Chandrashekhar Bidiyasar

From Jatland Wiki
Jump to navigation Jump to search
Chandrashekhar Bidiyasar

Chandrashekhar Bidiyasar (LEMP) (01.10.1994 - 12.05.2023) He was from Ratau village in Ladnu tehsil of Nagaur district in Rajasthan. He was suffering from Blood Cancer and undergoing treatment at Navy Hospital Bombay. He died on 12.05.2023.

LEMP चंद्रशेखर बिडियासर

LEMP चंद्रशेखर बिडियासर

01-10-1994 - 12-05-2023

वीरांगना - श्रीमती ममता देवी

यूनिट - COMNETCEN (MBI)

LEMP (इलेक्ट्रिकल) चंद्रशेखर बिडियासर का जन्म 1 अक्टूबर 1994 को राजस्थान के नागौर जिले की लाडनूं तहसील के रताऊ गांव में शिक्षक श्री जगवीर बीडियासर एवं श्रीमती कंवराई देवी के परिवार में हुआ था। 13 अगस्त 2013 को वह भारतीय नौसेना में भर्ती हुए थे। उड़ीसा के चिल्का में उन्होंने अपना नौसैनिक का प्रारंभिक प्रशिक्षण प्राप्त किया था।

मार्च 2015 में उनका विवाह सुश्री ममता से हुआ था। अपने सेवाकाल में उन्होंने अपनी यूनिट में भिन्न-भिन्न परिचालन परिस्थितियों और स्थानों पर सेवाएं प्रदान की थी।

कुछ वर्ष पूर्व वह ब्लड कैंसर से ग्रस्त हो गए थे। नौसेना के मुंबई चिकित्सालय में उनका लंबा उपचार चला, किंतु 12 मई 2023 को उपचार की अवधि में वह वीरगति को प्राप्त हो गए। उनके एकमात्र पुत्री मानसी है। जो उस समय 5 वर्ष की थी।

शहीद को सम्मान

गैलरी

स्रोत

बाहरी कड़ियाँ

संदर्भ


Back to The Martyrs