Amanpreet Singh Legha

From Jatland Wiki
Jump to navigation Jump to search
Major Amanpreet Singh Legha, 27 Assam Rifles

Amanpreet Singh Legha (Major) led a campaign against militants on 19.03.1997 in Nagaland. He was awarded Shaurya Chakra for his act of bravery.

Unit - 27 Assam Rifles

मेजर अमनप्रीत सिंह लेघा

मेजर अमनप्रीत सिंह लेघा

शौर्य चक्र

यूनिट - 27 असम राइफल्स

आतंकवाद विरोधी अभियान

19 मार्च 1997 को, 27 असम राइफल्स के मेजर अमनप्रीत सिंह लेघा, ने नागालैंड के न्यू विलेज चुमुकेदिमा में बैठक कर रहे उग्रवादियों के एक समूह को मारने के लिए एक अभियान का नेतृत्व किया।

जैसे ही उनकी टुकड़ी संदिग्ध घर के निकट पहुंची, उग्रवादियों ने अत्याधुनिक शस्त्रों से उनपर गोलियां चलानी आरंभ कर दी। मेजर लेघा ने भी प्रत्युत्तर में गोलियां चलाई, जिससे एक उग्रवादी मारा गया तथा एक अन्य घायल हो गया।

जब उग्रवादियों ने भागने का प्रयास किया तो उन्होंने उनके भागने के मार्ग को काट दिया तथा दो उग्रवादियों को और मार दिया।

यह अभियान दो घंटे तक चला, जिसके परिणामस्वरूप आठ कट्टर उग्रवादी मारे गए तथा एक महिला विद्रोही को शस्त्रों और प्रचुर मात्रा में गोला-बारूद के साथ पकड़ लिया गया।

मेजर अमनप्रीत सिंह ने उग्रवादियों की गोली वर्षा में वीरता और साहस का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्हें "शौर्य चक्र" से सम्मानित किया गया।

शहीद को सम्मान

चित्र गैलरी

स्रोत

बाहरी कड़ियाँ

संदर्भ


Back to The Brave People