Dharajit Singh Chahar

From Jatland Wiki
Jump to navigation Jump to search
Dharajit Singh Chahar

Dharajit Singh Chahar (15.09.1965 - 13.01.1989) is Martyr of Operation Pawan in Sri Lanka. He was from from village Nagla Heera Singh in Kiraoli tahsil of Agra district, Uttar Pradesh.

Unit - 4 Jat Regiment

सिपाही धाराजीत सिंह चाहर का परिचय

सिपाही धाराजीत सिंह चाहर

15-09-1965 - 13-01-1989

वीर चक्र (मरणोपरांत)

वीरांगना - श्रीमती बृजेश देवी

यूनिट - 4 जाट रेजिमेंट

ऑपरेशन पवन (श्रीलंका)

सिपाही धाराजीत सिंह का जन्म 15 सितंबर 1965 को हुआ था। वह उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की कीरावली तहसील के नगला हीरा सिंह गांव के निवासी थे।

13 जनवरी 1989 को सिपाही धाराजीत सिंह चाहर श्रीलंका में 4 जाट की एक टुकड़ी के साथ लिट्टे उग्रवादियों पर घात लगाने के लिए तैनात थे। सुबह लगभग 08:50 बजे घने जंगल में से एक अप्रत्याशित दिशा से उन्होंने उग्रवादियों के एक समूह को वावुनिया-मन्नार सड़क की ओर आते हुए देखा। उन्होंने अपने घात लगाकर हमला करने वाली टुकड़ी को सतर्क किया और 10 मीटर की दूरी से उग्रवादियों पर गोलियां चलाईं।

दोनों ओर से हुई भयानक गोलीबारी में उनकी टुकड़ी के सिपाही श्रीचंद घायल हो गए। उन उग्रवादियों में से एक उग्रवादी अपने निहत्थे साथी की ओर अपना हथियार फेंक कर घायल सिपाही श्रीचंद की राइफल छीनने के लिए दौड़ पड़ा। यह देखकर सिपाही धाराजीत सिंह ने अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा की पूर्ण उपेक्षा करते हुए उस उग्रवादी पर हमला किया और उसके पेट में गोली मार दी। उन्होंने आमने-सामने की लड़ाई में उलझाकर उस उग्रवादी को मार गिराया। तभी, एक अन्य उग्रवादी ने सिपाही चाहर के इस दुस्साहसिक कृत्य से उत्पन्न संकट को भांपते हुए, उन पर घातक BURST फायर कर दिया, जिससे सिपाही धाराजीत सिंह वीरगति को प्राप्त हुए।

सिपाही धाराजीत सिंह चाहर ने उग्रवादियों के विरूद्ध इस कार्रवाई में विशिष्ट वीरता, अदम्य साहस का परिचय दिया और सर्वोच्च बलिदान दिया। 26 जनवरी 1990 को उन्हें मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया।

सिपाही धाराजीत सिंह चाहर के बलिदान को भारत में युगों युगों तक स्मरण किया जाएगा।

शहीद को सम्मान

सिपाही धाराजीत सिंह चाहर ने उग्रवादियों के विरूद्ध इस कार्रवाई में विशिष्ट वीरता, अदम्य साहस का परिचय दिया और सर्वोच्च बलिदान दिया। 26 जनवरी 1990 को उन्हें मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया।

स्रोत

बाहरी कड़ियाँ

चित्र गैलरी

संदर्भ


Back to The Martyrs