Yogesh Kumar Janawa

From Jatland Wiki
Jump to navigation Jump to search
Yogesh Kumar Janawa

Yogesh Kumar Janawa (LNK) (05.07.1995 - 17.09.2023) became martyr on 16.09.2023 in Uri sector of Baramulla district in Jammu and Kashmir fighting with militants. He was from Lambor Bari village in Rajgarh tahsil of Churu district in Rajasthan. Unit: 14 Rashtriya Rifles/18 Cavalry

लांस नायक योगेश कुमार जणावा

लांस नायक योगेश कुमार जणावा

05-07-1995 - 17-09-2023

वीरांगना - श्रीमती सुदेश देवी

यूनिट - 14 राष्ट्रीय राइफल्स/18 कैवेलरी

आतंकवाद विरोधी अभियान

लांस नायक योगेश कुमार का जन्म 5 जुलाई 1995 को राजस्थान के चूरू जिले की राजगढ़ तहसील के लंबोर बड़ी गांव में श्री पृथ्वी सिंह जणावा एवं श्रीमती बिमला देवी के परिवार में हुआ था। उनके दादा मूलाराम भी सैनिक थे। योगेश कुमार हैमर थ्रो के राष्ट्रीय खिलाड़ी रहे थे। शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात वर्ष 2013 में खेल कोटे से वह भारतीय सेना के आर्मर्ड कॉर्प्स में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे।

प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 18 कैवेलरी रेजिमेंट में सवार के पद पर नियुक्त किया गया था। विगत दो वर्षों से वह प्रतिनियुक्ति पर जम्मू-कश्मीर के आतंकवाद विरोधी अभियानों में 14 राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन के साथ संलग्न थे।

16/17 सितंबर 2023 की रात्रि में 14 राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन द्बारा बारामूला जिले के उरी सेक्टर के जंगल में खोज अभियान चलाया जा रहा था। रात्रि के 12:15 बजे आतंकवादियों ने ऊपर से अंधाधुंध गोलियां चलाईं। भीषण मुठभेड़ में लांस नायक योगेश कुमार को पांच गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और वीरगति को प्राप्त हुए।

18 सितंबर 2023 को इनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर 10 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। पूर्ण सैन्य सम्मान से इनका अंतिम संस्कार किया गया। शहीद लांस नायक योगेश कुमार जणावा के अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण सुभाष राहड़ ने अपने खेत की भूमि में से 80x50 फीट साईज भूमि उपलब्ध करवाई, जहां आगे चलकर स्मारक बनाया जाएगा।

इनके एक पुत्र हार्दिक (4 वर्ष) और पुत्री निशा (7 माह) है। वीरांगना सुदेश बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में एएनएम के पद पर कार्यरत है।

जय हिंद!! जय जवान!!

शहीद को सम्मान

स्रोत

बाहरी कड़ियाँ

गैलरी

लांस नायक योगेश कुमार का पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा

सन्दर्भ

Back to The Martyrs