob:09950080651.

जीवन परिचय

दौलत राम सारण का जन्म 4.4. 1972 को गाँव डालमाण तहसील सरदारशहर जिला चूरू में श्री मालाराम सारण के घर श्रीमती शांति देवी कस्वां नि. केलनिया की कोख से हुआ।

शिक्षा

प्रारंभिक शिक्षा गाँव में ही राजकीय विद्यालय में हुई। उच्चप्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा पडौसी गाँव मेहरी के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में हुई। उच्च माध्यमिक तथा उच्च शिक्षा सरदारशहर कस्बे प्राप्त की। अपनी कक्षा व विद्यालय में आप हमेशा अब्बल रहे।आपने 1995 में सरदारशहर में बी. एड. किया जुलाई 1996 से मेहरी गाँव में अध्यापक हैं। सरकारी सेवा के साथ आप खेल-कूद, साहित्य तथा सामाजिक कार्यों में रूचि लेते हैं।

दौलत राम सारण

परिवार

आपका विवाह बीकमसरा सरदारशहर निवासी इन्द्राज जी मूंड की पुत्री गुड्डी के साथ हुआ। आपके दो पुत्र विवेकानंद (रामचंद्र) और संजयसिंह (लक्ष्मण) तथा एक पुत्री प्रतिभा (संतोष) है।

विशेष उपलब्धियां

1997 - 99 में भारत सरकार के साक्षरता अभियान में विशेष भागीदारी, पल्स पोलियो अभियान में श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु सम्मानित, शिक्षा विभाग के नामांकन एवं प्रवेशोत्सव अभियान में बच्चों को शालाओं में जोड़ने का विशेष अभियान व श्रेष्ठ प्रदर्शन। गरीब परिवार के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने हेतु विशेष प्रयास किये। वृक्षारोपण कार्यक्रमों में विद्यालयों में बड़ी संख्या में पेड़ लगाये।

इतिहास की खोज

पात्र-पत्रिकाओं में इतिहास की खोज के लेख प्रकाशित। जाट कीर्ति संस्थान चूरू व जाट विकास परिषद् सरदारशहर में पदाधिकारी व सक्रीय सदस्य। जाट कीर्ति संस्थान चूरू द्वारा चूरू जनपद का जाट इतिहास व चूरू जनपद के जाट गौरव पुस्तकों के संपादक मंडल में सदस्य। जाट समाज पर प्रकाशित पुस्तकों, पत्र-पत्रिकाओं का संग्रह व निजी पुस्तकालय। जाट कीर्ति संस्थान चूरू व जाट परिषद् सरदारशहर द्वारा आयोजित कार्यक्रमों का सञ्चालन तथा उक्त संस्थाओं का प्रचार प्रसार में विशेष भूमिका।

Gallery

सन्दर्भ

उद्देश्य:जाट कीर्ति संस्थान चूरू द्वारा आयोजित सर्व समाज बौधिक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह, स्मारिका जून 2013,


Back to The Social Workers