Jaipal Singh Dahiya

From Jatland Wiki
Jump to navigation Jump to search
Jaipal Singh Dahiya

Jaipal Singh Dahiya (Constable) (22.12.1969 - 05.09.1997) became martyr on 05 September 1997 at Anantnag in Jammu and Kashmir fighting with the terrorists. Unit: 69 Battalion BSF. He was from Bachhod village in Ateli tahsil (earlier Narnaul tahsil) of Mahendragarh District in Haryana.

कांस्टेबल जयपाल सिंह दहिया

कांस्टेबल जयपाल सिंह दहिया

22-12-1969 - 05-09-1997

वीरांगना - श्रीमती राजेश देवी

69 बटालियन BSF

सीमा सुरक्षा बल

गांव बाछौद, तहसील अटेली, जिला महेन्द्रगढ़, हरियाणा


04/05 सितंबर 1997 की मध्यरात्रि को पुलिस अधीक्षक (संक्रिया) अनंतनाग तथा JAD (G) क्षेत्रीय मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल अनंतनाग की विशेष सूचना पर एक संयुक्त विशेष घेरा एवं खोज ऑपरेशन गांव बुलबुल नोगाम, अनंतनाग में चलाया गया। योजना के अनुसार कमांडेंट, 69 बटालियन, 02 अधिकारियों, 03 अधीनस्थ अधिकारियों और 73 अन्य कार्मिकों जिसमें आरक्षक (सामान्य ड्यूटी) जयपाल सिंह दहिया भी सम्मिलित थे एवं पुलिस अधीक्षक (संक्रिया), अनंतनाग तथा JAD (G) ने मिलकर आतंकवादियों के संदिग्ध छिपने के स्थानों पर आक्रमण किया।

घेरा एवं खोज दल ने गांव की घेराबंदी की तभी आतंकवादी ने कॉर्डन एवं सर्च दल के ऊपर स्वचालित शस्त्रों से गोलीबारी की। कॉर्डन एवं सर्च दल ने भी प्रत्युत्तर में कार्रवाई की जिसमें आरक्षक (General Duty) जयपाल सिंह दहिया के जबड़े में गोली लगी और 01 घायल आतंकवादी और 03 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। आरक्षक (General Duty) जयपाल सिंह दहिया को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अनंतनाग ले जाया गया जहां वे वीरगति को प्राप्त हो गए और उन्होंने राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।

Source

Gallery

References



Back to The Martyrs