Tenda Singh

From Jatland Wiki

टेंडासिंह फरीदकोट के राजा वराड़ वंशी जाट सिख थे। जाट इतिहास:ठाकुर देशराज से इनका इतिहास नीचे दिया जा रहा है।

मानिकसिंह के स्वर्गवास होने के बाद टेंडासिंह गद्दीनसीन हुआ। इनके पांच लड़के हुए -

(1) आसीसिंह युवराज
(2) बासीसिंह, इसकी औलाद जमुना किनारे चली गई,
(3) हिन्द
(4) मुद, कहा जाता है कि कसबा मुदकी इसी के नाम पर आबाद हुआ था।
(5) कृपाला, इसकी औलाद धौलपुर की तरफ रहती थी।

टेंडासिंह के मरने के बाद उनके बड़े लड़के आसीसिंह ने अपने मौरूसी मुल्क पर कब्जा किया। इनके जमाने में भी लड़ाई-झगड़े होते रहे और उन्हें टिक कर बैठने तक मौका नहीं मिला।

References


Back to The Rulers