Harayanavi Names - Male/Female

From Jatland Wiki
Jump to navigation Jump to search

संक्षिप्त भूमिका

हरयाणवी भाषा प्राकृत का ही एक रूप है । अधिकतर नाम संस्कृत नामों के ही रूप हैं । हरयाणवी में आम तौर पर अक्षर 'य' से आरंभ होने वाले नाम बहुत कम हैं क्योंकि 'य' के स्थान पर 'ज' का प्रयोग ज्यादा होता है - जैसे 'यशवीर' को 'जसबीर' बोला जाता है। महिलाओं के नाम ट, ठ, ड, ढ़ से आरंभ होने वाले शायद ढूंढने से ही मिलें । क, ज, द, ब, म, र, स और ह अक्षरों से आरंभ होने नाम ज्यादा हैं । हरयाणा में ही नहीं, दूसरे प्रान्तों में भी यही स्थिति पाई जाती है ।


वैसे हरयाणा के पुरुष / नारियों के नाम भारत के अन्य भागों से अलग नहीं हैं । आजकल वैसे भी आधुनिक या संस्कृतनिष्ठ नामों का प्रचलन है । इस भाग में केवल वही नाम लिखे जा रहे हैं जो पिछली कुछ सदियों में प्रचलित थे और आजकल भी ग्रामों में खूब पाये जाते हैं । जो नाम सर्वत्र भारत में पाये जाते हैं, उनका संकलन इस भाग में नहीं किया गया है ।


शिव का प्रदेश होने के कारण शिव, हर, शंकर, रुद्र, गणेश (पुरुषों में) और शिवदेवी, हरदेवी, गंगादेवी, जमुनादेवी (देवियों के) नाम विशेष तौर पर यहां के लोगों को पसन्द रहे हैं । इसी प्रकार इस प्रान्त में बहने वाली नदियों के नाम भी इस प्रान्त में रखे जाते रहे हैं जैसे गंगाराम, गंगादास, गंगाप्रसाद, गंगामल, गंगादत्त, जमुनासिंह, जमुनाराम, जमुनाप्रसाद आदि । अधिक विस्तार के लिए पढ़िये इस वेबसाइट पर उपलब्ध स्वामी ओमानन्द की पुस्तक - वीरभूमि हरयाणा


हरयाणा के गावों में नाम को आधा करके बोलने का भी रिवाज है । कई लोगों का पूरा नाम शायद ही दूसरों को पता हो, और वह आधा नाम ही अनेक बार लिखित में भी इस्तेमाल होता है । जैसे शीशराम को 'शीशू', धीरपाल को 'धीरे', चतरसिंह को 'चतरे', धरमसिंह को 'धरमा' और फतेहसिंह को 'फत्ते' बोला जाता है । ऐसे आधे नामों का उल्लेख नीचे वाले संग्रह में नहीं किया गया है ।


भाग 1 - पुरुषों के नाम

  • अ - आ - इ - ई - उ - ऊ - ए - ऐ - ओ – औ


अनारसिंह अतरसिंह अमनसिंह अन्तराम अजबसिंह अभयसिंह अमरसिंह अजमेरसिंह अमीचंद अमीरसिंह आशाराम आजादसिंह आसानन्द आनन्दसिंह आयाराम

ओमबीर

इन्द्राज ईश्वरसिंह


उदयसिंह उमेदसिंह उदमीराम उदयपाल उदयवीरसिंह उमरावसिंह ऊदल ऋषिपाल


  • क - ख - ग - घ


कलीराम कश्मीरी कदमसिंह कमले करतारसिंह करमबीर करोड़ी कन्हैया कंवरसिंह कपूरसिंह कबूलसिंह कप्तानसिंह करनलसिंह कंवलसिंह कांशीराम कामराज कालूराम किशोरीलाल किदारसिंह किरणपाल किसनसिंह किशनलाल कीरता किइकरसिंह कुन्दनलाल कूड़ेमल केलाराम केहरीसिंह केवलसिंह केशोराम


