Umed Singh

From Jatland Wiki
Jump to navigation Jump to search
Naib Subedar Umed Singh, Vir Chakra, 2 Jat

Umed Singh martyred on 01.11.1971 during Indo-Pak War-1971 in eastern sector. He was awarded Vir Chakra (posthumous) for his act of bravery. He was from Nuna Mazrah village in Jhajjar district of Haryana. Unit - 2 Jat Regiment (Multan)

नायब सूबेदार उमेद सिंह

नायब सूबेदार उमेद सिंह

नं - JC-41949

वीर चक्र (मरणोपरांत)

वीरांगना श्रीमती साहिब कौर

यूनिट - 2 जाट रेजिमेंट (मुल्तान)

ऑपरेशन कैक्टस लिली

भारत-पाक युद्ध 1971

नायब सूबेदार उमेद सिंह हरियाणा के रोहतक (वर्तमान झज्जर) जिले की बहादुरगढ़ तहसील के नूना माजरा गांव के निवासी थे। वह भारतीय सेना की जाट रेजिमेंट की 2 बटालियन में सेवारत थे।

वर्ष 1971 में 3 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान के साथ आधिकारिक रूप से युद्ध आरंभ होने से पूर्व ही भारतीय सेना की अनेक बटालियन को मुक्ति वाहिनी का सहयोग करने और मुक्ति वाहिनी विद्रोहियों को प्रशिक्षण देने के लिए पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान बांग्लादेश) में भेजा गया था। 2 जाट बटालियन को भी इसमें कार्रवाई में सम्मिलित किया गया था।

1 नवंबर 1971 को पाकिस्तानी सैनिकों के साथ अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय एवं वीरता से युद्ध करते हुए नायब सूबेदार उमेद सिंह वीरगति को प्राप्त हुए थे। उन्हें मरणोपरांत वीर चक्र सम्मान दिया गया था।

शहीद को सम्मान

Gallery

स्रोत

बाहरी कड़ियाँ

संदर्भ


Back to The Martyrs