Ishwar Singh Panghal

From Jatland Wiki
Jump to navigation Jump to search
Ishwar Singh Panghal

Ishwar Singh Panghal (12.09.1948 - 05.02.1989) became martyr on 05.02.1989 during Operation Pawan in Srilanka. He was from Tosham village, district Bhiwani, Haryana.

Unit - 14 Jat Regiment

नायब सूबेदार ईश्वर सिंह

नायब सूबेदार ईश्वर सिंह पंघाल

JC175025

12-09-1948 - 05-02-1989

वीरांगना - श्रीमती रूकमा देवी

पुत्र - महेंद्र व सुरेंद्र दो पुत्र हैं

यूनिट - 14 जाट रेजिमेंट

ऑपरेशन पवन

नायब सूबेदार ईश्वर सिंह का जन्म 12 सितंबर 1948 को हरियाणा के भिवानी जिले के तोशाम गांव में श्री कुंदन सिंह पंघाल एवं श्रीमती सरजा देवी के परिवार में हुआ था। 21 सितंबर 1965 को वह भारतीय सेना की जाट रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 14 जाट बटालियन में सिपाही के पद पर नियुक्त किया गया था। अपनी बटालियन में विभिन्न परिचालन परिस्थितियों और स्थानों पर सेवाएं देते हुए वह नायब सूबेदार के पद पर पदोन्नत हो गए थे।

वर्ष 1989 में वह अपनी बटालियन के साथ भारतीय शांति सेना द्वारा श्रीलंका में चलाए जा रहे "ऑपरेशन पवन" में तैनात थे।

5 फरवरी 1989 को लिट्टे उग्रवादियों के विरूद्ध कार्रवाई में असाधारण साहस, दृढ़ निश्चय एवं वीरता से संघर्ष करते हुए उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया था।

सूबेदार ईश्वर सिंह के महेंद्र व सुरेंद्र दो पुत्र हैं।

शहीद को सम्मान

गैलरी

स्रोत

बाहरी कड़ियाँ

संदर्भ

Back to The Martyrs