खेमचंद खीमा खजानसिंह ख्यालीराम खुशीराम खुशिया खैरातीलाल खूबचन्द


गणेशी गणपतराय गंगाराम गजेन्द्रसिंह गयाराम गजेसिंह गिरधारी गूगन गुणिया गुलराज गुमानी गुलाबसिंह गुलजारी गूदड़सिंह गेंदाराम गोधा गोपीराम गोरधन गोकलसिंह गोधूरामम गुट्टी


घड़ूका घासीराम घनश्याम घीसूमल घोटूराम घुड़श्याम घरेला


  • च - छ - ज - झ


चरणसिंह चन्दगीराम चन्द्रभान चतरसिंह चन्दूलाल चन्दरसिंह चन्दन चन्दरूप चतरभुज चांदराम चान्डू चांदबीर चुन्नीलाल चुन्नीराम चिरंजीलाल चेतराम चैनसिंह


छज्जूमल छत्तरसिंह छाजूराम छोटूराम छोटेलाल छेल्लू छेत्रपाल छेदिलाल


जगराम जगदीश जगरूप जगतराम जवाहरा जसमेर जगमेन्द्र जगदेवसिंह जगमालसिंह जसवन्तसिंह जलजीत जगजीत जसराम जयकुमार जयनारायण जलसिंह जलकरण जयकरण जयवीर जयदेव जयपाल जयसिंह जमनादास जागेराम जिलेसिंह जीतराम जसबीर जीवनलाल जुगलाल जुगलकिशोर जुगता जुगती जोगिन्द्र जोधाराम जोरावरसिंह जैना


झब्बू झगड़ूमल झन्डूमल झूलाराम झुग्गल झाडुसिंह


  • ट- ठ - ड – ढ़


टेकचन्द टेकराम टहलराम टीकाराम

ठाकरिया


डालचन्द डूंगरसिंह डडु डीघराम

ढ़ालाराम ढ़ोलू


  • त - थ - द - ध - न


तसबीरसिंह तखतराम ताजसिंह ताराचंद ताजमल ताल्लेराम तारीफसिंह तिरखा तीरथराम तेजबीर तोखराम तोताराम


थानसिंह थावरिया

दलबीर दयाकिशन दलेलसिंह दलीपसिंह दरियावसिंह दलजीत दाखेराम दीपचंद दिलबाग दिलावर दीवानसिंह दुलीचंद देवकराम देवीलाल देसराज दौल्लीराम दौलतराम


धरमसिंह धरमपाल धरमवीर धजाराम धीरपाल धूपसिंह धूपल धनपाल धन्सीराम धज्जाराम


नन्दू ननकूराम नन्दराम नवलसिंह नफेसिंह नरसिंह नसीबसिंह नत्थूराम नन्नूराम न्यादर नान्हें नान्हड़ नानकचंद नाहड़सिंह निहालसिंह निहालू निगाहीया नेतराम नेकीराम नैनसुख नौरंग


  • प - फ - ब - भ - म


पदमसिंह पन्नालाल पीरदान प्रभातीलाल परसराम प्रेमसिंह प्रताप पतराम पवनसिंह प्रिथीसिंह प्यारेलाल परमा पल्टू प्रभु पूरणसिंह पूरणमल प्रहलादसिंह


फतेहसिंह, फत्ते, फूलसिंह फूलकवार फौजु


बनवारीलाल बदले बदलू बदामसिंह बनारसी बलवन्त बदनसिंह बलबीर बनीसिंह बल्लेराम बल्लू बखतावर बलजीत बलदेव बलवान बलराज बनीसिंह ब्रहमा बन्शीलाल बक्षीराम बसन्त बस्तीराम बारूराम बाघेराम बालकिशन बिसंबर बिजेसिंह बिजेन्द्र बीरबल बुद्धूराम बुधराम (बुद्धा) बूलाराम बेगराज बेड़ासिंह


