Rajapura

From Jatland Wiki
Jump to navigation Jump to search
Author:Laxman Burdak, IFS (R)

Rajapura (राजपुर) refers to 1. Rajauri in Kashmir, 2. Rajapura Kalinga = Capital of Kalinga Country, 3. Rajpur Bijnor = A town in Bijnor district, 4. Virapura town in Cambodia.

Origin

Variants

  • Rajapura राजपुर (1) = Rajauri (राजौरी, कश्मीर) (p.782)
  • Rajapura राजपुर (2) = Rajapura Kalinga (राजपुर, कलिंग) (p.782)
  • Rajapura राजपुर (3) = Rajpur Bijnor (राजपुर, बिजनौर) (p.782)
  • Rajapura राजपुर (4) = Virapura (वीरपुर, कम्बोडिया) (p.782)

History

राजपुर

विजयेन्द्र कुमार माथुर [1] ने लेख किया है ...

1. राजपुर (1) (AS, p.782) = राजौरी,कश्मीर. राजपुर नामक एक प्राचीन नगर का उल्लेख महाभारत, द्रोणपर्व 4-5 में हुआ है। महाभारत के इस उल्लेख में कर्ण का राजपुर पहुंचकर कांबोजों को जीतने का वर्णन है- 'स्वबाहुबलवीर्येण धार्तराष्ट्रजयैषिणा कर्णराजपुर गत्वा कांबोजा निर्जितास्तवया।'. चीनी यात्री युवानच्वांग ने भी इस स्थान का अपने यात्रावृत में उल्लेख किया है। कनिंघम ने राजपुर का अभिज्ञान पश्चिमी कश्मीर में स्थित राजौरी से किया है (ऐशेंट ज्योग्रेफी ऑव इंडिया, 192 पृ. 148)

2. राजपुर (2) (AS, p.782) = राजपुर, कलिंग. महाभारत में कलिंग देश की राजधानी का नाम भी राजपुर है- 'श्रीमद्राजपुरं नाम नगरं तत्र भारत, राजनः शतशस्तत्र कन्यार्थे समुमागमन्।' महाभारत, शांतिपर्व, 4, 3. राजपुर के राजा चित्रांगद की कन्या का हरण दुर्योधन ने कर्ण की सहायता से किया था।

3. राजपुर (3) (AS, p.782) = राजपुर, बिजनौर: जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश में स्थित है. इस स्थान से प्रागैतिहासिक अवशेष विशेषकर तांबे के अनेक उपकरण प्राप्त हुए हैं.

4. राजपुर (4) (AS, p.782) = वीरपुर (कंबोडिया). कंबोडिया के प्राचीन वीरपुर का नाम भी राजपुर था। यह प्राचीन भारतीय उपनिवेश चंपापुरी के दक्षिणी प्रांत पांडुरंग की राजधानी थी।

External links

References