Umed Singh Sheoran

From Jatland Wiki
Jump to navigation Jump to search
Naik Umed Singh Sheoran, VrC, 61 Battalion

Umed Singh Sheoran (Naik) (05.03.1942 - 18.12.1971) became martyr on 18.12.1971 during Indo-Pak war 1971 at BOP Kamala in western sector in Jammu. He was from Dalawas village situated on Dadri-Loharu road in tehsil Badhra of Charkhi Dadri district in Haryana. Unit - 61 Battalion BSF

नायक उमेद सिंह श्योराण

नायक उमेद सिंह श्योराण

नं - 68588113

05-03-1942 - 18-12-1971

वीर चक्र (मरणोपरांत)

वीरांगना - श्रीमती लक्ष्मी देवी

यूनिट - 61 बटालियन

सीमा सुरक्षा बल

भारत-पाक युद्ध 1971

नायक उमेद सिंह का जन्म ब्रिटिश भारत में 5 मार्च 1942 को तत्कालीन पंजाब प्रांत में (वर्तमान हरियाणा) के भिवानी (वर्तमान चरखी-दादरी) जिले के डालावास गांव में श्री कन्ही राम श्योराण के घर में हुआ था। 21 दिसंबर 1968 को वह सीमा सुरक्षा बल (BSF) में भर्ती हुए थे। वह BSF की 61 बटालियन में सेवारत थे।

1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में नायक उमेद सिंह पश्चिमी सेक्टर में जम्मू में अग्रिम सीमा चौकी (BOP) कमाला में मोर्चा ऑपरेशन ड्यूटी कर रहे थे। 18 दिसंबर 1971 को वह ड्यूटी पर थे। शत्रु ने उनके मोर्चे पर मोर्टार गोला दागा। उस गोले के भीषण विस्फोट से नायक उमेद सिंह को घातक आघात लगे।

गंभीर घायल होते हुए भी उन्होंने अपने साथियों को शत्रु से संघर्ष करने के लिए प्रोत्साहित किया। शत्रु के पीछे हटने तक वह वहीं डटे रहे। अंततः चिकित्सा के लिए जाते समय वह वीरगति को प्राप्त हो गए। नायक उमेद सिंह को उनकी वीरता, साहस और दृढ़ निश्चय के लिए मरणोपरांत वीर चक्र सम्मान दिया गया।

6 मई 2007 को राज्यसभा सांसद चौधरी अजय सिंह चौटाला द्वारा गांव में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया।

शहीद को सम्मान

स्रोत

गैलरी

बाहरी कड़ियाँ

संदर्भ


Back to The Martyrs