भरतू भरते भरतसिंह भगवानसिंह भगवाना भलेराम भगतराम भंवरसिंह भालसिंह भानेराम भागमल भीमसिंह भीखू भीकमसिंह भून्डे भूपसिंह भूरा भूरेलाल भोलाराम भैयाराम भान


मनफूल मनसाराम मनबीर मलूका मन्दरूप मनोहरलाल महासिंह महीपाल महताबसिंह मनकेराम मनीराम मंगतराम मंगलू माईधन मातादीन माधोसिंह मामनसिंह मामचंद मामसिंह मांगेराम माड़ूसिंह मीरसिंह मिलखासिंह मुख्त्यारसिंह मूलचन्द मेहरसिंह मेहराम मेवासिंह मेवाराम मेदा मोहनलाल मोखमसिंह मोलड़ मोल्लू मौजी मूलाराम मोतीराम मुंशीराम महाबीर मुरारीलाल मालिकसिंह


  • य - र - ल - व


रतीराम रणसिंह रणधीर रणजीत रणधावा रणवीर रणपत रतनसिंह रलदू रघुवीर रघुनाथ रतिया रामफल रामपत रामलखन रामानन्द रामधारी रामजीवन रामजीलाल रामफूलसिंह रामसिंह रामपाल रामसरण रामनिवास रामनारायण रामकुमार रामकला रामलखन रामस्वरूप रामचन्द्र रामधन रामकरण रामजस राममेहर रामकिसन रामभगत रामभजन राममेहर रामवतार रामेश्वर राजेन्द्र रामप्रसाद राजबीर राजपाल राजसिंह राजेराम रायसिंह रिजकराम रिसालसिंह रिछपालसिंह रुद्रपाल रूपराम रूपचन्द रोशनलाल रोहतास


लहरीसिंह लखमी लच्छूसिंह लालचन्द लाधुराम लूल्हड़ लिछमन लिच्छू लिखमाराम लीलूराम लखीराम लेखराम लेखुराम लोटरसिंह

वजीरसिंह विजयपाल वीरभान वेदसिंह


  • श - ष - स - ह


शंकरलाल श्योराम श्योकरण श्योदानसिंह शादीराम शिब्बनलाल शिवलाल शीशराम शेरसिंह शुभराम शोभाराम श्यामसिंह श्रीकिशन श्रीया श्रीचंद श्रीभगवान


सदाराम सत्यवान सन्तराम समयसिंह सतबीर सतनारायण सतीश सरधाराम समुन्द्रसिंह सरजीत सहीराम सरदानन्द सरदारसिंह सरदारा सरूपसिंह सतीरे संसारसिंह साहबसिंह सम्पूर्णसिंह साधूराम सितारसिंह सिंघराम समेरसिंह सुरजे सुखलाल सुक्खा सुखबीर सुखदेव सुखपाल सुन्डू सुन्डल सुक्रमपाल सुधनपाल (सूधन) सुतारसिंह सुमेरसिंह सुजानसिंह सुभनमल सुभाचन्द सुल्तान सुन्दरलाल सुरजन सुखराम सूबेसिंह सूरतसिंह सूरजमल सूरजभान सोहनलाल सोमपाल सौरभसिंह सोमवीर


हरलाल हरकेश हरपाल हरफूल हरनारायण हरनाम हरभजन हरमल्ल हरपाल हरज्ञान हरवीरसिंह हरपालसिंह हरद्वारी हजारी हंसराज हरिराम हरिदास हरिसिंह हरिओम हवासिंह हरकेराम हरिया हिम्मतसिंह हीरालाल हीरासिंह हुकमसिंह हुकमचंद हुंश्यारसिंह हेमचंद हेमराज हेतराम



  • अन्य (क्ष, त्र, ज्ञ आदि)


