Tulsa Ram Sohu

From Jatland Wiki
Jump to navigation Jump to search
Tulsa Ram Sohu

Tulsa Ram Sohu (Sepoy) (05.02.1943 - 14.09.1965) martyred on 14.09.1965 during Indo-Pak War-1965. He was from village Jiwa Ka Bas (Jeevanwali Dhani) in Jhunjhunu district in Rajasthan.

Unit - 5 Jat Regiment

सिपाही तुलसा राम सोहू

सिपाही तुलसा राम सोहू

3149733

05-02-1943 - 14-09-1965

वीरांगना - श्रीमती सुगनी देवी

यूनिट - 5 जाट रेजिमेंट

भारत-पाक युद्ध 1965

सिपाही तुलसा राम का जन्म ब्रिटिश भारत में 5 फरवरी 1943 को राजस्थान के झुंझुनूं जिले के जीवा का बास गांव में श्री दूलाराम सोहू एवं श्रीमती जीवनी देवी के परिवार में हुआ था। 6 मार्च 1960 को उनका विवाह हुआ था।

5 फरवरी 1963 को वह भारतीय सेना की जाट रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 5 जाट बटालियन में सिपाही के पद पर नियुक्त किया गया था।

1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में 14 सितंबर 1965 को अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय एवं वीरता से युद्ध करते हुए सिपाही तुलसा राम ने सर्वोच्च बलिदान दिया था।

गांव में निर्मित स्मारक पर श्री प्रेमसिंह बाजौर द्वारा इनकी मनुष्याकार प्रतिमा स्थापित करवाई गई है।

शहीद को सम्मान

गांव में निर्मित स्मारक पर श्री प्रेमसिंह बाजौर द्वारा इनकी मनुष्याकार प्रतिमा स्थापित करवाई गई है।

बाहरी कड़ियाँ

गैलरी

स्रोत

संदर्भ


Back to The Martyrs