Kanhaiya Lal Jat Badulia

From Jatland Wiki
Jump to navigation Jump to search
Kanhaiya Lal Jat Badulia

Kanhaiya Lal Jat Badulia became martyr on 21 May 2021 in Sikkim while cleaning military vehicle. He was from Gunawad village in Ratlam tahsil OF Ratlam district in Madhya Pradesh. Unit: Military Police of Indian Army.

लांस नायक कन्हैया लाल जाट

लांस नायक कन्हैया लाल जाट

वीरांगना श्रीमती सपना देवी

मिलिट्री पुलिस

भारतीय सेना

लांस नायक कन्हैया लाल‌ का जन्म श्री विक्रम बडूलिया एवं श्रीमती मुन्नी देवी के परिवार में हुआ था। वह मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के गुणावद गांव के निवासी थे। शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात वर्ष 2008 में वह सेना पुलिस में (Military Police) भर्ती हुए थे।

वर्ष 2013 में उनकी शादी उज्जैन जिले के इंगोरिया गांव की सुश्री सपना से हुई थी। वर्ष 2021 में वह सिक्किम में तैनात थे। 21 मई 2021 प्रातः उन्होंने अपने परिजनों को जून में अवकाश पर घर आने की बात कही थी। किंतु सांय को सैन्य वाहन की सफाई करते समय उन्हे इलेक्ट्रिक करंट लग गया। साथी जवान उन्हें चिकित्सालय लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इनकी दो पुत्रियां हैं। शहीद समरसता मिशन द्वारा इनकी स्मृति में जनसहयोग से वीरांगना के बैंक खाते में ही पैसे इकट्ठे कर गांव में राष्ट्र शक्ति‎स्थल का निर्माण कर वहां इनकी प्रतिमा स्थापित करवाई गई। 30 अगस्त 2023 को रक्षाबंधन के अवसर पर वीरांगना सपना द्वारा इनकी भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया।

शहीद को सम्मान

स्रोत

गैलरी

References


Back to The Martyrs