त्रिलोचन त्रिलोकसिंह त्रिलोकचंद त्रिखासिंह ज्ञानी

भाग 2 - नारियों के नाम

  • अ - आ - इ - ई - उ - ऊ - ए - ऐ - ओ – औ


अतरकौर अभयकौर अनारी अंगूरी अंग्रेजो अंजुबाला अनूपकौर


इन्द्रो इमरती इशवन्ती इन्द्रावती


उदयकौर उर्मिला उमरदेवी


ओमल ओमवती ओमपती ओमकारी


  • क - ख - ग - घ


कस्तूरी करतारी कलावती कमला कमेरो कान्ता किताबो किरणमयी किशनदेई किशनी कुशमलता कृष्णा कैलाशो केळांदेवी कौशल्या


खजानी खजानो ख्यालो खेलो


गंगादेई गिन्दोड़ी गीता गोदावरी गुलाबो गोधा


घोघां घोघड़ी


  • च - छ - ज - झ


चलती चन्द्रो चन्द्रावती चन्द्रपती चम्पा चरवी चमेली चत्रो चांदकौर चांदो


छन्नो छोटो


जगवन्ती जहरो जलकौर जगबीरी जीवनी जगनी जुगनी जन्त्री जयदेई जयन्ती जसमन्ती



  • ट- ठ - ड – ढ़



  • त - थ - द - ध - न


तसबीरी तारावती

थानकौर

दयावती दयाकौर दानकौर दिलभरी दर्शना दाखो देवकी देब्बी दीदारी


धर्मकौर धमली धमलो धपली धन्नो धनकौर धनपती धनवती धाप्पो धापा धोमरी


नगीनादेवी, नन्दकौर ननकोरी, नान्हींदेवी, नान्हटी, नान्हों निर्मला निहाली नसीबकौर


  • प - फ - ब - भ - म


परमेश्वरी पतासो पतासी प्यारी प्यारो पतोरी प्रभा पिस्तोदेवी प्रकाशी प्रेमवती प्रेमो प्रमिला


फरदो फूलवती फूलन फूलकौर फीमोदेवी


बसन्ती बरफी बलदेई बंसोदेवी बबली बख्तावरी बिमला बीरमती बीरो बूल्ली बाला ब्रह्मो ब्रहमी ब्रजकौर बिधादेवी


भरतो भरपाई भतेरी भगवानी भानमती भानी


मनभरी मनोहरी महाकौर मल्ही महेन्द्री महेन्द्रकौर माड़ो मामकोरी मामकौर माया मायाकौर मिश्री मुन्नी मूर्ती मुखत्यारी मेहरो मेवादेवी मायावती


  • य - र - ल - व


रतनी रमेशवन्ती रामरती रामप्यारी रामकौर रामकली राजपती राजवन्ती रामवती राजकला राजेशकौर राजबाला राजकली रामधकेली राजो रिछपालो रिसालो रेल्लो रेशमा रोशनी


ललिता लाडो लालकौर लिछमी लीलावती लीलोदेवी


वेदवती (बेद्दो) वेदकौर विजेन्द्री


  • श - ष - स - ह


शकुन्तला शारदा शालिनी शान्ति शीशपाली शंकरीदेवी


सतवन्ती सन्तरा सन्दोखी सत्तो सत्यवती सत्यादेवी सतबीरी सज्जनकौर सरती सरबती समाकौर सन्तोष सन्तो सपना सरला सरस्वती सरजो सरूपी साहबकौर सिंगारो सिकन्दरी सुखमा सुखदेई सुनहरी सुमित्रा सुशीला सुहावती सुनहरी सूरजमुखी सूरजकौर सोनादेवी


हरदेई हरकौर हरकोरी हरमाया हरनन्दी हरबीर हरप्यारी हवाकौर हुंश्यारी हूरवती हेमलता


  • अन्य (क्ष, त्र, ज्ञ आदि)


ज्ञानदेवी ज्ञानवती ज्ञानो


.

इस पेज के लेखक एवं संपादक - Dayanand Deswal दयानन्द देसवाल



Back to Haryanavi Language

.